Ro no D15139/23

डोंगरगढ़ में सेवा सेतु शिविर के माध्यम से नागरिकों तक पहुंची शासन की योजनाएं

*सेवा संकल्प अभियान*

 

*- कृषि उपज मंडी प्रांगण में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर दी योजनाओं की जानकारी*

 

*- हितग्राहियों ने सौर ऊर्जा अपनाने के बाद बिजली बिल में हुई बचत एवं योजना से मिले लाभ के अनुभव किए साझा*

 

*- उत्कृष्ट कार्य करने वालों एवं प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों का हुआ सम्मान*

 

राजनांदगांव 06 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार नागरिकों को शासन की योजनाओं, सेवाओं एवं सुविधाओं से जोडऩे का प्रभावी माध्यम बन रहा है। इसी कड़ी में कृषि उपज मंडी प्रांगण डोंगरगढ़ में विकासखंड स्तरीय सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा एक ही स्थान पर स्टॉल लगाकर नागरिकों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित किया गया।

सेवा सेतु शिविर में पंचायत एवं ग्रामीण विकास, राजस्व, शिक्षा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, लोक निर्माण, कृषि, उद्यानिकी, विद्युत, स्वास्थ्य, मत्स्य, खाद्य, पशुधन विकास, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना एवं मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना सहित कुल 18 विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए। नागरिकों से विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं से संबंधित कुल 23 आवेदन प्राप्त हुए, जिनके त्वरित निराकरण की कार्रवाई की जा रही है। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित मेरे सपनों का भारत चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को शिविर में पुरस्कृत किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं मितानिनों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इसी प्रकार विद्युत विभाग द्वारा प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत सोलर पैनल स्थापित करने वाले हितग्राहियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। हितग्राहियों ने सौर ऊर्जा अपनाने के बाद बिजली बिल में हुई बचत एवं योजना से मिले लाभ के अनुभव भी साझा किए।

शिविर में मार्कफेड अध्यक्ष श्री शशिकांत द्विवेदी, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लता अजय सिन्हा, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्री रमन डोंगरे, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री हीराराम वर्मा, नगर पालिका परिषद उपाध्यक्ष श्रीमती उमा महेश वर्मा, जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति श्रीमती अनिता मंडावी, पूर्व विधायक श्री रामजी भारती एवं श्री विनोद खांडेकर, श्री तरूण हथेल, जनपद सदस्य श्रीमती प्रतिमा खरे एवं श्रीमती रामकुंवर कमड़े, श्री अनिल सिन्हा, श्री कमलेश्वर वर्मा, श्री सौमित्र सोनी, श्री बलविन्दर सिंह भाटिया, श्री जैन कुमार मेश्राम, श्री अमित बोस, श्री जसमीत सिंह बंनोआना, श्री विनय बंसल, पार्षद श्री सुमित ताम्रकार, एल्डरमैन श्रीमती लक्ष्मी यादव तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत डोंगरगढ़ उपस्थित थे। इस अवसर पर ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक, पीआरपी, बिहान कैडर की दीदियां एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

  • Related Posts

    अरपा को प्रदूषण से बचाने 70 नालों के उपचार की बनेगी समग्र कार्ययोजना

    *प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने की बिलासपुर नगर निगम के कार्यों की गहन समीक्षा*   *गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में कार्यों को पूर्ण करने के दिए निर्देश*   *कमांड…

    Read more

    पीडब्लूडी में 164 सहायक अभियंताओं सहित कुल 265 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले

      रायपुर. 6 अक्टूबर 2026. प्रशासनिक कसावट और कार्यों में तेजी लाने लोक निर्माण विभाग द्वारा 265 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। इनमें 142 सहायक अभियंता (सिविल), 22 सहायक…

    Read more

    NATIONAL

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी