Ro no D15139/23

क्षेत्रीय कैंसर संस्थान, पंडित जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय रायपुर में फेफड़ों के कैंसर के आधुनिक निदान और उपचार पर विशेष कार्यशाला कल; जुटेंगे देश भर के विशेषज्ञ

*रायपुर, 09 अक्टूबर 2026.* क्षेत्रीय कैंसर संस्थान (RCC), रायपुर में 10 अक्टूबर को फेफड़ों के कैंसर के सटीक निदान एवं आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों पर केंद्रित राज्यस्तरीय कार्यशाला “प्रिसिजन ऑन्कोलॉजी इन लंग डायग्नोसिस एंड मैनेजमेंट” का आयोजन किया जा रहा है। दोपहर 1:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक आयोजित होने वाली इस कार्यशाला का मुख्य विषय “लिक्विड बायोप्सी एवं लंग कैंसर स्क्रीनिंग” रखा गया है।

 

*शुरुआती जांच और सटीक रेफरल पर जोर*

“यू सी देम फर्स्ट, मेक दैट फर्स्ट लुक काउंट” के ध्येय वाक्य के साथ आयोजित इस कार्यशाला का प्राथमिक उद्देश्य कैंसर विशेषज्ञों, पल्मोनोलॉजिस्ट्स, चेस्ट फिजिशियन तथा संबद्ध चिकित्सकों को फेफड़ों के कैंसर की शुरुआती पहचान और आधुनिक मॉलिक्यूलर जांचों के प्रति सशक्त बनाना है। विशेषज्ञों के अनुसार, कैंसर का मरीज ऑन्कोलॉजी सेंटर पहुँचने से पहले सामान्य क्लिनिक या चेस्ट विशेषज्ञों के पास जाता है; ऐसे में पहली जांच के दौरान ही संदिग्ध मामलों को सही तकनीक से चिन्हित कर समय पर रेफर करना मरीज के जीवन रक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

 

*कार्यशाला के प्रमुख विषय*

* स्क्रीनिंग एवं लो-डोज़ सीटी (LDCT): फेफड़ों की जांच में लो-डोज़ सीटी स्कैन की उपयोगिता तथा जांच के दौरान सामने आने वाले आकस्मिक निष्कर्षों का सटीक विश्लेषण।

* बायोप्सी और सैंपल गुणवत्ता: इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी के माध्यम से बायोप्सी के दौरान पर्याप्त टिश्यू प्राप्त करना और “टिश्यू इज द इशू” जैसी तकनीकी बाधाओं को दूर करना।

* लिक्विड बायोप्सी व आधुनिक तकनीक: नॉन-स्मॉल सेल लंग कैंसर (NSCLC) में लिक्विड बायोप्सी की भूमिका और नेक्स्ट-जनरेशन सीक्वेंसिंग (NGS) रिपोर्ट्स के विश्लेषण की बारीकियां।

* केस स्टडीज व पैनल डिस्कशन: वास्तविक मामलों के आधार पर ऑन्कोजेनिक ड्राइवर म्यूटेशन और थेरेपी चयन पर गहन विचार-विमर्श।

 

*राष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञ देंगे प्रशिक्षण*

कार्यशाला में देश के प्रतिष्ठित कैंसर संस्थानों से विशेषज्ञ व्याख्यान देंगे:

* डॉ. आदित्य धनावत (कंसल्टेंट मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट एवं असिस्टेंट प्रोफेसर, एक्ट्रेक, मुंबई)

* डॉ. भरत गुप्ता (इंटरवेंशनल रेडियोलॉजिस्ट, आरजीसीआई, नई दिल्ली)

* डॉ. डैफने फोंसेका (ऑन्कोपैथोलॉजिस्ट, बासवतारकम इंडो अमेरिकन कैंसर हॉस्पिटल, हैदराबाद)

* डॉ. समीर अग्रवाल (मॉलिक्यूलर बायोलॉजिस्ट एवं एनजीएस विशेषज्ञ, आर्मी हॉस्पिटल, नई दिल्ली)

 

आयोजन समिति कार्यशाला के मुख्य संरक्षक डॉ. विवेक चौधरी (डीन एवं डायरेक्टर, आरसीसी रायपुर) हैं। कार्यक्रम की डायरेक्टर एवं चेयरपर्सन डॉ. मंजुला बेक, आयोजन सचिव डॉ. प्रदीप चंद्राकर और कोषाध्यक्ष डॉ. राजीव जैन हैं। आयोजन समिति के कार्यकारी सदस्यों में डॉ. दिव्या रेक्स फ्रांसिस, डॉ. उमेश देवांगन, डॉ. दीपिका नगेसिया, डॉ. निवेदिता वर्मा एवं डॉ. प्रभाकर गुप्ता शामिल हैं।

 

डिस्कशन में एक्सपर्ट के रूप मे ऑन्कोपैथोलॉजिस्ट, कैंसर विशेषज्ञ, रेडियोलॉजिस्ट, पल्मोनोलॉजिस्ट्स, चेस्ट फिजिशियन इत्यादि सम्मिलित होंगे।

  • Related Posts

    अवैध खनिज परिवहन पर सख्ती, जीपीएम जिले में रेत और मुरुम से भरे 9 ट्रैक्टर जब्त

    *खनिज संपदा के संरक्षण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन सतर्क, सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश*   रायपुर, 09 अक्टूबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री…

    Read more

    सहायक शिक्षक भर्ती विज्ञापन में दिव्यांगता की श्रेणी के निर्धारण एवं संशोधित अधिसूचना

    छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक भर्ती वर्ष 2026 के अंतर्गत 2,292 पदों का संक्षिप्त विज्ञापन दिनांक 16 अप्रैल 2026 को जारी किया गया था। इसके पश्चात 24 जुलाई 2026 को छत्तीसगढ़…

    Read more

    NATIONAL

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस