Ro no D15139/23

सेवा की कहानी पीएम सूर्य घर योजना से बिजली खर्च में राहत, सौर ऊर्जा बनी बचत का आधार

नंदलाल सिंह के बिजली बिल में आई राहत, केंद्र और राज्य से मिली 1.08 लाख रूपये की सहायता*

रायपुर,04 अक्टूबर 2026/ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की पहल पर संचालित पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आम नागरिकों को सौर ऊर्जा अपनाने और बिजली खर्च घटाने का अवसर दे रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन की ओर से मिल रही अतिरिक्त सहायता से योजना का लाभ लेना आसान हुआ है। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सूरजपुर जिले के ग्राम खोरमा निवासी श्री नंदलाल सिंह की कहानी योजना से मिली आर्थिक राहत को दर्शाती है।

जनपद पंचायत प्रतापपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत खोरमा के निवासी श्री नंदलाल सिंह ने मार्च 2026 में अपने घर की छत पर तीन किलोवॉट क्षमता का सोलर पैनल स्थापित कराया। उन्होंने बताया कि पहले उनके घर का बिजली बिल लगभग तीन से चार हजार रुपये आता था। सोलर पैनल लगने के बाद अब बिल घटकर करीब 500 से 600 रुपये रह गया है। कभी-कभी बिल शून्य भी आता है। बिजली खर्च में आई कमी से परिवार को आर्थिक राहत मिली है।

श्री नंदलाल सिंह ने बताया कि सोलर संयंत्र स्थापित कराने के लिए उन्हें बैंक से ऋण की सुविधा मिली। इसके साथ ही केंद्र सरकार से 78 हजार रूपये और राज्य सरकार से ₹30 हजार की सब्सिडी प्राप्त हुई। कुल 1 लाख 8 हजार रूपये की सहायता से उनके लिए सौर संयंत्र लगाना आसान हुआ।

अब उनके घर की छत बिजली उत्पादन का माध्यम बन गई है। बिजली बिल में बचत से परिवार की अन्य जरूरतों के लिए राशि उपलब्ध हो रही है। श्री नंदलाल सिंह ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अन्य नागरिकों से योजना की जानकारी लेकर इसका लाभ उठाने की अपील की।

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सामने आई यह सेवा की कहानी बताती है कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना और केंद्र तथा राज्य सरकार की सहायता से परिवार सौर ऊर्जा अपना सकते हैं और अपने बिजली खर्च में राहत पा सकते हैं।

  • Related Posts

    अब न टपकती छत की चिंता, न सीलन का डर—जोहन सिंह के परिवार को मिला पक्का घर

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी पहल और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन ने जीवन में भरी खुशियां रायपुर, 04 अक्टूबर 2026/ कभी बारिश की बूंदें ग्राम पंचायत कटरा…

    Read more

    मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना के एक वर्ष: दूरस्थ गांवों तक पहुंची सार्वजनिक परिवहन की सुविधा

        *बसों से विभिन्न मार्गों पर संचालन, स्कूल, अस्पताल, बाजार और शासकीय कार्यालयों तक पहुंच हुई सुगम 0 नवापारा की सुनैना के बच्चों को समय पर मिला उपचार, ग्रामीण…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी