Ro no D15139/23

पीएम-राहत योजना के तहत सड़क दुर्घटना पीडि़तों को 1.50 लाख रूपए तक कैशलेस उपचार की सुविधा

जिले में 26 सड़क दुर्घटना पीडि़तों को मिला योजना का लाभ

*- जिले के 34 शासकीय एवं 38 निजी अस्पतालों में योजना के अंतर्गत सुविधा उपलब्ध*

राजनांदगांव 07 अक्टूबर 2026। जिले में सड़क दुर्घटना में घायल होने वाले पीडि़तों को समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री रोड एक्सीडेंट विक्टिम हॉस्पिटलाइजेशन एंड एसोर्ड ट्रीटमेंट योजना (पीएम-राहत योजना) का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। योजना के तहत सड़क दुर्घटना पीडि़तों को दुर्घटना के बाद तत्काल उपचार के साथ अधिकतम 7 दिनों तक प्रति व्यक्ति 1 लाख 50 हजार रूपए तक कैशलेस उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने जिले में योजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को तत्काल इसका लाभ दिलाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। कलेक्टर के मार्गदर्शन में जिले में अब तक सड़क दुर्घटना में घायल 26 व्यक्तियों का पंजीयन कर योजना के तहत उपचार प्रदान किया गया है। इनमें 20 मरीजों का उपचार भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी मेमोरियल गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव तथा 6 मरीजों का उपचार निजी नर्सिंग होम राजनांदगांव में किया गया है। उपचार के लिए निर्धारित राशि का भुगतान भी किया जा चुका है।

पीएम-राहत योजना के अंतर्गत सड़क दुर्घटना में घायल पीडि़तों को गोल्डन ऑवर दुर्घटना के तत्काल बाद के महत्वपूर्ण समय में बिना किसी देरी के अस्पताल में भर्ती कर नि:शुल्क उपचार उपलब्ध कराया जाता है। दुर्घटना के बाद का शुरूआती समय घायल व्यक्ति के जीवन की रक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। इसे ध्यान में रखते हुए पीडि़तों को समय पर एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि पीएम-राहत योजना का प्रमुख उद्देश्य सड़क दुर्घटना में घायल मरीजों को आर्थिक चिंता के बिना तत्काल गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। समय पर उपचार मिलने से गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों की जान बचाने में मदद मिल सकती है। योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिले के 34 शासकीय अस्पतालों तथा 38 निजी अस्पतालों के प्रभारियों एवं संचालकों को योजना के प्रावधानों एवं प्रक्रिया के संबंध में आवश्यक प्रशिक्षण एवं जानकारी प्रदान की जा चुकी है।

  • Related Posts

    महतारी वंदन से संवर रहा बेटियों का भविष्य’

    जशपुरनगर 07 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना महिलाओं के सशक्तिकरण के साथ-साथ बेटियों के सुरक्षित भविष्य का भी आधार बन रही है। 25 वर्ष सेवा संकल्प…

    Read more

    रणजीता स्टेडियम में रंगोली के जरिए साकार हुआ डिजिटल इंडिया का विजन

    पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया रंगोली का अवलोकन, दीप प्रज्वलित कर निभाई सहभागिता डिजिटल कनेक्टिविटी, ई-गवर्नेंस का दिया संदेश, दीपों से जगमगायी आकर्षक रंगोली जशपुरनगर 07 अक्टूबर 2026/ सेवा…

    Read more

    NATIONAL

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया