Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से अजय कुमार के कारोबार को मिला संबल, समय पर ऋण चुकाकर बढ़ाई अपनी साख

*सेवा की कहानी*

 

राजनांदगांव 17 अक्टूबर 2026। छोटे व्यवसायियों के लिए कारोबार को आगे बढ़ाने में पूंजी की उपलब्धता महत्वपूर्ण होती है। ऐसे में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से छोटे दुकानदारों को बिना किसी गारंटी के ऋण उपलब्ध कराकर स्वरोजगार को मजबूती प्रदान कर रही है। योजना के माध्यम से समय पर ऋण चुकाने वाले हितग्राहियों को आगे भी अधिक ऋण प्राप्त करने का अवसर मिलता है। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से राजनांदगांव शहर के महावीर चौक में जूते-चप्पल का व्यवसाय करने वाले श्री अजय कुमार इसकी एक प्रेरक मिसाल हैं।

श्री अजय कुमार महावीर चौक में जूते-चप्पल की दुकान संचालित करते हैं। वे जूते-चप्पलों की बिक्री के साथ पॉलिश और मरम्मत सहित अन्य कार्य भी करते हैं। उन्होंने बताया कि पहले वे जूता पॉलिस का कार्य करते थे। पीएम स्वनिधि योजना का लाभ लेकर अपने व्यवसाय को बढ़ाकर जूता पॉलिस के साथ जूता-चप्पल की एक छोटी सी दुकान का संचालन कर रहे है। जिससे उनका व्यवसाय पहले से बढ़ गया है और अच्छी आमदनी हो रही है। उन्हें योजना अंतर्गत पहले 10 हजार रूपए का ऋण प्राप्त हुआ, जिसका समय पर भुगतान किया। इसके बाद 20 हजार रूपए का ऋण मिला, जिसे भी निर्धारित समय पर भुगतान किया गया। श्री अजय कुमार द्वारा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत लिए गए दोनों ऋणों का समय पर भुगतान करने के बाद 50 हजार रूपए का ऋण प्राप्त किया है। जिसके किस्तों का भुगतान नियमित रूप से कर रहे हैं। ऋण की बढ़ती सीमा और समय पर भुगतान की उनकी आदत उनके वित्तीय अनुशासन को दर्शाती है। पीएम स्वनिधि योजना से मिलने वाली ऋण सुविधा छोटे व्यवसायियों को अपने कारोबार की जरूरतों को पूरा करने और आर्थिक गतिविधियों को निरंतर बनाए रखने में सहयोग प्रदान करती है।

श्री अजय कुमार ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की सराहना करते हुए कहा कि यह छोटे व्यवसायियों के लिए बहुत अच्छी योजना है। इसके माध्यम से उन्हें अपने व्यवसाय के लिए ऋण प्राप्त करने में मदद मिली है। उन्होंने पहले 10 हजार रूपए और फिर 20 हजार रूपए का ऋण समय पर चुकाया। इसके बाद उन्हें 50 हजार रूपए का ऋण मिला है, जिसकी किस्तों का भुगतान नियमित रूप से कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीएम स्वनिधि योजना छोटे व्यवसायियों के स्वरोजगार को बढ़ावा देने और छोटे कारोबार को मजबूत बनाने में सहायक है। श्री अजय कुमार ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत मिले ऋण सहयोग के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद दिया है।

  • Related Posts

    पीएम आशा योजना से किसान भूपेश साहू को मिला चना का बेहतर मूल्य

    *सेवा की कहानी*   *- 5850 रूपए प्रति क्विंटल की दर से चना बेचकर मिला लाभकारी मूल्य*   *- योजना से प्रोत्साहित होकर चना की खेती का रकबा बढ़ाने की…

    Read more

    प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना बनी किसान रामकुमार के लिए आर्थिक सहायता

    *सेवा की कहानी*   *- चना फसल की क्षति पर मिला 18 हजार रूपए का बीमा दावा भुगतान*   *- फसल नुकसान की भरपाई से किसान को मिली आर्थिक राहत*…

    Read more

    NATIONAL

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम