Ro no D15139/23

धमतरी फैम ट्रिप 2026 का समापन, टूर ऑपरेटर्स एवं पर्यटन क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने जाना धमतरी का पर्यटन वैभव

धमतरी, 18 सितंबर 2026।

धमतरी जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने तथा जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों को राज्य एवं देश के पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने के उद्देश्य से आयोजित “Dhamtari Fam Trip 2026” का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ।

 

17 एवं 18 सितंबर को आयोजित इस दो दिवसीय फैम ट्रिप में टूर ऑपरेटर्स, ट्रैवल एसोसिएशन एवं होटल एसोसिएशन से जुड़े प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस पहल का उद्देश्य पर्यटन क्षेत्र से जुड़े हितधारकों को धमतरी के प्रमुख पर्यटन स्थलों, प्राकृतिक सौंदर्य, धार्मिक विरासत, ग्रामीण पर्यटन एवं एडवेंचर टूरिज्म की संभावनाओं से प्रत्यक्ष रूप से परिचित कराना रहा।

 

फैम ट्रिप की शुरुआत मां अंगारमोती माता मंदिर के दर्शन से हुई। इसके बाद प्रतिभागियों ने गंगरेल बांध एवं थेमली आइलैंड का भ्रमण किया और बोट राइड का आनंद लिया। इसके साथ ही रामटेकरी एवं हरफर गांव सहित विभिन्न पर्यटन स्थलों का दौरा कर स्थानीय पर्यटन एवं ग्रामीण जीवनशैली को करीब से जाना।

 

प्रतिभागियों ने रुद्री क्षेत्र में कयाकिंग एवं जल आधारित साहसिक गतिविधियों का भी अनुभव किया। दूसरे दिन नरहरा जलप्रपात, मदमसिल्ली बांध एवं जबर्रा गांव सहित अन्य प्रमुख स्थलों का भ्रमण कराया गया।

 

इस दौरान टूर ऑपरेटर्स एवं पर्यटन क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों ने धमतरी में उपलब्ध विभिन्न पर्यटन स्थलों एवं गतिविधियों को देखा तथा भविष्य में इन स्थलों को अपने टूर पैकेज एवं पर्यटन सर्किट में शामिल करने की संभावनाओं पर चर्चा की।

 

फैम ट्रिप का एक प्रमुख उद्देश्य पर्यटन हितधारकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा धमतरी के पर्यटन स्थलों के लिए व्यवस्थित टूर पैकेज विकसित करने की दिशा में कार्य करना रहा। होटल एवं पर्यटन व्यवसाय से जुड़े प्रतिनिधियों के साथ स्थानीय स्तर पर पर्यटन सुविधाओं, पर्यटकों के ठहरने, खान-पान, परिवहन एवं अन्य आवश्यक सेवाओं को बेहतर बनाने पर भी चर्चा हुई।

 

जिला प्रशासन द्वारा धमतरी में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन समितियों, होटल एवं टूरिज्म सेक्टर से जुड़े हितधारकों तथा स्थानीय समुदाय को साथ लेकर विभिन्न पहल की जा रही हैं। इसी क्रम में आयोजित यह फैम ट्रिप धमतरी के पर्यटन स्थलों को अधिक व्यवस्थित तरीके से पर्यटकों तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल रही।

 

फैम ट्रिप में शामिल प्रतिनिधियों ने धमतरी के गंगरेल, थेमली आइलैंड, नरहरा जलप्रपात, मदमसिल्ली, रुद्री एवं ग्रामीण पर्यटन स्थलों की संभावनाओं की सराहना की और कहा कि इन स्थलों को बेहतर टूर पैकेज एवं पर्यटन सर्किट से जोड़कर अधिक संख्या में पर्यटकों को धमतरी की ओर आकर्षित किया जा सकता है।

 

Dhamtari Fam Trip 2026 के माध्यम से जिला प्रशासन का प्रयास धमतरी को एक ऐसे पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित करना है, जहां प्रकृति, आस्था, एडवेंचर, संस्कृति एवं ग्रामीण अनुभव एक साथ पर्यटकों को उपलब्ध हो सकें।

 

जिला प्रशासन ने फैम ट्रिप में शामिल सभी टूर ऑपरेटर्स, ट्रैवल एसोसिएशन, होटल एसोसिएशन एवं पर्यटन क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी धमतरी के पर्यटन विकास के लिए सामूहिक प्रयास जारी रखने की बात कही।

  • Related Posts

    धमतरी में उत्साह के साथ धान खरीदी का आगाज, पहले ही दिन 2,629 मीट्रिक टन धान का उपार्जन

      688 किसानों ने बेची अपनी उपज, दूसरे दिन 1,015 किसानों ने कटाए टोकन, 3,670 मीट्रिक टन से अधिक धान खरीदी की तैयारी *किसानों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता, उपार्जन…

    Read more

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आरा में नर्सिंग कौशल कॉलेज का किया लोकार्पण, अत्याधुनिक सुविधाओं का लिया जायजा

    ’नर्सिंग शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती, आधुनिक लैब एवं सिमुलेशन सेंटर से विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण का बेहतर अवसर’ जशपुरनगर 15 नवंबर 2026/’ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव…

    Read more

    NATIONAL

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    स्लग- उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, भागलपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पूजा

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी

    ASEAN के साथ रिश्ते भारत की Act East Policy का केंद्र, मनीला रवाना होने से पहले बोले PM मोदी

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है