Ro no D15139/23

कच्चे मकान से पक्के घर तक का सफर, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण ने मेहतरीन देवांगन को मिला सुरक्षित आशियाना

*सेवा की कहानी*

राजनांदगांव 17 अक्टूबर 2026। हर परिवार का सपना होता है कि उसका अपना पक्का घर हो, जहां वह सुरक्षित और सुकून के साथ जीवन बिता सके। आर्थिक कठिनाइयों के कारण कई परिवारों के लिए यह सपना लंबे समय तक अधूरा रह जाता है। ऐसे परिवारों के सपनों को साकार करने में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण से डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम अर्जुनी निवासी श्रीमती मेहतरीन देवांगन का पक्के मकान का सपना भी पूरा हुआ है। श्रीमती मेहतरीन देवांगन का परिवार पहले कच्चे मकान में रहता था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण पक्का मकान बनाना आसान नहीं था। कच्चे मकान में रहते हुए परिवार को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता था। ऐसे में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत उन्हें पक्का मकान निर्माण के लिए 1 लाख 20 हजार रूपए की राशि स्वीकृत हुई। योजना से मिली आर्थिक सहायता ने उनके परिवार के लिए अपने घर का सपना पूरा करने का रास्ता आसान किया।

हितग्राही की पुत्री श्रीमती किरण देवांगन ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि पहले उनकी मां कच्चे मकान में रहती थी। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण पक्का मकान बनाना संभव नहीं हो पा रहा था। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत सहायता मिलने से उनकी मां का पक्का मकान बन गया है तथा अपने परिवार के साथ सुरक्षित आवास में रह रही हैं। उन्होंने बताया कि पक्की छत और मजबूत दीवारों वाले घर ने उनके जीवन में सुरक्षा और स्थायित्व का एहसास बढ़ाया है। अब परिवार को कच्चे मकान में रहने वाली परेशानियों से राहत मिली है। हितग्राही की पुत्री श्रीमती किरण देवांगन ने अपनी माँ श्रीमती मेहतरीन देवांगन के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत पक्का मकान बनने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु भैया के प्रति आभार व्यक्त किया है।

  • Related Posts

    पीएम आशा योजना से किसान भूपेश साहू को मिला चना का बेहतर मूल्य

    *सेवा की कहानी*   *- 5850 रूपए प्रति क्विंटल की दर से चना बेचकर मिला लाभकारी मूल्य*   *- योजना से प्रोत्साहित होकर चना की खेती का रकबा बढ़ाने की…

    Read more

    प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना बनी किसान रामकुमार के लिए आर्थिक सहायता

    *सेवा की कहानी*   *- चना फसल की क्षति पर मिला 18 हजार रूपए का बीमा दावा भुगतान*   *- फसल नुकसान की भरपाई से किसान को मिली आर्थिक राहत*…

    Read more

    NATIONAL

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम