Ro no D15139/23

कलेक्टर  रोहित व्यास ने जशपुर जिला परीक्षा प्रबंधन पोर्टल का किया शुभारंभ

कक्षा 5वीं एवं 8वीं की परीक्षाओं के संचालन में आएगी पारदर्शिता और सुगमता
परीक्षा से जुड़ी जानकारी, प्रवेश पत्र, परिणाम एवं केंद्र प्रबंधन का होगा डिजिटल संचालन

जशपुरनगर 05 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज कलेक्टरेट सभाकक्ष में जिले में कक्षा 5वीं एवं 8वीं की परीक्षाओं के सुचारू, पारदर्शी एवं प्रभावी संचालन तथा परीक्षा संबंधी गतिविधियों के ऑनलाइन प्रबंधन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए जशपुर जिला परीक्षा प्रबंधन पोर्टल का शुभारंभ किया। जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग द्वारा विकसित educationjashpur.in वेबसाइट के माध्यम से परीक्षा प्रक्रिया को डिजिटल रूप से संचालित करने की सुविधा उपलब्ध होगी। पोर्टल पर विद्यार्थियों एवं विद्यालयों से संबंधित आवश्यक जानकारी का संधारण, परीक्षा केंद्रों की जानकारी, परीक्षा प्रबंधन तथा परीक्षा से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों की ऑनलाइन निगरानी की जा सकेगी। इसके साथ ही प्रवेश पत्र, परीक्षा परिणाम सहित आवश्यक रिपोर्ट भी डिजिटल माध्यम से तैयार एवं प्रबंधित की जा सकेंगी।
इस डिजिटल व्यवस्था से जिला, विकासखंड एवं विद्यालय स्तर पर परीक्षा संबंधी कार्यों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा। साथ ही परीक्षा प्रक्रिया की निगरानी और अनुश्रवण को अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा। पोर्टल के माध्यम से जानकारी के केंद्रीकृत एवं व्यवस्थित संधारण से परीक्षा संबंधी कार्यों में समय की बचत के साथ-साथ पारदर्शिता और कार्यकुशलता भी बढ़ेगी। इस अवसर पर कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को पोर्टल का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा से संबंधित सभी आवश्यक जानकारियों को निर्धारित समय-सीमा में अद्यतन किया जाए, ताकि परीक्षा प्रक्रिया के संचालन में किसी प्रकार की कठिनाई न हो। उन्होंने परीक्षा संबंधी सभी गतिविधियों को व्यवस्थित, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से संपादित करने पर विशेष जोर दिया।
केंद्रीकृत परीक्षा व्यवस्था के लिए उपयोगी डिजिटल प्लेटफॉर्म
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में कक्षा 5वीं एवं 8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा व्यवस्था के अंतर्गत शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों के विद्यार्थियों की परीक्षाएं आयोजित की जाती हैं। जिले में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों एवं विद्यालयों से जुड़ी परीक्षा संबंधी गतिविधियों के बेहतर समन्वय और प्रभावी प्रबंधन के लिए यह डिजिटल पोर्टल महत्वपूर्ण साबित होगा। इससे परीक्षा से संबंधित जानकारी एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होने के साथ ही विभिन्न स्तरों पर इसकी निगरानी एवं समीक्षा भी आसान होगी। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री नरेन्द्र कुमार सिन्हा, सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारी, विकासखंड स्त्रोत केंद्र समन्वयक सहित शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    सीमित संसाधनों के बीच तारा की पढ़ाई को छात्रवृत्ति का सहारा, आगे बढ़ने की राह हुई आसान

    कृषि और छोटे व्यवसाय से चलता है परिवार, पढ़ाई से जुड़ी जरूरतों में मददगार बनेगी छात्रवृत्ति पेन-कॉपी, आवागमन और आगे की पढ़ाई की तैयारी में मिलेगी सहायता अम्बिकापुर 05 अक्टूबर…

    Read more

    ( अम्बिकापुर समाचार) शिविर में मिला बेटी का जन्म प्रमाण पत्र, आनंद की परेशानी हुई दूर

    आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद भी लंबित था प्रमाण पत्र, सेवा संकल्प अभियान के सेवा सेतु शिविर में हुआ निराकरण अम्बिकापुर 05 अक्टूबर 2026/  सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी