Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से उत्तम कुमार जमूरिया को मिला व्यवसाय विस्तार के लिए ऋण सहायता

*सेवा की कहानी*

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2026। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना छोटे व्यवसायियों एवं पथ विके्रताओं को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर उनकी आजीविका को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। योजना के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को बिना किसी गारंटी के ऋण उपलब्ध कराया जाता है, जिससे हितग्राही अपने व्यवसाय की आवश्यकताओं को पूरा कर सकें और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें। नगर पंचायत छुरिया के वार्ड क्रमांक 04 निवासी श्री उत्तम कुमार जमूरिया, नूतन कम्प्यूटर एवं सीएससी सेंटर का संचालन करते हैं। उन्हें प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना अंतर्गत 15 हजार रूपए की ऋण सहायता प्राप्त हुई है। उन्हें इस आर्थिक सहायता से अपने व्यवसाय से जुड़ी आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग मिला है।

श्री उत्तम कुमार जमूरिया सीएससी सेंटर के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध कराने का कार्य करते हैं। योजना के तहत मिली आर्थिक सहायता छोटे व्यवसाय को आगे बढ़ाने और उसे व्यवस्थित रूप से संचालित करने में सहायक है। इस प्रकार योजना छोटे उद्यमियों को आर्थिक संबल प्रदान कर उनकी आजीविका को मजबूत बनाने में योगदान दे रही है। श्री उत्तम कुमार जमूरिया ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत ऋण सहायता मिलने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि योजना से मिली 15 हजार रूपए की सहायता उनके व्यवसाय के लिए उपयोगी है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री निवास में गरबा महोत्सव की धूम, भक्ति और उल्लास के रंग में रंगा आयोजन

    *नवरात्रि शक्ति की आराधना और नारी सम्मान का महापर्व : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय*   *मुख्यमंत्री ने मां दुर्गा की आराधना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना…

    Read more

    धमतरी जिले में टिकाऊ कृषि को मिलेगा बढ़ावा, जोरातराई बनेगा प्रदेश का पहला कार्बन न्यूट्रल गांव

    कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने AWD तकनीक के विस्तार के साथ दलहन-तिलहन का रकबा दोगुना करने पर दिया जोर   ग्राम जोरातराई नवीन को प्रदेश का पहला कार्बन न्यूट्रल गांव बनाने…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस