Ro no D15139/23

जनसेवा एक्सप्रेस में सांप दिखाकर यात्रियों से पैसे मांगने वाले 6 सपेरे पकड़ाये

अतीश दीपंकर
स्टेट ब्यूरो हेड
बिहार |

पूर्व मध्य रेल के सोनपुर मंडल में गाड़ी संख्या 14618 जनसेवा एक्सप्रेस के साधारण कोच में सांप दिखाकर यात्रियों से पैसे मांगने के मामले में रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने छह सपेरों को पकड़कर दिघवारा स्टेशन पर ट्रेन से उतार दिया।

रेलवे को मिली रेल मदद सूचना के सत्यापन और कार्रवाई के लिए रेसुब सोनपुर आउट पोस्ट दिघवारा के उप निरीक्षक शमशेर कुमार एवं सहायक उप निरीक्षक विजय कुमार ट्रेन की निगरानी कर रहे थे। छपरा स्टेशन से ट्रेन के रवाना होने के बाद साधारण कोचों की जांच के दौरान छह व्यक्ति सांप दिखाकर यात्रियों से पैसे मांगते पाए गए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए ट्रेन के सोनपुर मंडल में अगले ठहराव दिघवारा स्टेशन पर सभी छह लोगों को ट्रेन से उतारा गया। पूछताछ के दौरान उन्होंने अपना नाम और पता स्पष्ट रूप से नहीं बताया। कुछ लोगों ने खुद को लखनऊ और हिमाचल प्रदेश का निवासी बताया है। फिलहाल उनके नाम-पते का सत्यापन किया जा रहा है।

रेलवे की ओर से बताया गया कि मामले में वन विभाग से समन्वय स्थापित किया गया है और संबंधित प्रावधानों के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।

रेलवे के हाजीपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने बताया कि,भारतीय रेल यात्रियों से अपील की है कि ट्रेन में सांप दिखाकर पैसे मांगने की घटना सामने आने पर तत्काल रेल मदद के माध्यम से शिकायत करें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।

  • Related Posts

    बंद कमरों में निर्वाचन आयोग की प्रक्रिया पर पूर्ण सहमति, बाहर आकर लोकतंत्र पर हमला; हार की बौखलाहट में जनता को भड़काने की साजिश में जुटी कांग्रेस : डॉ. विजय शंकर मिश्रा

      *मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की बैठकों की वीडियो रिकॉर्डिंग गवाह—कांग्रेस प्रतिनिधियों ने खुद प्रक्रिया को माना पारदर्शी, अब बाहर फैला रहे झूठ *चुनावी हार के बाद अब संवैधानिक संस्थाओं को…

    Read more

    संत समिति रायपुर की बैठक में पितृ मोक्ष तर्पण, गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा और नशामुक्ति अभियान को सफल बनाने समाज से अपील

      रायपुर। खम्हरडीह स्थित सुरेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में बुधवार को संत समिति रायपुर के सदस्यों एवं संत समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में धार्मिक और सामाजिक…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी