
*सेवा की कहानी*
राजनांदगांव 17 अक्टूबर 2026। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बीमारी के समय बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्राप्त करना कई बार चुनौतीपूर्ण हो जाता है। ऐसे में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना जरूरतमंद परिवारों को उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। योजना के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को सूचीबद्ध अस्पतालों में निर्धारित पात्रता के अनुसार कैशलेस उपचार की सुविधा मिलती है, जिससे आर्थिक कठिनाइयों के कारण इलाज में बाधा नहीं आती है। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम जंगलेसर निवासी श्रीमती दुखा साहू के परिवार को भी आयुष्मान कार्ड के माध्यम से बच्चे के उपचार में सहायता मिली। बच्चे की तबीयत खराब होने पर परिवार ने अस्पताल में उपचार कराया। इस दौरान आयुष्मान कार्ड के माध्यम से इलाज की सुविधा मिलने से परिवार को आर्थिक राहत मिली और बच्चे के उपचार में मदद मिली।
श्रीमती दुखा साहू ने बताया कि बच्चे की तबीयत खराब होने पर उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए। आयुष्मान कार्ड के माध्यम से नि:शुल्क इलाज की सुविधा मिलने से काफी मदद मिली। शासन द्वारा आयुष्मान कार्ड के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। योजना के माध्यम से पात्र परिवारों को उपचार की सुविधा मिलने से स्वास्थ्य सेवाओं तक उनकी पहुंच आसान हो गयी है और कठिन समय में आर्थिक संबल मिल रहा है। श्रीमती दुखा साहू ने आयुष्मान कार्ड के माध्यम से अपने बच्चे का नि:शुल्क उपचार होने एवं स्वास्थ्य सुविधा के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु भैया के प्रति आभार व्यक्त किया है।









