Ro no D15139/23

सेवा संकल्प अभियान : नुक्कड़ नाटक से दिया सेवा, सामाजिक जिम्मेदारी और डिजिटल जागरूकता का संदेश

युवाओं ने रचनात्मक प्रस्तुति से समझाया नागरिक दायित्व, राष्ट्रहित और सकारात्मक बदलाव का महत्व

 

रायपुर, 07 अक्टूबर 2026/ जीपीएम जिले में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था पेंड्रा एवं शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरकारी पारा पेंड्रा के संयुक्त तत्वावधान में दुर्गादास राठौर चौक, बस स्टैंड पेंड्रा में जागरूकता एवं प्रेरणादायक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। युवाओं और विद्यार्थियों ने अपनी प्रभावी प्रस्तुतियों के माध्यम से सेवा भावना, सामाजिक जिम्मेदारी, राष्ट्रहित, सकारात्मक सोच और डिजिटल जागरूकता का संदेश दिया।

 

आईटीआई पेंड्रा के प्रशिक्षणार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सेवा संकल्प अभियान की मूल भावना को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। नाटक में समाज और राष्ट्र के प्रति प्रत्येक नागरिक के दायित्वों को रेखांकित करते हुए बताया गया कि सेवा, जिम्मेदारी और सकारात्मक सोच से सामाजिक बदलाव को गति दी जा सकती है। युवाओं ने अपनी सहज और रोचक प्रस्तुति के जरिए समाज निर्माण में युवा शक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका को भी सामने रखा।

 

इसी क्रम में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरकारी पारा पेंड्रा की छात्राओं ने प्रेरणादायक नाट्य प्रस्तुति देकर सामाजिक सरोकारों और डिजिटल जागरूकता का संदेश दिया। छात्राओं की प्रस्तुति को उपस्थित नागरिकों ने सराहा।

 

इस अवसर पर अतिथियों ने विद्यार्थियों एवं प्रशिक्षणार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि नुक्कड़ नाटक जैसे रचनात्मक माध्यम जनजागरूकता के लिए अत्यंत प्रभावी हैं। ऐसे आयोजनों से युवाओं में आत्मविश्वास, सामाजिक उत्तरदायित्व और सेवा भावना का विकास होता है। साथ ही उन्हें समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को समझने तथा सकारात्मक बदलाव में सक्रिय भागीदारी निभाने की प्रेरणा मिलती है।

 

कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी श्री रजनीश तिवारी, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरकारी पारा पेंड्रा की प्राचार्य श्रीमती मोनिका जैन, बीआरसी गौरेला श्री संतोष सोनी, यूनिसेफ जिला समन्वयक सुश्री सरस्वती यादव, शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था पेंड्रा के संस्था प्रमुख श्री प्रमिल कुमार, शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था गौरेला के वरिष्ठ प्रशिक्षण अधिकारी श्री सुरेन्द्र चतुर्वेदी सहित दोनों संस्थाओं के अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक, प्रशिक्षणार्थी एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल

    *मुख्यमंत्री ने 62 कीर्तन मंडलियों को वाद्य यंत्र, वेशभूषा एवं अन्य आवश्यक सामग्री के लिए आर्थिक सहायता देने की घोषणा की*   *मानव जीवन को परोपकार, सेवा और जरूरतमंदों की…

    Read more

    स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बेरला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

    *दवाओं की उपलब्धता और मरीजों को मिल रही सेवाओं की ली जानकारी, बेहतर उपचार के दिए निर्देश* रायपुर, 22 नवंबर 2026/ स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने रविवार को…

    Read more

    NATIONAL

    नीतीश सेतु पर लगा भीषण जाम, वैशाली में पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी पूरी

    नीतीश सेतु पर लगा भीषण जाम, वैशाली में पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी पूरी

    भावुक कर देगा ये मां की याद में फूट-फूटकर रोए सीएम योगी आदित्यनाथ

    भावुक कर देगा ये मां की याद में फूट-फूटकर रोए सीएम योगी आदित्यनाथ

    रूसी तेल सप्लाई बढ़ाने और एटमी हथियार खत्म करने पर बिग थ्री सहमत; भारत को APEC बैठक से क्या फायदा

    रूसी तेल सप्लाई बढ़ाने और एटमी हथियार खत्म करने पर बिग थ्री सहमत; भारत को APEC बैठक से क्या फायदा

    आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रखंड प्रमुख मोहम्मद के चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी

    आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रखंड प्रमुख मोहम्मद के चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी

    9 साल बाद ईसाइयों को पछाड़ दुनिया में सबसे ज्यादा होंगे मुस्लिम, जानें कितनी होगी हिंदुओं की आबादी

    9 साल बाद ईसाइयों को पछाड़ दुनिया में सबसे ज्यादा होंगे मुस्लिम, जानें कितनी होगी हिंदुओं की आबादी

    Video: चीन में पुतिन के साथ रूस का ‘न्यूक्लियर ब्रीफकेस’ क्यों है? जानिए क्या है चेगेट और कितनी है इसकी ताकत

    Video: चीन में पुतिन के साथ रूस का ‘न्यूक्लियर ब्रीफकेस’ क्यों है? जानिए क्या है चेगेट और कितनी है इसकी ताकत