Ro no D15139/23

जॉब कार्ड से शंकर लाल को मिली रोजगार की नई उम्मीद

शंकर लाल ने कहा – अब गांव में ही रोजगार के अवसरों और योजना का मिलेगा लाभ

रायपुर, 07 अक्टूबर 2026/ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित सेवा संकल्प अभियान ग्रामीण परिवारों को योजनाओं से जोड़ने का प्रभावी माध्यम बन रहा है। इसी कड़ी में मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले के मोहला विकासखंड अंतर्गत ग्राम पाटनवाड़वी निवासी श्री शंकर लाल हरामे को वीबी-जी रामजी योजना के तहत जॉब कार्ड प्रदान किया गया। जॉब कार्ड मिलने से अब उन्हें योजना के अंतर्गत रोजगार प्राप्त करने और इससे जुड़े लाभ लेने का अवसर मिलेगा।

जॉब कार्ड मिलने पर श्री शंकर लाल के चेहरे पर खुशी और संतोष साफ दिखाई दिया। उन्होंने बताया कि जॉब कार्ड बन जाने से अब उन्हें गांव में ही रोजगार के अवसर प्राप्त करने में सुविधा होगी। योजना के तहत कार्य मिलने पर उन्हें 300 रुपये की मजदूरी प्राप्त होगी, जो परिवार की दैनिक जरूरतों को पूरा करने में सहायक बनेगी।

श्री शंकर लाल ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि गांव में ही शासन की योजनाओं की जानकारी मिलने और पात्र लोगों को उनसे जोड़ने से ग्रामीणों को काफी सुविधा हो रही है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से शासन-प्रशासन गांवों तक पहुंचकर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ रहा है, जिससे ग्रामीणों में शासन की योजनाओं के प्रति विश्वास और जागरूकता बढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि जॉब कार्ड उनके लिए केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि रोजगार और आजीविका की नई उम्मीद है। अब गांव में उपलब्ध रोजगार के अवसरों का लाभ लेकर वे अपने परिवार की आर्थिक जरूरतों को पूरा करने में सहयोग कर सकेंगे।

श्री शंकर लाल ने योजना का लाभ मिलने पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के गांव और जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचने से ग्रामीणों को अपने जीवन को बेहतर बनाने का अवसर मिल रहा है।

सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं को ग्रामीणों के नजदीक लाकर पात्र हितग्राहियों को उनका लाभ दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। अभियान के तहत गांव-गांव में लोगों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ने और उनकी समस्याओं के निराकरण पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

  • Related Posts

    नोनी सशक्तिकरण योजना ने अंकिता के सपनों को दिए पंख, शिक्षा के लिए मिली 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता

      निर्माण श्रमिक की बेटी को मिला आर्थिक संबल, पढ़ाई का खर्च उठाने में परिवार को मिली राहत रायपुर, 07 अक्टूबर 2026/ आर्थिक परिस्थितियां कमजोर हों, लेकिन आगे बढ़ने का…

    Read more

    लिव-इन के पंजीयन, पैतृक संपत्ति में बराबरी और भरण-पोषण पर एक समान कानून की मांग

      रायपुर, 07 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ महिला मंच और महाराष्ट्र मंडल महिला समिति की पदाधिकारियों व सदस्यों ने समान नागरिक संहिता समिति के समक्ष विवाह, विवाह-विच्छेद, भरण-पोषण, उत्तराधिकार और लिव-इन…

    Read more

    NATIONAL

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया