

अतीश दीपंकर बिहार ब्यूरो चीफ
कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
सेवा संकल्प अभियान से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का संकल्प
जिला कोर कमिटी की बैठक में संगठनात्मक रणनीति पर चर्चा
प्रबुद्धजनों से भी किया संवाद
अतीश दीपंकर |
भागलपुर | बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी आज भागलपुर पहुंचे। उनके भागलपुर प्रवास को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखा। खगड़िया, भागलपुर के बीच नौगछिया में जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान भागलपुर–पूर्णिया–कोसी क्षेत्र के संगठन प्रभारी अनंत नारायण मिश्रा भी उनके साथ मौजूद रहे।
नौगछिया पहुंचने पर बिहार सरकार के मंत्री कुमार शैलेंद्र, जिला मंत्री रूपेश कुमार रूप सहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने संजय सरावगी का स्वागत किया। इसके बाद जीरो माइल, नौगछिया में जिला अध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश कुमार और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते हुए संगठन के प्रति उनके समर्पण की सराहना की।
भागलपुर के चाणक्य विहार जीरो माइल पहुंचने पर जिला अध्यक्ष संतोष कुमार, विधायक रोहित पांडेय, विधान परिषद सदस्य डॉ एनके यादव,प्रदेश महामंत्री प्रीति शेखर, राजेश झा, जिला प्रभारी पवन मिश्रा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं की भीड़ और उत्साह के बीच प्रदेश अध्यक्ष ने सभी का अभिवादन स्वीकार किया।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने आज भागलपुर प्रवास के दौरान सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘मेरे सपनों का भारत : सेवा चित्र’ कार्यक्रम में सरयू देवी मोहन लाल बालिका उच्च विद्यालय पहुंचकर छात्राओं से मुलाकात की और उनके द्वारा बनाए गए चित्रों को देखा। उन्होंने छात्राओं की रचनात्मकता, कल्पनाशीलता और भारत के भविष्य को लेकर उनके सपनों की सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने कागज पर रंगों के माध्यम से अपने सपनों के भारत की तस्वीर उकेरी। किसी छात्रा ने विकसित भारत की कल्पना को चित्र के रूप में प्रस्तुत किया तो किसी ने आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के सपने को रंगों से सजाया। प्रदेश अध्यक्ष ने छात्राओं से उनके बनाए चित्रों के बारे में जानकारी ली और उनके सपनों तथा कल्पनाओं को ध्यानपूर्वक सुना।
संजय सरावगी ने कहा कि बच्चों द्वारा बनाई गई तस्वीरें केवल रंगों और आकृतियों का मेल नहीं हैं, बल्कि इनमें भारत को विकसित और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने की सोच, उम्मीद और विश्वास भी दिखाई देता है। इन नन्हे हाथों में देश के भविष्य की बड़ी उम्मीदें दिखाई देती हैं।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में देश के बच्चों और युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। आज के बच्चे ही आने वाले भारत का नेतृत्व करेंगे और उनके सपनों में देश के भविष्य की दिशा दिखाई देती है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित भारत के लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रहा है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों के बीच सेवा, संवेदना और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। बच्चों के बीच आयोजित इस तरह के कार्यक्रम उन्हें अपनी कल्पनाओं को अभिव्यक्त करने के साथ-साथ राष्ट्र के भविष्य के बारे में सोचने का अवसर देते हैं।
इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष प्रीति भवन, मिरजानहाट में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में शामिल हुए। उन्होंने स्वास्थ्य शिविर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और लोगों से संवाद किया। भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इन कार्यक्रमों के जरिए पार्टी ने सामाजिक सरोकारों से जुड़ने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
भागलपुर प्रवास के दौरान संजय सरावगी पूर्व मंडल अध्यक्ष उमाभूषण तांती के आवास पर भी पहुंचे। उन्होंने उमाभूषण तांती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करते हुए पांच लाख रुपये का आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया।
इसके बाद संजय सरावगी भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे, जहां पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने संगठन को बूथ स्तर प…








