Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना बनी बेटी के विवाह का सहारा

*सेवा संकल्प अभियान*

 

*- मुश्किल समय में परिवार को मिला महत्वपूर्ण सहायता*

 

राजनांदगांव 17 सितम्बर 2026। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए बेटी के विवाह की चिंता दूर करने में महत्वपूर्ण सहारा बन रही है। योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों का विवाह सम्मानपूर्वक संपन्न हो रहा है। छुरिया विकासखंड के ग्राम नगर कोहरा निवासी श्रीमती धर्मीण बाई यादव के परिवार के लिए भी मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना कठिन समय में संबल बनी और उनकी बेटी ईशा का विवाह पूरे रीति-रिवाज और सम्मान के साथ संपन्न हुआ।

श्रीमती धर्मीण बाई यादव एक साधारण परिवार से हैं। उनके पति श्री पुरुषोत्तम यादव ही परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी संभालते थे। पति के आकस्मिक निधन के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति कठिन हो गई और घर की जिम्मेदारी श्रीमती धर्मीण बाई यादव तथा उनके छोटे बेटे पर आ गई। इसी बीच उनकी बेटी ईशा का रिश्ता नंदू यादव के साथ तय हुआ। आय का कोई स्थायी साधन नहीं होने के कारण बेटी के विवाह का खर्च जुटाना उनके लिए बड़ी चिंता बन गया था। ऐसे कठिन समय में क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने श्रीमती धर्मीण बाई यादव को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की जानकारी दी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने योजना के तहत मिलने वाली सहायता के बारे में बताया और आवेदन की प्रक्रिया में सहयोग करते हुए आवश्यक दस्तावेज तैयार करवाकर आवेदन जमा कराया। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत उनकी बेटी ईशा और नंदू यादव का विवाह पूरे रीति-रिवाज के साथ संपन्न हुआ। शासन की सहायता से विवाह का आयोजन सम्मानपूर्वक संपन्न होने से परिवार पर पडऩे वाला आर्थिक बोझ काफी कम हुआ। बेटी के विवाह को लेकर श्रीमती धर्मीण बाई यादव लगातार चिंतित थी। विवाह खुशी और सम्मान के साथ संपन्न होने से उनके चेहरे पर संतोष और खुशी लौट आई।

श्रीमती धर्मीण बाई यादव ने बताया कि पति के निधन के बाद बेटी का विवाह करना उनके लिए बड़ी चिंता थी। ऐसे समय में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से मिली सहायता ने उनका संबल बढ़ाया। उन्होंने कहा कि योजना के माध्यम से उनकी बेटी का विवाह अच्छे वातावरण में संपन्न हुआ और उन्हें विवाह के खर्च की चिंता से राहत मिली। उनकी बेटी ईशा अपने ससुराल में खुशहाल जीवन व्यतीत कर रही हैं। कठिन परिस्थिति में शासन की मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से मिले सहयोग के लिए श्रीमती धर्मीण बाई यादव और उनके परिवार ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु भैया के प्रति आभार व्यक्त किया है। उनके लिए मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना केवल विवाह में मिली सहायता नहीं, बल्कि मुश्किल समय में परिवार को मिला एक महत्वपूर्ण सहारा साबित हुई है।

  • Related Posts

    जब पैरों ने जलाया उम्मीद का दीप, हाथों ने साथ छोड़ा तो हौसलों ने थाम ली रोशनी, रुद्रेश्वर घाट पर वर्षा ने पैरों से प्रज्वलित किया दीप

    धमतरी, 17 सितंबर 2026। रुद्रेश्वर घाट पर शाम की रोशनी धीरे-धीरे गहराने लगी थी। नदी की लहरें अपनी गति से बह रही थीं और घाट ‘सेवा संकल्प अभियान’ के शुभारंभ…

    Read more

    आशीर्वाद का दीया’ से जगमगाया रूद्रेश्वर मंदिर घाट

    सेवा संकल्प अभियान के तहत जिलेभर में दीप प्रज्ज्वलित कर नागरिकों ने व्यक्त की सहभागिता   सेवा संकल्प अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और जनभागीदारी की भावना…

    Read more

    NATIONAL

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल

    पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन: बीजेपी नेताओं ने दी बधाई, देशभर में 700 से अधिक स्थानों पर जलाए जाएंगे दीये

    पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन: बीजेपी नेताओं ने दी बधाई, देशभर में 700 से अधिक स्थानों पर जलाए जाएंगे दीये

    PM Modi @ 76: Rising Power से Shaping Power तक भारत की विदेश नीति का सफर

    PM Modi @ 76: Rising Power से Shaping Power तक भारत की विदेश नीति का सफर

    ट्रंप ने कनाडा के खिलाफ खोला नया मोर्चा, सरकारी खरीद से कनाडाई सामान हटाने का आदेश

    ट्रंप ने कनाडा के खिलाफ खोला नया मोर्चा, सरकारी खरीद से कनाडाई सामान हटाने का आदेश

    रूसी तेल खरीद पर 100% टैरिफ: अमेरिकी बिल से भारत के लिए कैसे बढ़ सकती हैं मुश्किलें?

    रूसी तेल खरीद पर 100% टैरिफ: अमेरिकी बिल से भारत के लिए कैसे बढ़ सकती हैं मुश्किलें?

    मेल-बैलेट पर ट्रंप को यूएस सुप्रीम कोर्ट से झटका, उनके चुने जजों ने भी खिलाफ दिया फैसला

    मेल-बैलेट पर ट्रंप को यूएस सुप्रीम कोर्ट से झटका, उनके चुने जजों ने भी खिलाफ दिया फैसला