Ro no D15139/23

एक्सपायरी डेट की दवाइयां मिलने पर दो मेडिकल स्टोर पर कार्रवाई

राजस्व एवं खाद्य एवं औषधि प्रशासन की संयुक्त टीम ने किया औचक निरीक्षण, अनियमितता पाए जाने पर दोनों प्रतिष्ठान बंद

 

धमतरी, 11 सितंबर 2026। जिले में नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित औषधियां उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा मेडिकल स्टोर्स एवं औषधि प्रतिष्ठानों की नियमित जांच की जा रही है। इसी क्रम में आज राजस्व विभाग एवं खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) की संयुक्त टीम ने अछोटा चौक स्थित मां अंगारमोती मेडिकल स्टोर एवं श्री साईं मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण किया।

 

निरीक्षण के दौरान दोनों मेडिकल स्टोर्स में एक्सपायरी डेट की दवाइयां अधिक संख्या में पाए जाने पर टीम द्वारा गंभीरता से कार्रवाई की गई। औषधियों की गुणवत्ता एवं सुरक्षा से जुड़े इस प्रकार के मामलों को देखते हुए दोनों प्रतिष्ठानों को तत्काल बंद कराया गया। संबंधित संचालकों को निर्देशित किया गया है कि विभागीय नोटिस का जवाब प्रस्तुत करने, पाई गई अनियमितताओं में आवश्यक सुधार करने तथा विभाग से अनापत्ति प्रमाण-पत्र (NOC) प्राप्त होने तक दोनों प्रतिष्ठानों का संचालन नहीं किया जाए।

 

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मेडिकल स्टोर्स में एक्सपायरी डेट की दवाइयों का उचित पृथक्करण, सुरक्षित भंडारण एवं नियमानुसार निस्तारण अत्यंत आवश्यक है। ऐसी दवाइयों का विक्रय अथवा मरीजों तक पहुंचना गंभीर स्वास्थ्य जोखिम उत्पन्न कर सकता है। प्रशासन द्वारा औषधि प्रतिष्ठानों में दवाओं के भंडारण, बिक्री एवं नियामकीय प्रावधानों के पालन की जांच आगे भी जारी रखी जाएगी।

 

कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने कहा कि नागरिकों के स्वास्थ्य और सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। मेडिकल स्टोर्स संचालक यह सुनिश्चित करें कि एक्सपायरी डेट की दवाइयां बिक्री योग्य दवाइयों के साथ न रखी जाएं और औषधियों के भंडारण एवं विक्रय से संबंधित सभी निर्धारित नियमों का पूरी तरह पालन हो। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान गंभीर अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    प्रदेश में “मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा” का मंगल आरंभ 25 सितंबर से: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    2030 के अंत तक प्रदेश के 75 प्रतिशत गांवों तक बसें पहुंचाना हमारा लक्ष्य देश की फाईनेस्ट पब्लिक ट्रांसपोर्ट मॉडल बनेगी मप्र की सुगम बस सेवा आधुनिक, सुरक्षित, भरोसेमंद, ग्रीन…

    Read more

    दिनांक 11.09.26 रात 8.00बजे धमतरी जिले के बांधो के जल भराव की स्थिति 

    गंगरेल जलाशय 96.17% आवक 23214 क्यूसेक   मुरूमसिल्ली जलाशय 100% आवक 6000क्यूसेक   दुधावा जलाशय 91.80% आवक 3225क्यूसेक   सोढ़ुर जलाशय 72.82% आवक 2189क्यूसेक   बांधो से छोड़ा जा रहा…

    Read more

    NATIONAL

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत