Ro no D15139/23

एचआईवी जागरूकता के लिए राज्य स्तरीय मैराथन आयोजित, युवाओं ने दिया संक्रमण रोकथाम का संदेश

रायपुर, 12 सितम्बर 2026। राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (NACO) के निर्देशानुसार श्री श्याम बिहारी जायसवाल स्वास्थ्य मंत्री के नेतृत्व में संजीव झा, आयुक्त सह परियोजना संचालक के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति द्वारा 12 अगस्त से 12 अक्टूबर तक संचालित सघन प्रचार-प्रसार अभियान के अंतर्गत रविवार को रायपुर के तेलीबांधा मरीन ड्राइव में राज्य स्तरीय एचआईवी जागरूकता मैराथन का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के संयुक्त तत्वावधान में रेड रिबन क्लब के माध्यम से आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए सैकड़ों युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। 11 किलोमीटर लंबी मैराथन दौड़ का शुभारंभ छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति के अतिरिक्त परियोजना संचालक डॉ. खेमराज सोनवानी ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि एचआईवी/एड्स की रोकथाम एवं नियंत्रण में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं के साथ संवाद स्थापित कर एचआईवी संक्रमण से बचाव तथा समाज में जागरूकता का व्यापक संदेश पहुंचाना है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना की राज्य नोडल अधिकारी डॉ. नीता बाजपेयी ने कहा कि एचआईवी संक्रमण से समाज को सुरक्षित रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक इस दिशा में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एचआईवी की रोकथाम, बचाव तथा संक्रमित व्यक्तियों के प्रति भेदभाव को समाप्त करना जागरूकता अभियान का प्रमुख उद्देश्य है।मैराथन प्रतियोगिता में महिला एवं पुरुष वर्ग के प्रथम चार प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। ये सभी प्रतिभागी आगे चलकर एचआईवी जागरूकता गतिविधियों में सहभागिता करेंगे।

महिला वर्ग के विजेता

प्रथम स्थान – हर्षा साहू, डी.पी. विप्र महाविद्यालय,द्वितीय स्थान – हेमलता ,पंडित हरिशंकर स्मृति महाविद्यालय, रायपुर ,तृतीय स्थान प्रेमवती यादव, शासकीय दंतेश्वरी कन्या पी.जी. महाविद्यालय

दो प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। पुरुष वर्ग के विजेता प्रथम स्थान – नैतिक सोनकर, डी.पी. कॉलेज, बिलासपुर,द्वितीय स्थान हर्ष निषाद, एस.बी.टी. कॉलेज, बिलासपुर,तृतीय स्थान–दीपक निषाद, नेहरू कॉलेज, डोंगरगढ़ व दो प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम के सफल आयोजन में रायगढ़ स्थित जिंदल स्टील लिमिटेड एवं जिंदल फाउंडेशन का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। एचआईवी/एड्स जागरूकता के प्रति उनकी सामाजिक प्रतिबद्धता एवं सहयोग से कार्यक्रम का प्रभावी संचालन सुनिश्चित हो सका। कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति की संयुक्त संचालक सुश्री भाग्यश्री वर्मा द्वारा युवाओं को 1097 टोल फ्री हेल्पलाइन तथा ब्रेक फ्री इंडिया प्लेटफॉर्म की जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को बताया गया कि वे इस माध्यम से एचआईवी संबंधी जानकारी प्राप्त करने के साथ-साथ (Risk Assessment) कर अपनी स्थिति की जानकारी और आवश्यक परामर्श प्राप्त कर सकते हैं।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति के आईईसी प्रभाग के अधिकारी-कर्मचारी, विभिन्न महाविद्यालयों के खेल अधिकारी, विश्वविद्यालयों के प्राध्यापक, रेड रिबन क्लब के नोडल अधिकारी, खिलाड़ी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूक, संवेदनशील और भेदभाव-मुक्त समाज के निर्माण के संकल्प के साथ हुआ।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर जिला न्यायालय में नशामुक्ति जागरूकता एवं शपथ कार्यक्रम आयोजित

    कोरबा, 12 सितंबर 2026/राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर आज जिला न्यायालय कोरबा में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से उपस्थित अधिकारियों, अधिवक्ताओं, न्यायालयीन कर्मचारियों…

    Read more

    दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण एवं दिव्यांगता प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने जनपदवार शिविरों का आयोजन

    17 से 25 सितंबर तक जिले के पांचों जनपद पंचायत क्षेत्रों में लगेंगे विशेष शिविर कोरबा, 12 सितंबर 2026/कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार जिले के दिव्यांगजनों को आवश्यक सहायक…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात