Ro no D15139/23

गाँव में खुला ‘समाधान का द्वार’ दानसरा में लगे शसेवा सेतु शिविर में एक ही छत के नीचे बने प्रमाणपत्र

गाँव में खुला ‘समाधान का द्वार’

दानसरा में लगे शसेवा सेतु शिविर में एक ही छत के नीचे बने प्रमाणपत्र

समय और पैसों की बचत से ग्रामीणों ने माना सरकार का आभार

​रायपुर,08 अक्टूबर 2026/दूर-दराज के ग्रामीणों को अब छोटे-छोटे शासकीय दस्तावेजों के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ रहे हैं। सेवा संकल्प अभियान के तहत सारंगढ़-बिलाईगढ जिले के ग्राम दानसरा में आयोजित विकासखंड स्तरीय सेवा सेतु शिविर ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत और खुशियों का केंद्र बना। शिविर में जाति, आय, निवास और विवाह प्रमाणपत्र के साथ-साथ आधार अद्यतन की सुविधा भी मौके पर ही उपलब्ध कराई गई। अपने हाथ में तत्काल प्रमाणपत्र मिलते ही आवेदकों और विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी की चमक साफ देखने को मिली।

​विद्यार्थियों का भविष्य हुआ सुरक्षित

इस शिविर में अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के चम्पी सिदार पिता देवनारायण सिदार, अनन्या राठिया पिता नारायण राठिया, आरोन बनज पिता चंद्रशेखर और दिव्यांशु डहरे पिता ताराचंद को जाति प्रमाणपत्र बांटे गए। वहीं अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के तहत आर्यन निषाद पिता सुरेश निषाद, नैना निषाद, शनि यादव पिता रविलाल यादव एवं प्रिंस यादव को भी प्रमाणपत्र दिए गए।
​प्रमाणपत्र प्राप्त कर चुके छात्र-छात्राओं और उनके परिजनों ने बताया कि जाति प्रमाणपत्र शिक्षा, छात्रवृत्ति एवं शासकीय योजनाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण दस्तावेज है। गाँव के पास ही यह सुविधा मिलने से समय और धन दोनों की भारी बचत हुई है।

​नवदंपतियों के लिए भी रहा खास अवसर

​शिविर में विवाह पंजीयन की सुविधा का लाभ उठाकर कई नवदंपति और उनके परिवार बेहद उत्साहित नजर आए। शिविर के दौरान रूपा साहू-नीलमाणी साहू, रानी डनसेना-राम कुमार, मनीषा अवध-तेजेश्वर तथा अनुज को मौके पर ही विवाह प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। लाभार्थियों ने पारदर्शी और त्वरित व्यवस्था के लिए राज्य शासन और जिला प्रशासन का दिल से आभार व्यक्त किया।

​घर के करीब सुविधा, मजबूत होता भरोसा

​दानसरा में आयोजित यह शिविर इस बात का जीवंत उदाहरण प्रस्तुत करता है कि जब प्रशासन स्वयं आम जनता के द्वार तक पहुँचता है, तो किस तरह सकारात्मक बदलाव आता है। जिला प्रशासन द्वारा सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से अंतिम व्यक्ति तक शासकीय लाभ पहुँचाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है, जिससे आमजनों का शासन-प्रशासन पर विश्वास और अधिक सुदृढ़ हुआ है।

  • Related Posts

    31 दिसम्बर 2026 तक बढ़ी मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना की अवधि

      राजनांदगांव क्षेत्र में 65 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को 19.46 करोड़ की राहत रायपुर, 08 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनी लिमिटेड के राजनांदगांव क्षेत्र के अंतर्गत चार…

    Read more

    मातृशक्ति के सम्मान और स्वावलंबन का मजबूत आधार बनी महतारी वंदन योजना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

      मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जारी की महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त, 67.38 लाख से अधिक माताओं-बहनों के खातों में पहुंचे ₹632.40 करोड़ महतारी वंदन योजना के माध्यम…

    Read more

    NATIONAL

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस