Ro no D15139/23

( कोरबा समाचार ) पीएम सूर्य घर योजना से सौर ऊर्जा की ओर बढ़ीं कृष्णा

कोरबा, 05 अक्टूबर 2026/पाली विकासखंड के ग्राम राहाडीह निवासी श्रीमती कृष्णा, पिता श्री श्यामलाल, के परिवार के मासिक बजट पर बिजली बिल का नियमित भुगतान असर डाल रहा था। योजना का लाभ लेने से पहले परिवार की आर्थिक स्थिति सामान्य थी और बिजली खर्च का भार बना रहता था।
इसी दौरान उन्हें प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना की जानकारी मिली। योजना के माध्यम से बिजली बिल में राहत पाने के साथ सौर ऊर्जा अपनाकर पर्यावरण संरक्षण और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने की संभावना ने उन्हें प्रेरित किया। उन्होंने योजना का लाभ लेकर सौर ऊर्जा को अपनाया।
श्रीमती कृष्णा के अनुसार, योजना से जुड़ने से बिजली खर्च में राहत मिली है और स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग का अवसर मिला है। उन्होंने इस पहल के लिए शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

मत्स्य विभाग के सहयोग से कुरुडीह की नीली क्रांति समिति की आजीविका को मिला संबल
कोरबा 05 अक्टूबर 2026/कोरबा विकासखंड के ग्राम कुरुडीह की नीली क्रांति मछुआ सहकारी समिति के सदस्यों के लिए मत्स्य पालन आजीविका का एक महत्वपूर्ण साधन बन रहा है। समिति के सामने मत्स्य पालन को व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाने और उत्पादन बढ़ाने की चुनौती थी। आवश्यक संसाधनों और तकनीकी मार्गदर्शन की कमी के कारण उनकी संभावनाएँ सीमित थीं।
मत्स्य विभाग ने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत समिति को सहयोग दिया। समिति को मत्स्य पालन संबंधी मार्गदर्शन के साथ 50 प्रतिशत अनुदान पर मछली बीज उपलब्ध कराया गया। विभागीय सहयोग से समिति ने मत्स्य पालन के कार्य को आगे बढ़ाया और उत्पादन के अवसरों का बेहतर उपयोग किया।
इस पहल से समिति के सदस्यों को आय बढ़ाने और अपनी आजीविका मजबूत करने का अवसर मिला है। मत्स्य पालन से जुड़े कार्यों में सामूहिक भागीदारी बढ़ी है और परिवारों की आर्थिक स्थिति में सकारात्मक बदलाव आया है। समिति के सदस्यों ने इस सहयोग के लिए मत्स्य विभाग और छत्तीसगढ़ शासन के प्रति आभार व्यक्त किया

मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति से बेटी की पढ़ाई को मिल रहा सहारा
कोरबा, 05 अक्टूबर 2026/छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल की मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति सहायता योजना श्रमिक परिवारों के बच्चों की शिक्षा में सहयोग कर रही है। योजना से लाभान्वित नया रिस्दा, भदरापारा बालको के यादव मोहल्ले की निवासी सावन यादव अपनी बेटी की आगे की पढ़ाई में छात्रवृत्ति राशि का उपयोग कर रही हैं।
सावन यादव के पति जीवन लाल यादव दिहाड़ी मजदूर हैं। सावन यादव का श्रमिक पंजीयन मजदूर रेजा-कुली के रूप में 7 फरवरी 2014 को हुआ था। उनका पंजीयन क्रमांक 553626352 है। श्रम विभाग से योजना की जानकारी मिलने के बाद उनकी दूसरी संतान को प्रतिवर्ष 3,000 रुपये की छात्रवृत्ति मिल रही है।
सावन यादव ने बताया कि छात्रवृत्ति राशि से बेटी की पढ़ाई में मदद मिलती है। उन्होंने इस सहयोग के लिए श्रम विभाग, कोरबा और छत्तीसगढ़ शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से जानकी साहू को मिला सहारा
कोरबा, 05 अक्टूबर 2026/ग्राम लखनपुर निवासी जानकी साहू को गर्भावस्था के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की जानकारी मिली। उन्होंने योजना का लाभ लिया और सहायता राशि प्राप्त की। जानकी ने बताया कि गर्भावस्था और प्रसव के समय मिली राशि से घर की आवश्यक जरूरतें पूरी करने में मदद मिली। उन्होंने इस सहयोग के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

पीएम किसान सम्मान निधि ने बढ़ाया खेती का भरोसा, लाल बहादुर पांडेय को मिला समय पर आर्थिक सहारा
खेत की जरूरतों के समय काम आ रही सम्मान निधि, छोटे किसान लाल बहादुर को मिली राहत
कोरबा 05 अक्टूबर 2026/किसान के लिए खेत ही उसकी मेहनत, उम्मीद और परिवार की आजीविका का आधार होता है। खेती में समय पर जुताई, खाद-बीज और उर्वरक की व्यवस्था फसल की तैयारी का महत्वपूर्ण हिस्सा है। कोरबा जिले के करतला विकासखंड के ग्राम भैंसामुड़ा निवासी छोटे किसान श्री लाल बहादुर पांडेय ने भी सीमित संसाधनों के बीच अपनी खेती को निरंतर आगे बढ़ाया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से मिलने वाली आर्थिक सहायता ने उनके लिए कृषि कार्यों की आवश्यकताओं को समय पर पूरा करने का रास्ता आसान किया है।
श्री लाल बहादुर बताते हैं कि पहले खेती के मौसम में अचानक सामने आने वाले खर्चों की व्यवस्था करना उनके लिए कठिन होता था। खेत की जुताई, खाद-बीज, रासायनिक उर्वरक और अन्य कृषि कार्यों के लिए राशि जुटाने में परेशानी होती थी। कई बार जरूरत पूरी करने के लिए उन्हें दूसरों से उधार लेना पड़ता था। सीमित आय के बीच खेती का खर्च संभालते हुए वे अपनी कृषि गतिविधियों को आगे बढ़ाते रहे।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिलने के बाद श्री लाल बहादुर ने अपनी खेती की जरूरतों को बेहतर ढंग से व्यवस्थित करना शुरू किया। सम्मान निधि की राशि प्राप्त होने पर वे सबसे पहले खेत की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए उसका उपयोग करते हैं। समय पर जुताई कराने, खाद-बीज और रासायनिक उर्वरक की व्यवस्था करने में उन्हें आर्थिक सहायता मिलती है। इससे कृषि कार्यों के लिए धन की व्यवस्था करने का दबाव कम हुआ और खेती से जुड़े काम समय पर पूरे करने में सुविधा मिली।
हितग्राही श्री लाल बहादुर पांडेय ने बताया कि “मैं छोटा किसान हूं और अपनी खेती का काम खुद संभालता हूं। पहले खेत की जुताई से लेकर खाद-बीज और उर्वरक खरीदने तक पैसे की व्यवस्था करना मेरे लिए बड़ी चिंता रहती थी। जरूरत के समय कई बार दूसरों से उधार लेना पड़ता था। अब सम्मान निधि की राशि मिलती है तो मैं उसे खेती के जरूरी कामों में लगाता हूं। इससे जुताई और खाद-बीज की व्यवस्था समय पर कर पाता हूं और खेती का काम आगे बढ़ाना आसान हुआ है। किसान के लिए समय पर मिलने वाली यह सहायता बहुत उपयोगी है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी  ने किसानों की जरूरत को समझते हुए यह योजना शुरू की है। इसके लिए मैं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का हृदय से धन्यवाद करता हूं।”

महतारी वंदन योजना से सुशीला के परिवार को मिला आर्थिक संबल, बच्चों की पढ़ाई और घर की जरूरतें हुईं आसान
कोरबा 05 अक्टूबर 2026/घर-परिवार की जिम्मेदारियों के बीच बच्चों की पढ़ाई और रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए नियमित आर्थिक सहयोग परिवार के लिए बड़ी सुविधा बनता है। ग्राम बिशनपुर निवासी श्रीमती सुशीला बाई, पति श्री राम खिलावन के परिवार के लिए महतारी वंदन योजना से मिलने वाली हर माह 1 हजार रुपए की सहायता ऐसी ही उपयोगी मदद बनकर सामने आई है। योजना का लाभ मिलने से उन्हें घर की आवश्यकताओं के साथ बच्चों की शिक्षा से जुड़े खर्चों को पूरा करने में आर्थिक सहूलियत मिल रही है।
श्रीमती सुशीला बाई ने बताया कि पहले परिवार की आमदनी से घर की जरूरतों के साथ बच्चों की पढ़ाई का खर्च भी संभालना पड़ता था। कई आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए खर्च की प्राथमिकता तय करनी पड़ती थी। महतारी वंदन योजना के तहत हर महीने खाते में 1 हजार रुपए की राशि आने से उन्हें नियमित आर्थिक सहयोग मिलने लगा। इस राशि का उपयोग वह घर की जरूरी आवश्यकताओं और बच्चों की शिक्षा पर करती हैं।
सुशीला बाई ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि हर महीने मिलने वाली राशि उनके लिए काफी उपयोगी है। इससे घर के जरूरी सामान की व्यवस्था करने और बच्चों की पढ़ाई से जुड़े खर्च पूरे करने में मदद मिलती है। नियमित रूप से राशि खाते में आने से परिवार के बजट को संभालने में सुविधा हुई है। उन्होंने महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं और परिवारों को मिल रहे इस आर्थिक सहयोग के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया।

सेवा ज्योति यात्रा के तहत पांचों विकासखंडों से निकलेगी बाइक रैली
सर्कस मैदान से ओपन थिएटर, घंटाघर मैदान तक निकलेगी पदयात्रा
कोरबा, 05 अक्टूबर 2026/सेवा ज्योति यात्रा के अंतर्गत 7 अक्टूबर को जिले के पांचों विकासखंडों से बाइक रैली निकाली जाएगी। रैली निर्धारित मार्गों से होते हुए जिला मुख्यालय स्थित सर्कस मैदान, महाराणा प्रताप चौक पहुंचेगी। यहां सभी विकासखंडों के प्रतिभागी एकत्रित होंगे। इसके बाद सेवा ज्योति रथ के साथ सामूहिक पदयात्रा ओपन थिएटर, घंटाघर मैदान स्थित मुख्य कार्यक्रम स्थल तक निकाली जाएगी।
निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार कोरबा विकासखंड की रैली जामबहार, सोनपुरी चौक, सोनगुड़ा चौक, दुर्गया, अजगरबहार, माखुपानी, सतरेंगा, गढ़उपरोड़ा, देवपहरी, लेमरू, अरसेना (कुटुरवां), नकिया, श्यांग, गुरमा, सिमकेदा, चिर्रा, गिरारी, बरपाली, बासीन, कोलगा, मदनपुर, परसखेत, गेरांव (बताती), कोरकोमा, केरवा (डेंगुरडीह), भुलसीडीह (बैरियर चौक), झगरहा चौक, नकटिखार, गोढ़ी, बेंदरकोना, करसंदी, भैंसमा, तिलकेजा, पहन्दा, पताढ़ी, उरगा, कुकरीचोली, कुरुडीह और पण्डरीपानी से होकर निकलेगी।
करतला विकासखंड की रैली का मार्ग कोटमेर, नोनबिर्रा, भैंसमा, गोढ़ी, नकटिखार और रिस्दी चौक से होकर निर्धारित है। कटघोरा विकासखंड की रैली धवईपुर, डुकरी, जेंजरा, सलोरा, छुरीखुर्द, धनरास, पंडरीपानी, डिंडोलभांठा, तेलसरा, दनपच, शुक्लाखार, देवरी, कसईपाली, चाकाबुड़ा, जवाली, डोंगरी, राल, रंजना, देवगांव, बतारी, झाबर, बेलटिकरी, रलिया, नवापारा, मुड़ाली, कटसीरा, अखरापाली, गंगदेई, बिरदा, रंगबेल, जपेली, कनेबरी, खैरभवना और पाली से होकर गुजरेगी।
पाली विकासखंड की रैली सरईसिंगार, हरदीबाजार, बहमनिकोन, नेवसा, उतरदा, सिरली, बोईदा, मुरली, रामपुर, चौड़ा, नोनबिर्रा, बांधाखार, नुनेरा, पुटा, करतली, डोंगानाला, बकसाही, मुनगाडीह, तालापार, डुकुपथरा, बुडबुड, केराझरिया, नानुपल्ली, पोंडी, पुलालीकला, नगाई, लाफा, सैला और मादन से होकर निकलेगी। पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड की रैली जटगा, कटोरी नागोई, कटेशर नागोई, रावा, पोड़ी गोसाई, तुमान, अमलडीहा, अमझर, बिंझरा, सिंघिया, कोरबी सी, कापू बहरा, लखनपुर, कटघोरा और कोरबा से होकर जिला मुख्यालय पहुंचेगी।
मुख्य कार्यक्रम स्थल पर प्रधानमंत्री के उद्बोधन का सीधा प्रसारण किया जाएगा। यात्रा में जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों, युवाओं, सामाजिक संगठनों, विभिन्न संस्थाओं और आम नागरिकों की सहभागिता रहेगी। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा आयोजन के सुचारू संचालन के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। नागरिकों से कार्यक्रम में सहभागिता की अपील की गई है।

7 अक्टूबर को जिले में होगा ‘सेवा के रंग’ कार्यक्रम और ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा
कोरबा, 5 अक्टूबर 2026/जिले में 7 अक्टूबर को ‘सेवा के रंग’ कार्यक्रम एवं ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए कलेक्टर ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
कार्यक्रम स्थल पर रंगोली बनाने, मानव श्रृंखला में जनभागीदारी सुनिश्चित करने और माय भारत युवा वॉलंटियर्स की सहभागिता के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। जनपद पंचायतों और नगरीय निकायों के अधिकारियों को स्थानीय स्तर पर लोगों को जोड़ने तथा उन्हें कार्यक्रम स्थल तक लाने की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी दी गई है।
पुलिस विभाग कार्यक्रम स्थल और मार्ग पर सुरक्षा, यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था देखेंगे। नगर निगम द्वारा टेंट, बिजली, माइक, पेयजल, भोजन और मंच की व्यवस्था की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग प्राथमिक उपचार किट और एम्बुलेंस उपलब्ध कराएगा। इसके अलावा अग्निशमन वाहन, फायर सेफ्टी किट, एलईडी स्क्रीन, अतिथियों के स्वागत की व्यवस्था के लिए भी संबंधित विभागों को दायित्व सौंपे गए हैं।

सेवा संकल्प अभियान के तहत पीएमश्री तिलकेजा में नुक्कड़ नाटक का मंचन
विद्यार्थियों ने नाटक के माध्यम से सेवा, संकल्प और सामाजिक जागरूकता का दिया संदेश
कोरबा, 05 अक्टूबर 2026/सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत “नमो सेवा-अनकही कहानियां” कार्यक्रम के तहत 3 अक्टूबर को पीएमश्री स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी एवं हिंदी विद्यालय, तिलकेजा में नुक्कड़ नाटक का प्रभावशाली मंचन किया गया। विद्यार्थियों ने अभिनय और संवादों के माध्यम से सेवा, संकल्प, समर्पण एवं सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि श्री अजय कंवर उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुमिता अनंत,श्री कुलसिंह कंवर, श्रीमती प्रतिमा सोनवानी, श्री किशन साव, उपसरपंच श्रीमती पदमा कौशिक, शिक्षक पालक संघ के अध्यक्ष श्री गजेन्द्र वैष्णव अन्य जनप्रतिनिधि, पालक और शिक्षक शामिल हुए।
नाटक में विद्यालय के 40 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में विद्यालय के हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम के कुल 946 विद्यार्थियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। विद्यार्थियों की प्रस्तुति ने अतिथियों, पालकों और दर्शकों को प्रभावित किया। उपस्थितजनों ने बच्चों के प्रयास और प्रस्तुति की सराहना की।
प्राचार्य श्री मालिक राम श्रीवास के मार्गदर्शन में श्री रामकृष्ण जायसवाल, श्रीमती पी.एल. राठौर, श्री जितेन्द्र शर्मा, कु. अंजली चक्रधारी एवं श्री दुष्यंत राठिया ने कार्यक्रम के निर्देशन और आयोजन में सहयोग किया।

सेवा सेतु शिविर में हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ
डिजिटल किसान किताब, राशन कार्ड और प्रधानमंत्री आवास योजना के स्वीकृति पत्र सहित विभिन्न सामग्री वितरित
कोरबा, 05 अक्टूबर 2026/नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा कार्यालय परिसर में सोमवार को सेवा सेतु अभियान शिविर आयोजित किया गया। शिविर सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कटघोरा विधायक श्री प्रेमचंद पटेल थे। अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने की।
शिविर में नगर पालिका की राशन कार्ड, जन्म-मृत्यु पंजीयन, पेंशन, राजस्व और नल-जल शाखाओं के साथ विद्युत, स्वास्थ्य, उद्यान, आधार कार्ड, जाति-निवास, पशु चिकित्सा एवं श्रम विभाग के स्टॉल लगाए गए। विभागीय अधिकारियों ने नागरिकों को शासन की योजनाओं और सेवाओं की जानकारी दी तथा आवेदन प्राप्त किए।
इस अवसर पर विधायक श्री प्रेमचंद पटेल और नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने 12 हितग्राहियों को डिजिटल किसान किताब, 6 हितग्राहियों को राशन कार्ड, एक हितग्राही को मुख्यमंत्री मिनीमाता महतारी जतन योजना के तहत 20 हजार रुपये तथा एक हितग्राही को श्रद्धांजलि योजना के तहत 2,500 रुपये की सहायता राशि प्रदान की। इसके अलावा 9 आवेदकों को मृत्यु प्रमाण पत्र, एक आवेदक को जन्म प्रमाण पत्र और 10 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के स्वीकृति पत्र वितरित किए गए।
विधायक श्री प्रेमचंद पटेल ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। सेवा सेतु जैसे शिविर जनता और शासन के बीच प्रभावी सेतु का काम करते हैं। उन्होंने नागरिकों से योजनाओं का लाभ लेने और पात्र लोगों को इनके बारे में जागरूक करने की अपील की।
नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र का समग्र विकास और नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना परिषद की प्राथमिकता है। सड़क, नाली, पेयजल, स्वच्छता और प्रकाश व्यवस्था से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता से आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सेवा सेतु शिविर के माध्यम से एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराना जनसेवा की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने बताया कि शिविर का उद्देश्य नागरिकों को शासकीय सेवाएं सरल और सहज रूप से उपलब्ध कराना है। शिविर में प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नागरिकों से शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की।
कार्यक्रम में नायब तहसीलदार,श्री विकास झा, एल्डरमैन श्री जितेंद्र सिंह, श्री निराकार नाहक एवं श्री देव प्रसाद यादव, श्री प्रमोद सोना एवं श्री अश्वनी मिश्रा, पार्षद श्री दिलीप दास सहित नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी, स्थानीय प्रबुद्धजन और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।
शिविर में योजनाओं का लाभ मिलने पर हितग्राहियों ने शासन एवं नगर पालिका परिषद के प्रति आभार व्यक्त किया।
क्रमांक 1307/कमलज्योति/फोटो क्रमांक 8, 9

सेवा सेतु शिविर से नागरिकों को मिली राजस्व सेवाओं की जानकारी और दस्तावेज
बांकीमोंगरा में 22 हितग्राहियों को प्रमाण पत्र एवं डिजिटल किसान किताब वितरित
कोरबा 05 अक्टूबर 2026/
नगर पालिका बांकीमोंगरा में आयोजित सेवा सेतु शिविर नागरिकों को शासकीय सेवाओं और योजनाओं से जोड़ने का प्रभावी माध्यम बना। शिविर के प्रारंभ में राजस्व विभाग की प्रमुख सेवाओं की जानकारी दी गई। नागरिकों को भू-अभिलेख एवं डिजिटल रिकॉर्ड, स्वामित्व योजना के तहत आबादी पट्टा तथा नामांतरण (दाखिल-खारिज) की प्रक्रिया और उनके लाभ बताए गए।
शिविर में कटघोरा विधायक श्री प्रेमचंद पटेल ने 10 हितग्राहियों को आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र तथा 12 हितग्राहियों को डिजिटल किसान किताब वितरित की। एक ही स्थान पर सेवाओं की जानकारी और आवश्यक दस्तावेज मिलने से नागरिकों को संबंधित प्रक्रियाओं को समझने और शासकीय सुविधाओं तक पहुंचने में सहायता मिली।
सेवा सेतु शिविर ने राजस्व सेवाओं को नागरिकों के करीब पहुंचाया और हितग्राहियों को अपने अधिकारों तथा उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त करने का अवसर दिया।

पीएम श्री स्कूल बालको में ‘नमो सेवा गाथा’ पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन
विद्यार्थियों ने योजनाओं और विकसित भारत 2047 के संकल्प को प्रभावशाली ढंग से किया प्रस्तुत
कोरबा, 05 अक्टूबर 2026/सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 03 अक्टूबर को पीएम श्री स्कूल, बालको नगर में ‘नमो सेवा गाथाकृअनकही कहानियां’ विषय पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कक्षा 11वीं के छात्र-छात्राओं ने नाटक के माध्यम से विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और विकसित भारत 2047 के संकल्प को प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। एनसीसी कैडेट्स ने अतिथियों का स्वागत किया। विद्यालय के शिक्षकों ने पुष्पगुच्छ भेंट किए तथा कक्षा 12वीं की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
नाटक में किसान, मजदूर, डॉक्टर, सैनिक, युवा, व्यापारी, महिला और विद्यार्थी सहित समाज के विभिन्न वर्गों की परिस्थितियों को दर्शाया गया। विद्यार्थियों ने उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम सूर्य घर योजना, पीएम श्री स्कूल, स्वच्छ भारत मिशन, आयुष्मान योजना, पीएम जन आरोग्य योजना, डिजिटल इंडिया, यूपीआई और ऑपरेशन सिंदूर जैसे विषयों को नाट्य प्रस्तुति में शामिल किया। नाटक के माध्यम से योजनाओं से आमजन को मिल रही सुविधाओं और विकसित भारत 2047 के सपने को मंच पर सजीव रूप दिया गया।
नाटक का मार्गदर्शन श्रीमती अनीता राठौर, सुश्री विजयलक्ष्मी यादव, श्रीमती तनुप्रिया देवांगन और श्रीमती निहारिका शुक्ला ने किया। कार्यक्रम का संचालन सुश्री विजयलक्ष्मी यादव और श्रीमती अनीता राठौर ने किया। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से एपीसी श्रीमती वर्तिका जॉन और श्रीमती श्रद्धा शर्मा ने विद्यार्थियों की प्रस्तुति की सराहना की।
कार्यक्रम में श्री हितानंद अग्रवाल, श्रीमती मंजू सिंह, श्री सत्येन्द्र दूबे, श्री दिलेन्द्र यादव, श्री संपत यादव, श्री जय राठौर, श्रीमती प्रिया द्विवेदी, श्री राजा शर्मा, श्री ए. नारायण, श्री संजय साहू, श्रीमती हेमलता निर्मलकर, श्री केशव चन्द्रा और श्री मुकेश गुप्ता सहित जनप्रतिनिधि, पालकगण एवं नागरिक उपस्थित थे। विद्यालय के पूर्व विद्यार्थी श्री केशव चन्द्रा, श्री तारा राजक और श्रीमती कृष्णी राठौर भी कार्यक्रम में शामिल हुए। विद्यालय के प्राचार्य श्री नीलकंठ राठौर के मार्गदर्शन में कार्यक्रम की व्यवस्थाएं की गईं। आयोजन में लगभग 438 लोगों की सहभागिता रही।

कटघोरा में सेवा सेतु शिविर में मिले 89 आवेदन, सभी का मौके पर निराकरण
कोरबा, 05 अक्टूबर 2026/सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सोमवार को नगर पालिका परिषद कटघोरा के कार्यालय परिसर में सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न शासकीय सेवाओं से संबंधित कुल 89 आवेदन प्राप्त हुए। इन सभी का शिविर में ही निराकरण किया गया।
शिविर में राशन कार्ड तथा जन्म, विवाह और मृत्यु प्रमाण पत्र वितरित किए गए। दिव्यांगजन, पेंशन, वृद्धावस्था, सामाजिक सुरक्षा, राष्ट्रीय परिवार सहायता, कृषि, श्रम, विद्युत, पीएम स्वनिधि, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, सोलर एनर्जी और आधार सेवा से संबंधित आवेदन भी प्राप्त हुए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कटघोरा विधायक श्री प्रेमचंद पटेल ने सेवा सेतु शिविर की सराहना की। उन्होंने नागरिकों से ऐसे शिविरों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और शासन की सेवाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष श्री राज जायसवाल, पार्षद श्री अजय गर्ग, श्री हरीश यादव, श्री आत्मा नारायण पटेल, श्री पीयूष गर्ग, श्री अनुराग दुलानी, श्री लखखु देवांगन सहित पार्षदगण उपस्थित रहे। तहसीलदार श्री सूर्य प्रकाश केशकर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री मुद्रिका प्रसाद तिवारी, उप अभियंता श्री अनिल कुमार राम, श्री फराज खान, श्री शांतिलाल मिरी, श्री पीयूष साहू, श्री ओमप्रकाश भारद्वाज सहित अधिकारी-कर्मचारी और आम नागरिक भी शिविर में शामिल हुए।

सरगबुंदिया विद्यालय में विद्यार्थियों ने ‘नमो सेवा गाथा’ और नुक्कड़ नाटक से दिया सेवा का संदेश
493 विद्यार्थी, जनप्रतिनिधि, पालक और स्कूल स्टाफ कार्यक्रम में हुए शामिल

कोरबा 05 अक्टूबर 2026/सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरगबुंदिया में विद्यार्थियों ने ‘नमो सेवा गाथा’ और नुक्कड़ नाटक की प्रभावशाली प्रस्तुति दी। छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन ने उपस्थित अतिथियों और दर्शकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री किशन अग्रवाल उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में बरपाली मंडल अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश साहू, विकासखंड शिक्षा अधिकारी करतला श्री गोपाल वर्मा और सरगबुंदिया के उपसरपंच श्री पवार सिंह सिदार सहित श्री दुर्गा प्रसाद साहू, श्री मनमोहन, श्री शंकरलाल सिदार, श्री रामलाल जायसवाल, श्री भाग सिंह सिदार, श्रीमती जलेश्वरी तिवारी और श्रीमती गौरी सिदार शामिल हुए। विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं और विद्यार्थी भी उपस्थित रहे।
अतिथियों ने प्रस्तुति के लिए विद्यार्थियों को तैयार करने वाले शिक्षक श्री भरत सिंह पैकरा, श्री खिलेश्वर साहू, श्रीमती नंदा राठौर, श्रीमती विमोनिका कुमार और श्रीमती सोसन खलखो की सराहना की। नुक्कड़ नाटक में भूमिका निभाने वाले विद्यार्थियों की प्रशंसा कर उन्हें पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों, पालकों और विद्यालय स्टाफ सहित कुल 493 लोग उपस्थित रहे।

सेवा संकल्प अभियान के तहत 06 अक्टूबर को सात स्थानों पर होंगे नुक्कड़ नाटक
विद्यार्थी प्रस्तुतियों के माध्यम से देंगे जनजागरूकता का संदेश
कोरबा, 05 अक्टूबर 2026/सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों द्वारा नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार, 6 अक्टूबर को जिले के सात स्थानों पर नुक्कड़ नाटक आयोजित होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सेजेस एनसीडीसी कोरबा में सेजेस एनसीडीसी कोरबा के विद्यार्थी और सेजेस कटघोरा में सेजेस कटघोरा के विद्यार्थी प्रस्तुति देंगे। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय कोरबा की प्रस्तुति शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पीडब्ल्यूडी रामपुर में होगी। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय कटघोरा के विद्यार्थी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कन्या कटघोरा में, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय सेन्द्रिपाली के विद्यार्थी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेन्द्रिपाली में, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय मुनगाडीह के विद्यार्थी सेजेस हिंदी माध्यम मुनगाडीह में तथा कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय पोड़ी-उपरोड़ा के विद्यार्थी पीएमश्री सेजेस पोड़ी-उपरोड़ा में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत करेंगे।
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार सभी प्रस्तुतियां 6 अक्टूबर को निर्धारित स्थलों पर होंगी।

अरदा में 06 अक्टूबर को लगेगा सेवा सेतु शिविर
पंचायत भवन के पास होगा आयोजन, विभिन्न शासकीय योजनाओं की मिलेगी जानकारी
कोरबा, 05 अक्टूबर 2026/सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद पंचायत कटघोरा के ग्राम पंचायत अरदा में मंगलवार, 6 अक्टूबर को सेवा सेतु शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर पंचायत भवन के पास लगेगा।
शिविर में विभिन्न विभागों के माध्यम से शासकीय योजनाओं की जानकारी दी जाएगी तथा ग्रामीणों से आवेदन प्राप्त कर उनकी समस्याओं के निराकरण की कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने ग्रामीणों से शिविर में पहुंचकर योजनाओं की जानकारी लेने और अपनी मांगों एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत करने की अपील की है।

दूरस्थ अंचलों से पहुंचे नागरिकों ने रखी अपनी बात, कलेक्टर ने दिए संवेदनशीलता से निराकरण के निर्देश
कोरबा, 05 अक्टूबर 2026/कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने जिले के दूरस्थ वनांचल, पहाड़ी और शहरी क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सीधे सुनीं। उन्होंने आवेदकों से संवाद कर उनके प्रकरणों की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक आवेदन का नियमानुसार परीक्षण करते हुए समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जनदर्शन में जिलेभर से पहुंचे नागरिकों ने विभिन्न विभागों से संबंधित 114 आवेदन प्रस्तुत किए। इनमें वनपट्टा संबंधी जांच, मानदेय एवं लंबित वेतन भुगतान, शिक्षा प्रोत्साहन योजना का लाभ, पीएम आवास की लंबित राशि, राशन कार्ड, महतारी वंदन योजना की राशि, स्वास्थ्य जांच, किसान क्रेडिट कार्ड, बकरी शेड निर्माण के लिए सहायता, शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने, राहत राशि, बिजली बिल में सुधार, भूमि अधिग्रहण के बाद नौकरी एवं मुआवजा, सहायक उपकरण तथा अभिलेखों में त्रुटि सुधार एवं रिकॉर्ड दुरुस्ती से जुड़े प्रकरण शामिल रहे।
नागरिकों ने लंबित मुआवजा प्रकरणों की जांच, नए राशन कार्ड जारी करने तथा पात्र लोगों को आजीविका के साधनों से जोड़ने सहित अन्य मांगें भी कलेक्टर के समक्ष रखीं। कलेक्टर श्री दुदावत ने अधिकारियों को आवेदनों पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करने तथा पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं और सुविधाओं का लाभ समय पर दिलाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कहा कि जनदर्शन शासन और नागरिकों के बीच सीधे संवाद का प्रभावी माध्यम है। इसके जरिए आमजन अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखते हैं और उनके समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए जाते हैं। उन्होंने अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों की नियमित समीक्षा करते हुए प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने को कहा।
जनदर्शन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री प्रतीक जैन, ओएसडी श्री तरुण कुमार किरण, सहायक कलेक्टर श्री इशांत जायसवाल, अपर कलेक्टर श्री देवेन्द्र पटेल, अपर कलेक्टर श्री ओंकार यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

बच्चों की कला में गूंजा राष्ट्र निर्माण का संदेश, ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’ से मिली राष्ट्रप्रेम की प्रेरणा
कोरबा 05 अक्टूबर 2026/कला जब जनजागरूकता और राष्ट्र निर्माण के संदेश से जुड़ती है, तो उसका प्रभाव और व्यापक हो जाता है। कोरबा के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (साडा) में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’ विषय पर विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की सेवा और देश की विकास यात्रा को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। संवाद, अभिनय और सामूहिक प्रस्तुति के जरिए विद्यार्थियों ने विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और सामाजिक बदलावों को रोचक अंदाज में प्रस्तुत करते हुए राष्ट्र निर्माण में नागरिकों की सहभागिता का संदेश दिया।
नुक्कड़ नाटक में गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में श्री नरेंद्र मोदी के 13 वर्षों के कार्यकाल से लेकर प्रधानमंत्री के रूप में देश के विकास और जनकल्याण के लिए किए गए विभिन्न प्रयासों को विषयवस्तु में शामिल किया गया। विद्यार्थियों ने विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना के साथ स्वच्छ भारत अभियान, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, महिला सशक्तिकरण, स्वस्थ जीवनशैली, डिजिटल इंडिया, ऑनलाइन शासकीय सेवाओं, आयुष्मान भारत और साइबर सुरक्षा जैसे विषयों को प्रभावी संवाद और अभिनय के माध्यम से प्रस्तुत किया।
प्रस्तुति में जल संरक्षण एवं जल के सदुपयोग, पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण के साथ अंतरिक्ष मिशन, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, सर्जिकल स्ट्राइक, नोटबंदी, जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 के प्रावधानों में बदलाव, तीन तलाक से संबंधित कानून, कोविड-19 महामारी के दौरान किए गए प्रयास तथा अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय प्रसंगों को भी रचनात्मक ढंग से दर्शाया गया। विद्यार्थियों ने इन विषयों के माध्यम से देश की विकास यात्रा, सामाजिक बदलाव और नागरिक जिम्मेदारियों को सहज रूप में सामने रखा।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ सहभागिता की। उपस्थित विद्यार्थी एवं जनप्रतिनिधि भी नुक्कड़ नाटक की प्रभावशाली प्रस्तुति से जुड़े रहे और कार्यक्रम का आनंद लेते हुए विभिन्न राष्ट्रीय विकास कार्यों तथा जनकल्याणकारी प्रयासों की जानकारी प्राप्त की। प्रस्तुति के माध्यम से अनेक ऐसे विषयों से परिचित होने का अवसर मिला, जिनसे विद्यार्थियों और उपस्थित जनों को देश की विकास यात्रा को नए दृष्टिकोण से समझने का अवसर मिला। कार्यक्रम की सराहना करते हुए उपस्थित लोगों ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता, प्रस्तुति शैली और विषयों के प्रभावी संप्रेषण की प्रशंसा की।
‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’ विद्यार्थियों के लिए सीख, अनुभव और प्रेरणा से भरा अवसर रहा। कला के माध्यम से उन्होंने देश के विकास, सेवा और जनकल्याण से जुड़े विषयों को जाना और समझा। इस प्रस्तुति ने विद्यार्थियों में ’राष्ट्र के प्रति गौरव, सेवा भावना और जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा’ को और मजबूत किया।

नुक्कड़ नाटक से नशामुक्ति, स्वास्थ्य और शासकीय योजनाओं के प्रति किया जागरूक
कोरबा, 05 अक्टूबर 2026/शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भैसमा में 3 अक्टूबर को जनजागरूकता के उद्देश्य से नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों और उपस्थित जनसमुदाय को नशे के दुष्प्रभाव, स्वस्थ जीवनशैली तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में विद्यालय के लगभग 570 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर करीब 10 जनप्रतिनिधि और 27 गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। नुक्कड़ नाटक में 35 प्रतिभागियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षक-व्याख्याता कार्यक्रम में उपस्थित रहे और आयोजन के सफल संचालन में सहयोग दिया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशामुक्ति, स्वास्थ्य जागरूकता और शासकीय योजनाओं का संदेश विद्यार्थियों एवं जनसमुदाय तक पहुँचाया गया।

दिशा प्रोजेक्ट के अंतर्गत अतिथि शिक्षकों की भर्ती के लिए वॉक-इन इंटरव्यू 10 अक्टूबर को
कोरबा, 05 अक्टूबर 2026/जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, कोरबा द्वारा दिशा प्रोजेक्ट के अंतर्गत अतिथि शिक्षकों के अस्थायी नियोजन के लिए 10 अक्टूबर 2026 को वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीवविज्ञान, गणित, हिंदी और अंग्रेजी विषयों में एक-एक अतिथि शिक्षक का चयन किया जाएगा।
इंटरव्यू के लिए पंजीयन सुबह 10.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा। दोपहर 12 बजे के बाद साक्षात्कार लिया जाएगा। आयोजन स्थल एसईसीबी, कोरबा स्थित हिंदी माध्यम विद्यालय निर्धारित है।
संबंधित विषय में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातकोत्तर, बी.एड. तथा विद्यालय में पीजीटी के रूप में कम से कम 7 वर्ष का अनुभव रखने वाले अभ्यर्थी पात्र होंगे। चयन दस्तावेज सत्यापन, शैक्षणिक एवं अनुभव के अंकों, डेमो अध्यापन और संरचित साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। चयनित अतिथि शिक्षक को शर्तों के अधीन अधिकतम 10 माह तक ₹35,000 प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा।
अभ्यर्थियों को मूल प्रमाण-पत्र, स्वप्रमाणित प्रतियां, फोटो, पहचान-पत्र और निर्धारित आवेदन प्रारूप साथ लाना होगा। विस्तृत दिशा-निर्देश और आवेदन प्रारूप korba.gov.in  वेबसाइट तथा कार्यालय के सूचना पटल पर उपलब्ध हैं। किसी भी स्तर पर अपात्रता या गलत जानकारी मिलने पर अभ्यर्थिता निरस्त की जा सकती है।

  • Related Posts

    पक्की छत ने महिलाओं को दिया सुरक्षा, सम्मान और आत्मविश्वास

    रायपुर, 05 अक्टूबर 2026/ राज्य सरकार की ’सेवा संकल्प’ भावना और जन-कल्याणकारी नीतियों का सीधा असर अब ग्रामीण अंचल की अंतिम पंक्ति तक दिखाई दे रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण…

    Read more

    अब बारिश में न टपकेगी छत, न सताएगा सीलन का डर, सुकलु राम के पक्के घर का सपना हुआ साकार

    *प्रधानमंत्री आवास योजना बनी परिवार का सहारा, वर्षों की परेशानी से मिली मुक्ति*   रायपुर, 05 अक्टूबर 2026/ कभी बारिश की बूंदें सुकलु राम निषाद के परिवार के लिए खुशियां…

    Read more

    NATIONAL

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?