Ro no D15139/23

क्वांर नवरात्रि पर डोंगरगढ़ में आयोजित मेला में स्वास्थ्य व्यवस्था के संबंध में निजी अस्पताल संचालकों एवं चिकित्सकों की बैठक संपन्न

राजनांदगांव 07 अक्टूबर 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने क्वांर नवरात्रि पर माँ बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ में आयोजित मेला में श्रद्धालुओं एवं दर्शनार्थियों को बेहतर एवं त्वरित स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कलेक्टोरेट सभाकक्ष में निजी अस्पताल संचालकों एवं चिकित्सकों की बैठक ली। सीईओ जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने 11 से 20 अक्टूबर 2026 तक आयोजित माँ बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ में क्वांर नवरात्रि मेला के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारू एवं प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए। बैठक में मेले के दौरान चिकित्सकीय दलों के गठन, चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी, एम्बुलेंस की उपलब्धता तथा आकस्मिक चिकित्सा सेवाओं के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निजी अस्पताल संचालकों को मेला के दौरान स्वास्थ्य विभाग एवं प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यकता के अनुसार चिकित्सकीय एवं पैरामेडिकल स्टाफ उपलब्ध कराने तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित चिकित्सा सेवाएं सुनिश्चित करने कहा गया। बैठक में पीसीपीएनडीटी अधिनियम के प्रावधानों के पालन, प्रधानमंत्री राहत योजना एवं आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को नियमानुसार स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में निजी अस्पतालों को नर्सिंग होम गाइडलाइन एवं शासन द्वारा निर्धारित नियमों एवं मानकों के अनुरूप अस्पतालों का संचालन करने, आवश्यक चिकित्सकीय सुविधाएं एवं मानव संसाधन उपलब्ध रखने तथा मरीजों को गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने कहा गया। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन सहित अन्य अधिकारी, निजी अस्पताल संचालक एवं चिकित्सक उपस्थित थे।

  • Related Posts

    राज्य डेयरी उद्यमिता योजना से मनोज कुमार पटेल ने संवारा पशुपालन का व्यवसाय

      दूध उत्पादन से प्रतिदिन ₹1,200 की आय, मेहनत और विभागीय सहयोग से मजबूत हुई आजीविका अम्बिकापुर 07 अक्टूबर 2026/   पशुपालन को स्वरोजगार का माध्यम बनाकर ग्रामीण परिवार अपनी…

    Read more

    सेवा सेतु शिविर में बना जयेश्वर का केसीसी कार्ड, खाद-बीज लेने में होगी आसानी

    दरिमा तहसील में किया था आवेदन, केसीसी कार्ड बनने से कृषि कार्यों के लिए मिलेगी सुविधा सेवा सेतु शिविरों के माध्यम से लोगों की समस्याओं का हो रहा समाधान’ अम्बिकापुर…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’