Ro no D15139/23

बिजली बिल के बोझ से मिली राहत, सौर ऊर्जा बनी परिवार की बचत का आधार

 

 

* 3 किलोवॉट का सोलर पैनल लगाकर श्रीमती पिलेश्वरी कौशिक का बिजली बिल हुआ शून्य

*- प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से हर माह करीब 3 हजार रूपए की हो रही बचत*

राजनांदगांव 05 अक्टूबर 2026। कभी घर में बिजली की अधिक खपत के कारण हर महीने आने वाला करीब 3 हजार रूपए का बिजली बिल परिवार के बजट पर सीधा असर डालता था। घरेलू जरूरतों के बीच बिजली के बढ़ते खर्च को संभालना आसान नहीं था। लेकिन आज ग्राम मुरमुंदा निवासी श्रीमती पिलेश्वरी कौशिक के लिए तस्वीर बदल चुकी है। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना उनके परिवार के लिए सिर्फ सौर ऊर्जा अपनाने की योजना नहीं, बल्कि हर महीने होने वाले खर्च से राहत और आर्थिक बचत का जरिया बन गई है।
ग्राम मुरमुंदा निवासी श्रीमती पिलेश्वरी कौशिक ने बताया कि उनके पति श्री किशन लाल कौशिक के नाम से करीब 8 माह पहले अपने घर में 3 किलोवॉट क्षमता का सोलर पैनल स्थापित कराया। सौर ऊर्जा से घर की बिजली जरूरतें पूरी होने लगी और उनका बिजली बिल शून्य हो गया। अब हर महीने बिजली बिल में जाने वाली करीब 3 हजार रूपए की राशि उनके परिवार की बचत में जुड़ रही है। उन्होंने बताया कि यह बचत उनके लिए छोटी नहीं है, क्योंकि इसी राशि का उपयोग अब वे घर की दूसरी जरूरी जरूरतों को पूरा करने में कर रहे हैं। सोलर पैनल लगवाने को लेकर आर्थिक चिंता भी उनके सामने थी, लेकिन प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना ने यह राह आसान कर दी। उन्होंने बताया कि उन्हें बैंक से आसान किस्तों में वित्तीय सुविधा उपलब्ध हुई। इसके बाद केन्द्र शासन से 78 हजार रूपए और राज्य शासन से 30 हजार रूपए की सब्सिडी प्राप्त हुई। इस तरह उन्हें कुल 1 लाख 8 हजार रूपए की अनुदान राशि मिली। सब्सिडी मिलने से सोलर पैनल स्थापित करने का आर्थिक बोझ काफी कम हुआ और स्वच्छ ऊर्जा का लाभ उनके परिवार तक आसानी से पहुंच सका।
श्रीमती पिलेश्वरी कौशिक ने बताया कि पहले हर महीने बिजली बिल के लिए खर्च होने वाली राशि अब घर की दूसरी जरूरतों में काम आ रही है। सौर ऊर्जा ने उनके परिवार को बिजली खर्च से राहत देने के साथ भविष्य के लिए बचत का भरोसा भी दिया है। उनके घर की छत पर लगा सोलर पैनल अब स्वच्छ और हरित ऊर्जा के साथ आर्थिक आत्मनिर्भरता की नई उम्मीद का प्रतीक बन गया है। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से मिले इस लाभ के लिए श्रीमती पिलेश्वरी कौशिक ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि योजना ने उनके परिवार को बिजली खर्च से राहत देने के साथ स्वच्छ ऊर्जा अपनाने का अवसर दिया है। आज सौर ऊर्जा से रोशन उनका घर न केवल पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहा है, बल्कि हर महीने होने वाली बचत के माध्यम से परिवार की आर्थिक खुशहाली में भी योगदान दे रहा है।

  • Related Posts

    कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा की बैठक

    कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने के निर्देश धमतरी, 5 अक्टूबर 2026। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष…

    Read more

    रक्तदान से जरूरतमंदों को मिलता है जीवन का संबल—मंत्री  राजवाड़े

      सेवा संकल्प अभियान के तहत सलका में आयोजित शिविर में 11 लोगों ने किया रक्तदान, 77 नागरिकों की हुई स्वास्थ्य जांच रायपुर , 5 अक्टूबर 2026/महिला एवं बाल विकास…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी