Ro no D15139/23

महतारी वंदन योजना से मिली आर्थिक मजबूती, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति जताया आभार

सेवा संकल्प अभियान में  महिलाओं के सम्मान और आत्मनिर्भरता का बनेगा संदेश
कोरबा, 12 सितंबर 2026/
गाँव की सड़क किनारे सुबह से शाम तक मेहनत कर उड़द दाल के बड़े बेचने वाली ज्योति यादव के लिए एक हजार रुपये की अहमियत वही समझ सकता है, जिसने एक-एक रुपये जोड़ने के लिए पसीना बहाया हो। दाल खरीदने से लेकर उसकी सफाई, भिगोने, पीसने और फिर गरमा-गरम बड़े तैयार करने तक ज्योति की दिनचर्या कठिन मेहनत से भरी है। कई बार पूरे दिन मेहनत करने के बाद भी दो-तीन सौ रुपये की ही कमाई हो पाती है। ऐसे में हर महीने मिलने वाली एक हजार रुपये की राशि उनके लिए किसी बड़ी राहत से कम नहीं है।
कोरबा विकासखंड के ग्राम पंचायत अजगरबहार में सड़क किनारे छोटा सा नाश्ते का होटल संचालित करने वाली ज्योति यादव पिछले एक दशक से अधिक समय से उड़द दाल के बड़े बनाकर अपने परिवार की आजीविका में सहयोग कर रही हैं। बड़े सिलबट्टे पर दाल पीसकर तैयार किए गए उनके स्वादिष्ट बड़े और मिर्ची-इमली की चटनी राहगीरों को खूब पसंद आती है। सीमित आवागमन वाले इस मार्ग पर कई बार ग्राहक कम मिलते हैं, जिससे आमदनी भी प्रभावित होती है। ऐसे समय में महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि ज्योति के परिवार के लिए सहारा बनती है।
ज्योति बताती हैं कि एक हजार रुपये कमाने के लिए उन्हें कई घंटे मेहनत करनी पड़ती है, इसलिए वह महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि का महत्व अच्छी तरह समझती हैं। वह इस पैसे को अनावश्यक खर्च करने के बजाय घर की जरूरी जरूरतों को पूरा करने में उपयोग करती हैं। कई बार होटल से कम आमदनी होने पर यही राशि घर के जरूरी सामान और अन्य आवश्यक खर्चों में काम आती है।
ज्योति कहती हैं कि उनके जैसे मेहनतकश परिवारों के लिए नियमित आर्थिक सहायता बहुत मायने रखती है। महतारी वंदन योजना से हर महीने मिलने वाली राशि ने उन्हें आर्थिक रूप से संबल दिया है और जरूरत के समय परिवार का सहारा बनी है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाओं के लिए शुरू की गई यह योजना उनके जीवन में भरोसा और मजबूती लेकर आई है।
ज्योति के लिए यह सहायता केवल एक हजार रुपये नहीं, बल्कि उनकी मेहनत की कीमत और परिवार के लिए एक अतिरिक्त सहारे का एहसास है। अब सेवा संकल्प अभियान के दौरान उनके द्वारा दीप प्रज्वलित किया जाएगा। यह दीप केवल एक औपचारिक शुरुआत का प्रतीक नहीं होगा, बल्कि उन महिलाओं की उम्मीद, आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता का संदेश भी देगा, जो अपने श्रम और संघर्ष से परिवार को आगे बढ़ाने में निरंतर योगदान दे रही हैं।
ज्योति कहती हैं कि उन्हें खुशी है कि सरकार ने महिलाओं की जरूरतों को समझते हुए उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में कदम उठाया है। वह मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहती हैं कि महतारी वंदन योजना जैसी पहल महिलाओं के जीवन में छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने की बड़ी ताकत बन रही है।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन 15 सितम्बर को

    राजनांदगांव 12 सितम्बर 2026। भारत सरकार की शिक्षुता प्रशिक्षण अधिनियम 1961 अंतर्गत 15 सितम्बर 2026 को सुबह 9 बजे शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था राजनांदगांव में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप मेला (पीएमएनएएम)…

    Read more

    ग्राम सेम्हरा, बंदाड़ी, किरगी, बागतराई एवं कौरिनभाठा वार्ड में मोबाईल कैम्प का हुआ आयोजन

    राजनांदगांव 12 सितम्बर 2026। श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों की समस्याओं के समाधान के लिए एसओपी अंतर्गत जिले के नगरीय निकायों के वार्डों एवं ग्राम पंचायतों में मोबाईल कैम्प का आयोजन…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात