Ro no D15139/23

विक्टिम आईडी में देरी दूर होते ही तेज होगा पीएम राहत योजना का कैशलेस उपचार

निजी अस्पतालों के निरीक्षण में सामने आई प्रमुख समस्या, पुलिस और अस्पतालों के बीच त्वरित समन्वय पर जोर

 

धमतरी, 06 अक्टूबर 2026। दुर्घटना के बाद जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे पीड़ितों के लिए इलाज में एक-एक घंटे की अहमियत होती है। ऐसे समय में आर्थिक परेशानी उपचार में बाधा न बने, इसके लिए पीएम राहत योजना के तहत पात्र दुर्घटना पीड़ितों को कैशलेस आपातकालीन चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। योजना का लाभ समय पर मिले, इसके लिए जिला प्रशासन ने निजी अस्पतालों में पहुंचकर जमीनी स्तर पर आ रही समस्याओं की पड़ताल शुरू की है।

 

इसी क्रम में जिला नोडल अधिकारी, आयुष्मान भारत योजना, बायोमेडिकल इंजीनियर एवं सहयोगी कर्मचारियों की टीम ने 06 अक्टूबर को जिले के प्रमुख निजी अस्पतालों का निरीक्षण किया। टीम ने लुंकड़ नर्सिंग होम, धमतरी क्रिश्चियन हॉस्पिटल, श्रीराम हॉस्पिटल एवं ओजस्वी नर्सिंग होम पहुंचकर अस्पताल संचालकों एवं संबंधित कर्मचारियों से पीएम राहत योजना के क्रियान्वयन की जानकारी ली।

 

अस्पताल संचालकों ने बताया कि योजना का लाभ दिलाने की प्रक्रिया में विक्टिम आईडी जारी होने में होने वाला विलंब प्रमुख चुनौती के रूप में सामने आ रहा है। विक्टिम आईडी संबंधित थाना प्रभारी कार्यालयों से जारी की जाती है। योजना के तहत निर्धारित समय-सीमा में इसका जारी होना आवश्यक है। आईडी समय पर उपलब्ध होने से पात्र दुर्घटना पीड़ितों को योजना के अंतर्गत कैशलेस उपचार की प्रक्रिया में तेजी लाई जा सकती है।

 

निरीक्षण दल ने अस्पताल संचालकों को निर्देशित किया कि पात्र दुर्घटना पीड़ितों को उपचार के लिए अनावश्यक प्रतीक्षा न कराई जाए तथा योजना के प्रावधानों के अनुरूप तत्काल आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। साथ ही विक्टिम आईडी जारी करने की प्रक्रिया में विलंब कम करने के लिए संबंधित थाना प्रभारियों से तत्काल समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए गए।

 

1.50 लाख रुपये तक का कैशलेस उपचार

 

पीएम राहत योजना के तहत पात्र दुर्घटना पीड़ितों को दुर्घटना की तारीख से अधिकतम 07 दिनों तक प्रति पीड़ित 1.50 लाख रुपये तक की नगद रहित आपातकालीन चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। योजना का लाभ लेने के लिए दुर्घटना के 24 घंटे के भीतर पीड़ित को राज्य के किसी भी अस्पताल में भर्ती कराया जाना आवश्यक है।

 

जिला प्रशासन ने जिले के सभी निजी नर्सिंग होम एवं अस्पताल संचालकों को योजना के पात्र हितग्राहियों को समय पर लाभ दिलाने तथा उपचार प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब नहीं करने के निर्देश दिए हैं। अस्पताल स्तर पर आने वाली तकनीकी अथवा प्रक्रियागत समस्याओं का संबंधित अधिकारियों से समन्वय कर शीघ्र निराकरण करने पर भी जोर दिया गया है।

 

प्रशासन का प्रयास है कि दुर्घटना पीड़ित के लिए इलाज पहले, औपचारिकता बाद में और आर्थिक चिंता से राहत सुनिश्चित हो। विक्टिम आईडी जारी करने की प्रक्रिया में तेजी तथा अस्पताल-पुलिस के बीच बेहतर समन्वय से योजना का लाभ जरूरतमंदों तक अधिक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सकेगा।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ के विकास में तेलुगु समाज का महत्वपूर्ण योगदान : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *व्यापार, शिक्षा, उद्योग और सामाजिक क्षेत्रों में तेलुगु समाज ने अपनी प्रतिभा, परिश्रम और उद्यमशीलता से बनाई विशिष्ट पहचान*   *मुख्यमंत्री श्री साय 11वें ऑल इंडिया तेलुगु कॉन्फ्रेंस-2026 में हुए…

    Read more

    चार जिलों में निर्माण कार्यों की पड़ताल, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने मौके पर दिए सख्त निर्देश

    सड़क संधारण में लापरवाही पर ठेकेदारों की बैंक गारंटी राजसात करने और ब्लैक लिस्ट करने के निर्देश, धीमे निर्माण कार्यों पर भी नोटिस अम्बिकापुर 21 नवम्बर 2026/  लोक निर्माण विभाग…

    Read more

    NATIONAL

    नीतीश सेतु पर लगा भीषण जाम, वैशाली में पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी पूरी

    नीतीश सेतु पर लगा भीषण जाम, वैशाली में पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी पूरी

    भावुक कर देगा ये मां की याद में फूट-फूटकर रोए सीएम योगी आदित्यनाथ

    भावुक कर देगा ये मां की याद में फूट-फूटकर रोए सीएम योगी आदित्यनाथ

    रूसी तेल सप्लाई बढ़ाने और एटमी हथियार खत्म करने पर बिग थ्री सहमत; भारत को APEC बैठक से क्या फायदा

    रूसी तेल सप्लाई बढ़ाने और एटमी हथियार खत्म करने पर बिग थ्री सहमत; भारत को APEC बैठक से क्या फायदा

    आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रखंड प्रमुख मोहम्मद के चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी

    आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रखंड प्रमुख मोहम्मद के चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी

    9 साल बाद ईसाइयों को पछाड़ दुनिया में सबसे ज्यादा होंगे मुस्लिम, जानें कितनी होगी हिंदुओं की आबादी

    9 साल बाद ईसाइयों को पछाड़ दुनिया में सबसे ज्यादा होंगे मुस्लिम, जानें कितनी होगी हिंदुओं की आबादी

    Video: चीन में पुतिन के साथ रूस का ‘न्यूक्लियर ब्रीफकेस’ क्यों है? जानिए क्या है चेगेट और कितनी है इसकी ताकत

    Video: चीन में पुतिन के साथ रूस का ‘न्यूक्लियर ब्रीफकेस’ क्यों है? जानिए क्या है चेगेट और कितनी है इसकी ताकत