Ro no D15139/23

धमतरी के 17 खिलाड़ी राज्य स्तरीय योगासन चैंपियनशिप में दिखाएंगे प्रतिभा

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने खिलाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

 

धमतरी18 सितंबर 2026 । योग को केवल व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मविश्वास के संतुलन का माध्यम मानने वाले धमतरी के युवा अब राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने को तैयार हैं। कोरबा में 18 से 20 सितंबर तक आयोजित होने वाली सातवीं राज्य स्तरीय योगासन चैंपियनशिप-2026 में धमतरी जिले के लगभग 17 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

खिलाड़ियों के दल को पुलिस लाइन धमतरी से कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री पीयूष तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर कोरबा के लिए रवाना किया। खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग हमारी भारतीय परंपरा की ऐसी विधा है, जो शरीर को स्वस्थ रखने के साथ मन को एकाग्र और जीवन में अनुशासन लाने का काम करती है। खेल के रूप में योगासन को अपनाकर जिले के युवा अपनी प्रतिभा को नई पहचान दे रहे हैं। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेना स्वयं में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। सभी खिलाड़ी पूरे आत्मविश्वास और खेल भावना के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें तथा धमतरी का नाम गौरवान्वित करें।

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री पीयूष तिवारी ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रतियोगिता में परिणाम से अधिक महत्वपूर्ण अपने प्रदर्शन में निरंतर सुधार और पूरे मनोयोग से भागीदारी करना है।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में धमतरी जिले से विभिन्न वर्गों के लगभग 17 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इनमें पुलिस लाइन से सुजय मंडल, अली एवं अवध राम साहू सहित अन्य खिलाड़ी शामिल हैं।

इस दौरान योग संघ के जिला अध्यक्ष श्री उमराव साहू, संरक्षक डॉ. संदीप साहू, श्री डोमन साहू तथा छत्तीसगढ़ योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन से श्री भोजेंद्र साहू एवं श्री संतोष ध्रुव उपस्थित रहे। पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

  • Related Posts

    धमतरी फैम ट्रिप 2026 का समापन, टूर ऑपरेटर्स एवं पर्यटन क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने जाना धमतरी का पर्यटन वैभव

    धमतरी, 18 सितंबर 2026। धमतरी जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने तथा जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों को राज्य एवं देश के पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने के उद्देश्य से…

    Read more

    जेंडर समानता और महिला सशक्तिकरण से ही सशक्त होगा ग्रामीण समाज : सामूहिक प्रयासों से बदलाव का आह्वान

    बिहान अंतर्गत रुद्री में जेंडर संवाद सह आमसभा का आयोजन महिलाओं ने अधिकारों, आजीविका, स्वास्थ्य, शिक्षा और आर्थिक आत्मनिर्भरता पर किया संवाद   धमतरी, 18 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण…

    Read more

    NATIONAL

    कहीं 21 हजार पानीपुरी तो कहीं चॉकलेट से तैयार बप्पा की प्रतिमा, देखिए गणपति के अनोखे रूप

    कहीं 21 हजार पानीपुरी तो कहीं चॉकलेट से तैयार बप्पा की प्रतिमा, देखिए गणपति के अनोखे रूप

    18 सितंबर की टॉप 20 खबरें: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, इनामी नक्सली असीम मंडल गिरफ्तार, अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में ठोका शतक

    18 सितंबर की टॉप 20 खबरें: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, इनामी नक्सली असीम मंडल गिरफ्तार, अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में ठोका शतक

    जंग के बीच अमेरिका जाएंगे पेजेश्कियान और अराघची, UN महासभा में होंगे शामिल

    जंग के बीच अमेरिका जाएंगे पेजेश्कियान और अराघची, UN महासभा में होंगे शामिल

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल

    पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन: बीजेपी नेताओं ने दी बधाई, देशभर में 700 से अधिक स्थानों पर जलाए जाएंगे दीये

    पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन: बीजेपी नेताओं ने दी बधाई, देशभर में 700 से अधिक स्थानों पर जलाए जाएंगे दीये

    PM Modi @ 76: Rising Power से Shaping Power तक भारत की विदेश नीति का सफर

    PM Modi @ 76: Rising Power से Shaping Power तक भारत की विदेश नीति का सफर