Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से किसान कमलेश वर्मा को मिल रही आर्थिक सहायता

– प्रतिवर्ष 6 हजार रूपए की आर्थिक सहायता से खेती-किसानी के कार्यों में मिल रही मदद

*- डीबीटी के माध्यम से सीधे बैंक खाते में पहुंच रही सम्मान निधि की राशि*

राजनांदगांव 17 अक्टूबर 2026। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए आर्थिक संबल बन रही है। योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता से किसानों को खेती-किसानी से जुड़ी आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिल रही है। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम भरदा खुर्द निवासी किसान श्री कमलेश वर्मा भी इस योजना का लाभ लेकर अपनी खेती-किसानी को आगे बढ़ा रहे हैं।

कृषक श्री कमलेश वर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत उन्हें प्रतिवर्ष तीन किस्तों में 2-2 हजार रूपए की राशि प्राप्त होती है। इस प्रकार सालभर में कुल 6 हजार रूपए की आर्थिक सहायता डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके बैंक खाते में पहुंचती है। उन्होंने बताया कि सम्मान निधि की राशि का उपयोग वे खेती-किसानी से जुड़े आवश्यक कार्यों में करते हैं। इससे खेती के छोटे-छोटे खर्चों को पूरा करने में आर्थिक मदद मिलती है और खेती-किसानी के कार्यों में सहूलियत होती है। किसान श्री वर्मा ने बताया कि शासन की इस योजना से किसानों को नियमित आर्थिक सहायता मिल रही है। सीधे बैंक खाते में राशि प्राप्त होने से योजना का लाभ सुविधाजनक तरीके से मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए उपयोगी साबित हो रही है और खेती-किसानी के कार्यों में आर्थिक सहारा प्रदान कर रही है।

  • Related Posts

    पीएम आशा योजना से किसान भूपेश साहू को मिला चना का बेहतर मूल्य

    *सेवा की कहानी*   *- 5850 रूपए प्रति क्विंटल की दर से चना बेचकर मिला लाभकारी मूल्य*   *- योजना से प्रोत्साहित होकर चना की खेती का रकबा बढ़ाने की…

    Read more

    प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना बनी किसान रामकुमार के लिए आर्थिक सहायता

    *सेवा की कहानी*   *- चना फसल की क्षति पर मिला 18 हजार रूपए का बीमा दावा भुगतान*   *- फसल नुकसान की भरपाई से किसान को मिली आर्थिक राहत*…

    Read more

    NATIONAL

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम