Ro no D15139/23

पंजीकृत श्रमिकों के ई-केवाईसी कराने के संबंध में व्हीएलई की बैठक संपन्न

राजनांदगांव 17 सितम्बर 2026। श्रम विभाग द्वारा जिला पंचायत सभाकक्ष में पंजीकृत श्रमिकों के ई-केवाईसी कराने के संबंध में जिले के समस्त व्हीएलई की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बताया कि श्रम विभाग अंतर्गत संचालित छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल तथा छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मण्डल द्वारा पंजीकृत श्रमिकों के कल्याण और पूरी व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य पंजीकृत श्रमिकों का ई-केवाईसी की प्रक्रिया शुरू की गई है। उच्च कार्यालय द्वारा जिले को 91046 पंजीकृत श्रमिकों का ई-केवाईसी कराने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। पंजीेकृत श्रमिकों को ई-केवाईसी की प्रक्रिया, विभागीय योजनाओं एवं हितग्राहियों के पंजीयन अभिलेख का अद्यतन एवं सत्यापन व्हीएलई के माध्यम से किया जाता है। इस दौरान सभी सीएससी व व्हीएलई को ई-केवाईसी से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। पंजीकृत श्रमिकों को निर्धारित समयावधि में मण्डल अंतर्गत संचालित समस्त योजनाओं से लाभान्वित करने हेतु ई-केवायसी का कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए। बैठक में सहायक श्रमायुक्त श्री समीर मिश्रा, सहायक प्रबंधक जिला-ई-गवर्नेस सोसायटी श्री आशीष स्वर्णकार, स्टेट प्रोजेक्ट मैनेजर सीएससी ई-गवर्नेस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड रायपुर एवं सीएससी प्रभारी राजनांदगांव श्री नीरज हरदेव, श्रम निरीक्षक सुश्री सरिता चंद्रवंशी, श्रम निरीक्षक श्री मुकेश देवांगन, कल्याण अधिकारी श्री शेखर जांगड़े, सहित सीएससी व व्हीएलई उपस्थित थे।

  • Related Posts

    जब पैरों ने जलाया उम्मीद का दीप, हाथों ने साथ छोड़ा तो हौसलों ने थाम ली रोशनी, रुद्रेश्वर घाट पर वर्षा ने पैरों से प्रज्वलित किया दीप

    धमतरी, 17 सितंबर 2026। रुद्रेश्वर घाट पर शाम की रोशनी धीरे-धीरे गहराने लगी थी। नदी की लहरें अपनी गति से बह रही थीं और घाट ‘सेवा संकल्प अभियान’ के शुभारंभ…

    Read more

    आशीर्वाद का दीया’ से जगमगाया रूद्रेश्वर मंदिर घाट

    सेवा संकल्प अभियान के तहत जिलेभर में दीप प्रज्ज्वलित कर नागरिकों ने व्यक्त की सहभागिता   सेवा संकल्प अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और जनभागीदारी की भावना…

    Read more

    NATIONAL

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल

    पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन: बीजेपी नेताओं ने दी बधाई, देशभर में 700 से अधिक स्थानों पर जलाए जाएंगे दीये

    पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन: बीजेपी नेताओं ने दी बधाई, देशभर में 700 से अधिक स्थानों पर जलाए जाएंगे दीये

    PM Modi @ 76: Rising Power से Shaping Power तक भारत की विदेश नीति का सफर

    PM Modi @ 76: Rising Power से Shaping Power तक भारत की विदेश नीति का सफर

    ट्रंप ने कनाडा के खिलाफ खोला नया मोर्चा, सरकारी खरीद से कनाडाई सामान हटाने का आदेश

    ट्रंप ने कनाडा के खिलाफ खोला नया मोर्चा, सरकारी खरीद से कनाडाई सामान हटाने का आदेश

    रूसी तेल खरीद पर 100% टैरिफ: अमेरिकी बिल से भारत के लिए कैसे बढ़ सकती हैं मुश्किलें?

    रूसी तेल खरीद पर 100% टैरिफ: अमेरिकी बिल से भारत के लिए कैसे बढ़ सकती हैं मुश्किलें?

    मेल-बैलेट पर ट्रंप को यूएस सुप्रीम कोर्ट से झटका, उनके चुने जजों ने भी खिलाफ दिया फैसला

    मेल-बैलेट पर ट्रंप को यूएस सुप्रीम कोर्ट से झटका, उनके चुने जजों ने भी खिलाफ दिया फैसला