Ro no D15139/23

अबूझमाड़ के अंधेरे को चीरकर पहुंची रोशनी: नियद नेल्लानार योजना से जगमगाया दुर्गम बोरानिरपी

रायपुर, 15 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी ‘नियद नेल्लानार योजना’ ने अबूझमाड़ के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र में विकास का एक नया स्वर्णिम अध्याय लिख दिया है। जिला मुख्यालय नारायणपुर से लगभग 65 किलोमीटर दूर घने जंगलों और दुर्गम पहाड़ियों के बीच बसे ग्राम बोरानिरपी में आजादी के बाद पहली बार बिजली पहुंची है। बल्ब की पहली रोशनी बिखरते ही दशकों से अंधेरे में डूबा पूरा गांव खुशी और उत्सव के माहौल से सराबोर हो गया।

अबूझमाड़ की अत्यंत कठिन भौगोलिक परिस्थितियों, बीहड़ रास्तों और घने जंगलों के कारण बोरानिरपी के 11 परिवार दशकों से बिजली जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित रहकर जीवन जीने को मजबूर थे। शाम ढलते ही पूरा गांव घने अंधेरे की आगोश में समा जाता था, जिससे न केवल दैनिक कार्य प्रभावित होते थे बल्कि ग्रामीणों को हमेशा वन्य जीवों का भय भी सताता रहता था।

कलेक्टर के कुशल मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) नारायणपुर संभाग की टीम ने इन सभी दुर्गम चुनौतियों को लांघते हुए वनांचल में विद्युत लाइन विस्तार और विद्युतीकरण का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर दिखाया। वर्षों से अंधेरे में जीवन बिता रहे ग्रामीणों के लिए यह केवल बिजली का पहुंचना भर नहीं है, बल्कि यह उनके जीवन को सुगम, सुरक्षित और आधुनिकता की ओर अग्रसर करने वाला एक ऐतिहासिक क्षण है।

गांव में बिजली का आगमन केवल घरों को रोशन करने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह ग्रामीणों के जीवन में सर्वांगीण सकारात्मक बदलाव का नया दौर शुरू करेगा। अब गांव के बच्चों को पढ़ाई के लिए ढिबरी या मोमबत्ती के धुएं से राहत मिलेगी और वे रात के समय भी बिना किसी रुकावट के अपनी पढ़ाई पूरी कर सकेंगे। इसके साथ ही ग्रामीणों को मोबाइल चार्जिंग, पंखे, टीवी जैसी बुनियादी सुविधाओं का लाभ अपने ही घर में मिलने लगेगा, जिससे दूरस्थ वनांचल में संचार व्यवस्था मजबूत होगी। बिजली उपलब्ध होने से आने वाले समय में पेयजल आपूर्ति, छोटे कृषि-आधारित उपकरणों के संचालन और स्थानीय स्तर पर आजीविका एवं स्वरोजगार की नई राहें भी खुलेंगी।

‘नियद नेल्लानार योजना’ (आपका अच्छा गांव) का मुख्य ध्येय राज्य के अति-दूरस्थ एवं संवेदनशील वनांचल क्षेत्रों तक सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना है। बोरानिरपी का शत-प्रतिशत विद्युतीकरण यह प्रत्यक्ष प्रमाण है कि शासन की जनकल्याणकारी नीतियां अब अबूझमाड़ के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंच रही हैं। यह ऐतिहासिक उपलब्धि अबूझमाड़ के दूरस्थ गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने और ग्रामीणों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के प्रयासों को एक नई दिशा और अभूतपूर्व गति प्रदान करेगी।

  • Related Posts

    शासकीय उचित मूल्य दुकान मारगांव के आबंटन के संबंध में प्राप्त दावा-आपत्तियां खारिज

    राजनांदगांव 15 अक्टूबर 2026। डोंगरगांव विकासखंड अंतर्गत आने वाले शासकीय उचित मूल्य दुकान मारगांव के आबंटन के संबंध में दावा आपत्ति आमंत्रित की गई थी। इसके अंतर्गत ग्राम विकास समिति…

    Read more

    बाल विवाह रोकने पंचायत सचिवों, शिक्षकों और पुलिस अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण

    बाल विवाह में सहयोग करने वालों पर भी होगी कानूनी कार्रवाई, दो साल तक की सजा का प्रावधान   धमतरी, 15 अक्टूबर 2026। बाल विवाह की रोकथाम और इसके प्रति…

    Read more

    NATIONAL

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    VIDEO: राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार को कॉलर पकड़कर पीछे खींचा? वायरल वीडियो पर कर्नाटक CM ने तोड़ी चुप्पी

    VIDEO: राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार को कॉलर पकड़कर पीछे खींचा? वायरल वीडियो पर कर्नाटक CM ने तोड़ी चुप्पी