Ro no D15139/23

स्वच्छ भारत मिशन से डोंगरगांव में स्वच्छता व्यवस्था में आया सकारात्मक बदलाव

*सेवा की कहानी

 

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2026। स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत नगरीय क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, नियमित कचरा संग्रहण सुनिश्चित करने तथा नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। नगर पालिका परिषद् डोंगरगांव में स्वच्छता दीदियों द्वारा प्रतिदिन घर-घर जाकर कचरा संग्रहण किया जा रहा है। इससे नगर की सफाई व्यवस्था में सुधार आने के साथ नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता भी बढ़ रही है।

नगर पालिका परिषद् डोंगरगांव के वार्ड क्रमांक 1 निवासी श्री आकाश सिंह ने बताया कि पहले नालियों और आसपास के स्थानों पर कचरा जमा हो जाता था। लोग खुले में भी कचरा फेंक देते थे, जिससे गंदगी फैलती थी। अब स्वच्छता दीदियों द्वारा नियमित रूप से कचरा एकत्र किया जा रहा है। इससे नालियों एवं सार्वजनिक स्थानों पर कचरा जमा होने की समस्या में कमी आई है और वार्ड की साफ-सफाई में सकारात्मक सुधार देखने को मिल रहा है। इसी वार्ड की निवासी श्रीमती कीरगंगा भुआर्य भी नियमित कचरा संग्रहण से हो रहे बदलाव से प्रसन्न हैं। उन्होंने बताया कि पहले लोग कचरा खुले में फेंक देते थे, लेकिन अब स्वच्छता वाहन के माध्यम से प्रतिदिन कचरा संग्रहण होने से इस स्थिति में काफी सुधार आया है। नियमित सफाई से मोहल्ले का वातावरण पहले की तुलना में अधिक स्वच्छ बना है। स्वच्छता दीदियों की नियमित सेवाओं से नगर में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिल रही है। साथ ही नागरिकों में कचरे का उचित निपटान करने और अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने की भावना विकसित हो रही है। श्री आकाश सिंह एवं श्रीमती कीरगंगा भुआर्य सहित अन्य नागरिकों ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता व्यवस्था में हो रहे सुधार पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि नियमित कचरा संग्रहण से नगर की सफाई व्यवस्था बेहतर हुई है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री निवास में गरबा महोत्सव की धूम, भक्ति और उल्लास के रंग में रंगा आयोजन

    *नवरात्रि शक्ति की आराधना और नारी सम्मान का महापर्व : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय*   *मुख्यमंत्री ने मां दुर्गा की आराधना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना…

    Read more

    धमतरी जिले में टिकाऊ कृषि को मिलेगा बढ़ावा, जोरातराई बनेगा प्रदेश का पहला कार्बन न्यूट्रल गांव

    कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने AWD तकनीक के विस्तार के साथ दलहन-तिलहन का रकबा दोगुना करने पर दिया जोर   ग्राम जोरातराई नवीन को प्रदेश का पहला कार्बन न्यूट्रल गांव बनाने…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस