Ro no D15139/23

बैठक के बाद तत्काल कार्रवाई : गोरीनगर अंडरपास से 24 घंटे में पानी निकासी का लक्ष्य

*विधानसभा अध्यक्ष की पहल के बाद जिला प्रशासन सक्रिय, रेलवे से जुड़े कार्यों को मिली गति*

 

राजनांदगांव 06 अक्टूबर 2026। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह एवं रेलवे के अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ हुई बैठक के तत्काल बाद जिला प्रशासन द्वारा जनहित से जुड़े रेलवे कार्यों को गति देने के लिए आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। बैठक में उठाए गए मुद्दों पर संबंधित विभागों को सक्रिय करते हुए कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। इसी क्रम में नगर पालिक निगम राजनांदगांव के गौरी नगर अंडरपास में बारिश के बाद जमा पानी की निकासी का कार्य तत्काल तेज कर दिया गया है। जिला प्रशासन एवं नगर निगम द्वारा संबंधित औद्योगिक संस्थानों के सहयोग से जल निकासी के लिए आवश्यक संसाधन और मशीनरी लगाई गई है। पानी की निकासी की प्रक्रिया को तेज गति से संचालित किया जा रहा है तथा आगामी 24 घंटे में पानी की निकासी पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है। अंडरपास से पानी निकलने के बाद रेलवे द्वारा वहां किए जाने वाले आगामी कार्यों को प्रारंभ करने में सुविधा होगी। इस दिशा में जिला प्रशासन और रेलवे के बीच समन्वय के साथ लगातार कार्रवाई की जा रही है।

*बाकल ओवरब्रिज की सर्विस लेन का निर्माण भी जल्द*

बैठक के बाद बाकल क्षेत्र में निर्मित ओवरब्रिज की सर्विस लेन के निर्माण कार्य को भी रेलवे द्वारा प्रारंभ किया जाना बताया गया है। सर्विस लेन के निर्माण से क्षेत्र के नागरिकों के साथ-साथ आसपास के किसानों को आवागमन में महत्वपूर्ण सुविधा मिलेगी। विशेष रूप से किसानों को कृषि कार्यों के दौरान आवागमन तथा कृषि उपज के परिवहन में सुविधा प्राप्त होगी। इससे क्षेत्र में आवागमन व्यवस्था और बेहतर होने की उम्मीद है। विधानसभा अध्यक्ष की पहल के बाद जिला प्रशासन द्वारा तत्काल कार्रवाई शुरू करते हुए लंबित एवं जनहित से जुड़े कार्यों को गति दी जा रही है, ताकि रेलवे से संबंधित विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जा सके।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ के विकास में तेलुगु समाज का महत्वपूर्ण योगदान : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *व्यापार, शिक्षा, उद्योग और सामाजिक क्षेत्रों में तेलुगु समाज ने अपनी प्रतिभा, परिश्रम और उद्यमशीलता से बनाई विशिष्ट पहचान*   *मुख्यमंत्री श्री साय 11वें ऑल इंडिया तेलुगु कॉन्फ्रेंस-2026 में हुए…

    Read more

    चार जिलों में निर्माण कार्यों की पड़ताल, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने मौके पर दिए सख्त निर्देश

    सड़क संधारण में लापरवाही पर ठेकेदारों की बैंक गारंटी राजसात करने और ब्लैक लिस्ट करने के निर्देश, धीमे निर्माण कार्यों पर भी नोटिस अम्बिकापुर 21 नवम्बर 2026/  लोक निर्माण विभाग…

    Read more

    NATIONAL

    नीतीश सेतु पर लगा भीषण जाम, वैशाली में पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी पूरी

    नीतीश सेतु पर लगा भीषण जाम, वैशाली में पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी पूरी

    भावुक कर देगा ये मां की याद में फूट-फूटकर रोए सीएम योगी आदित्यनाथ

    भावुक कर देगा ये मां की याद में फूट-फूटकर रोए सीएम योगी आदित्यनाथ

    रूसी तेल सप्लाई बढ़ाने और एटमी हथियार खत्म करने पर बिग थ्री सहमत; भारत को APEC बैठक से क्या फायदा

    रूसी तेल सप्लाई बढ़ाने और एटमी हथियार खत्म करने पर बिग थ्री सहमत; भारत को APEC बैठक से क्या फायदा

    आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रखंड प्रमुख मोहम्मद के चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी

    आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रखंड प्रमुख मोहम्मद के चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी

    9 साल बाद ईसाइयों को पछाड़ दुनिया में सबसे ज्यादा होंगे मुस्लिम, जानें कितनी होगी हिंदुओं की आबादी

    9 साल बाद ईसाइयों को पछाड़ दुनिया में सबसे ज्यादा होंगे मुस्लिम, जानें कितनी होगी हिंदुओं की आबादी

    Video: चीन में पुतिन के साथ रूस का ‘न्यूक्लियर ब्रीफकेस’ क्यों है? जानिए क्या है चेगेट और कितनी है इसकी ताकत

    Video: चीन में पुतिन के साथ रूस का ‘न्यूक्लियर ब्रीफकेस’ क्यों है? जानिए क्या है चेगेट और कितनी है इसकी ताकत