Ro no D15139/23

नारायणपुर में शिक्षकों ने नुक्कड़ नाटक से जगाई जनकल्याणकारी योजनाओं की अलख

 

रायपुर, 08 अक्टूबर 2026/‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत संचालित ‘नमो सेवा अनकही कहानियां’ कार्यक्रम के माध्यम से नारायणपुर जिले में जन-जागरूकता की एक अनूठी और प्रभावी पहल देखने को मिली है। जिले के नगरपालिका क्षेत्र, बेनूर और ओरछा में शिक्षक-शिक्षिकाओं ने पारंपरिक मंच की सीमाओं से बाहर निकलकर सीधे जनता के बीच नुक्कड़ नाटकों का शानदार मंचन किया। जीवंत अभिनय, प्रभावशाली संवादों और स्थानीय संदर्भों के जरिए शासन की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं और एक सुरक्षित, शांतिपूर्ण व विकसित नारायणपुर के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाया गया। नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से समाज के हर वर्ग से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाया गया।

स्वच्छता अभियान

इसे केवल एक अभियान तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन की आदत और स्वस्थ समाज की बुनियाद बनाने का संदेश दिया गया।

ऊर्जा और सुरक्षा

‘पीएम-सूर्य घर योजना’ के जरिए सौर एवं स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने तथा ‘आयुष्मान भारत’ व ‘प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना’ के माध्यम से मुफ्त इलाज और सामाजिक सुरक्षा कवच से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया।

आवास एवं रोजगार

जरूरतमंद परिवारों के लिए ‘प्रधानमंत्री आवास योजना’ के तहत पक्के मकान के सपने और ‘पीएम स्वनिधि योजना’ के माध्यम से स्ट्रीट वेंडर्स व छोटे व्यवसायियों को मिलने वाले वित्तीय सहयोग की जानकारी दी गई।

नक्सल-मुक्त और विकसित नारायणपुर का संकल्प

नाटकों के दौरान नक्सल-मुक्त जिला बनाने की दिशा में शांति, शिक्षा, रोजगार और जनभागीदारी की महत्ता को विशेष रूप से रेखांकित किया गया। कलाकारों ने संवादों के जरिए यह संदेश दिया कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय सहभागिता बेहद आवश्यक है।

दैनिक जीवन से जुड़े उदाहरणों और सरल संवाद शैली के कारण विद्यार्थियों और आम नागरिकों ने इन योजनाओं को आसानी से समझा। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक शासन के लाभों को पहुँचाना और जिले में शांति व प्रगति के वातावरण को मजबूत करना है।

  • Related Posts

    महानदी स्कूल में एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    नाटक एवं गायन के माध्यम से छात्राओं ने दिया जागरूकता का संदेश, रेड रिबन क्लब एवं रेडक्रॉस के तत्वावधान में विद्यार्थियों को दी गई संक्रमण, बचाव और उपचार की जानकारी…

    Read more

    नीमच औषधीय मण्डी की तर्ज पर विकसित होगी धमतरी की वनौषधि मण्डी, आधुनिक सुविधाओं के विस्तार की बनेगी कार्ययोजना

    अधिकारियों के दल ने नीमच मण्डी का किया अध्ययन सह भ्रमण, नीलामी, विपणन, गुणवत्ता परीक्षण, भंडारण एवं प्रसंस्करण की व्यवस्थाओं का लिया जायजा   किसानों और लघु वनोपज संग्राहकों को…

    Read more

    NATIONAL

    नीतीश सेतु पर लगा भीषण जाम, वैशाली में पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी पूरी

    नीतीश सेतु पर लगा भीषण जाम, वैशाली में पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी पूरी

    भावुक कर देगा ये मां की याद में फूट-फूटकर रोए सीएम योगी आदित्यनाथ

    भावुक कर देगा ये मां की याद में फूट-फूटकर रोए सीएम योगी आदित्यनाथ

    रूसी तेल सप्लाई बढ़ाने और एटमी हथियार खत्म करने पर बिग थ्री सहमत; भारत को APEC बैठक से क्या फायदा

    रूसी तेल सप्लाई बढ़ाने और एटमी हथियार खत्म करने पर बिग थ्री सहमत; भारत को APEC बैठक से क्या फायदा

    आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रखंड प्रमुख मोहम्मद के चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी

    आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रखंड प्रमुख मोहम्मद के चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी

    9 साल बाद ईसाइयों को पछाड़ दुनिया में सबसे ज्यादा होंगे मुस्लिम, जानें कितनी होगी हिंदुओं की आबादी

    9 साल बाद ईसाइयों को पछाड़ दुनिया में सबसे ज्यादा होंगे मुस्लिम, जानें कितनी होगी हिंदुओं की आबादी

    Video: चीन में पुतिन के साथ रूस का ‘न्यूक्लियर ब्रीफकेस’ क्यों है? जानिए क्या है चेगेट और कितनी है इसकी ताकत

    Video: चीन में पुतिन के साथ रूस का ‘न्यूक्लियर ब्रीफकेस’ क्यों है? जानिए क्या है चेगेट और कितनी है इसकी ताकत