Ro no D15139/23

जेंडर सभा में महिलाओं को अधिकारों एवं लैंगिक समानता के प्रति किया जागरूक

नुक्कड़ नाटक, वाद-विवाद, खेल एवं रंगोली के माध्यम से सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध दिया संदेश

 

धमतरी, 12 सितंबर 2026। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत विकास महिला क्लस्टर कोर्रा-हंचलपुर में विगत दिवस जेंडर सभा (जेंडर संवाद) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं को लैंगिक भेदभाव, घरेलू एवं लैंगिक हिंसा, बाल विवाह, भ्रूण हत्या, पोषण तथा अपने हक-अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर क्लस्टर की वार्षिक आम सभा भी आयोजित हुई।

 

कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने कहा कि लैंगिक समानता पूरे समाज की जिम्मेदारी है। महिलाओं को अपने अधिकारों और कानूनी प्रावधानों की जानकारी होने के साथ निर्णय प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। उन्होंने महिलाओं से स्व-सहायता समूहों एवं आजीविका गतिविधियों से जुड़कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने तथा सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।

 

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जयंत नाहटा ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए महिलाओं की निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी और आर्थिक आत्मनिर्भरता जरूरी है। उन्होंने सामुदायिक संस्थाओं एवं स्व-सहायता समूहों में पारदर्शिता, जवाबदेही और सक्रिय सहभागिता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि घरेलू जिम्मेदारियां महिला और पुरुष दोनों की समान जिम्मेदारी हैं।

 

जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीतेश्वरी साहू ने कहा कि महिलाओं को समान अधिकार, सम्मान और अवसर देकर ही समाज को सशक्त बनाया जा सकता है। उन्होंने बाल विवाह, भ्रूण हत्या और महिलाओं के साथ भेदभाव जैसी कुरीतियों के विरुद्ध सामूहिक रूप से आवाज उठाने तथा बेटियों की शिक्षा और महिलाओं की आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने की अपील की।

 

जेंडर सभा में नुक्कड़ नाटक, वाद-विवाद, खेल एवं रंगोली प्रतियोगिता के माध्यम से लैंगिक समानता का संदेश दिया गया। विधवा महिलाओं के प्रति भेदभाव, घरेलू कार्यों के असमान बंटवारे और लैंगिक हिंसा जैसे विषयों को गतिविधियों के माध्यम से समझाया गया। रंगोली में बाल विवाह, भ्रूण हत्या, पोषण एवं लैंगिक समानता जैसे विषयों को प्रदर्शित किया गया।

 

कार्यक्रम में सरपंच श्रीमती खिलेश्वरी ध्रुव, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री महेश मरकाम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, बिहान की महिला पदाधिकारी, जीआरसी सदस्य, सीआरपी दीदियां एवं ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहीं।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजनांतर्गतः जिले के 37 यात्री अमृतसर, स्वर्ण मंदिर और वैष्णोदेवी के करेगें दर्शन

    जशपुरनगर 29 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजनांतर्गत जिला जशपुर के लिए माह नवम्बर 2026 की तीर्थ यात्रा का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। योजना के…

    Read more

    तपकरा में नए तहसील कार्यालय भवन के निर्माण के लिए 1 करोड़ 25 लाख रुपये की मिली प्रशासकीय स्वीकृति

    नया भवन बनने से राजस्व प्रकरणों के निराकरण में आएगी तेजी जशपुरनगर 29 अक्टूबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले के तपकरा में नए तहसील…

    Read more

    NATIONAL

    ​बैलेट पेपर से हुए एमएलसी चुनावों में कांग्रेस का ‘शून्य’ पर सिमटना राहुल गांधी के राजनीतिक पाखण्ड और झूठे नैरेटिव को करारा तमाचा : रूपकुमारी चौधरी

    ​बैलेट पेपर से हुए एमएलसी चुनावों में कांग्रेस का ‘शून्य’ पर सिमटना राहुल गांधी के राजनीतिक पाखण्ड और झूठे नैरेटिव को करारा तमाचा : रूपकुमारी चौधरी

    केन्द्रीय मंत्री द्वय जेपी नड्डा व शिवराज सिंह चौहान और भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी 30 को रायपुर आ रहे

    केन्द्रीय मंत्री द्वय जेपी नड्डा व शिवराज सिंह चौहान और भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी 30 को रायपुर आ रहे

    दुनिया के लिए खतरा बना अल नीनो-ग्लोबल वॉर्मिंग का कॉम्बिनेशन, 30 डिग्री पहुंचा महासागरों का तापमान

    दुनिया के लिए खतरा बना अल नीनो-ग्लोबल वॉर्मिंग का कॉम्बिनेशन, 30 डिग्री पहुंचा महासागरों का तापमान

    Israel Election: नेतन्याहू के पास 53 सीटें, विरोधियों के पास 67; फिर भी सरकार बनाने में फंसा पेच, क्या अरब पार्टियां बनेंगी किंगमेकर?

    Israel Election: नेतन्याहू के पास 53 सीटें, विरोधियों के पास 67; फिर भी सरकार बनाने में फंसा पेच, क्या अरब पार्टियां बनेंगी किंगमेकर?

    प्रधानमंत्री ने सभी के कल्याण और समृद्धि के लिए प्रकृति की रक्षा और पोषण पर बल देने वाले संस्कृत सुभाषितम् को साझा किया

    प्रधानमंत्री ने सभी के कल्याण और समृद्धि के लिए प्रकृति की रक्षा और पोषण पर बल देने वाले संस्कृत सुभाषितम् को साझा किया

    चोरी या गुम हुए मोबाइल लौटाने में गुजरात देश में दूसरे स्थान पर, CEIR पोर्टल से 74 हजार से ज्यादा फोन बरामद

    चोरी या गुम हुए मोबाइल लौटाने में गुजरात देश में दूसरे स्थान पर, CEIR पोर्टल से 74 हजार से ज्यादा फोन बरामद