Ro no D15139/23

मिशन क्लीन सिटी से नीता रामटेके को मिला रोजगार

*सेवा की कहानी*

*- स्वच्छता के साथ परिवार की आर्थिक स्थिति भी हुई मजबूत*

राजनांदगांव 17 अक्टूबर 2026। स्वच्छ शहर, स्वस्थ समाज और आत्मनिर्भर परिवार की परिकल्पना को साकार करने में स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत संचालित मिशन क्लीन सिटी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इस पहल के माध्यम से शहरों में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने के साथ ही स्वच्छता कार्यों से जुड़ी महिलाओं को रोजगार के अवसर भी मिल रहे हैं। नगर पालिका परिषद् डोंगरगांव में कार्यरत श्रीमती नीता रामटेके शहर को स्वच्छ रखने के साथ अपने परिवार की आर्थिक जरूरतों को पूरा करने में योगदान दे रही हैं। श्रीमती नीता रामटेके मिशन क्लीन सिटी अंतर्गत नगर पालिका परिषद्् डोंगरगांव में स्वच्छता कार्य से जुड़ी हैं। वे प्रतिदिन सुबह विभिन्न वार्डों में जाकर घरों से कचरा संग्रहण का कार्य करती हैं। उनके इस नियमित प्रयास से नगर में साफ-सफाई बनाए रखने और कचरे के उचित प्रबंधन में सहयोग मिलता है। वे अपने कार्य के माध्यम से स्वच्छता के प्रति नागरिकों को जागरूक करने और स्वच्छ वातावरण बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

श्रीमती नीता रामटेके ने बताया कि कचरा संग्रहण कार्य के लिए प्रतिमाह 8 हजार रूपए वेतन मिलता है। इसके अतिरिक्त कचरे से अलग किए गए कबाड़ एवं पुनर्चक्रण योग्य सामग्री की बिक्री से प्राप्त राशि भी मिलती है। इससे उनकी आय में अतिरिक्त सहयोग मिलता है और परिवार की रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलती है। नियमित आमदनी से वे अपने परिवार का भरण-पोषण बेहतर ढंग से कर पा रही हैं तथा अपनी स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों का भी ध्यान रख रही हैं। मिशन क्लीन सिटी के माध्यम से स्वच्छता कर्मियों को रोजगार मिलने के साथ ही नगरीय स्वच्छता व्यवस्था को मजबूती मिल रही है। श्रीमती नीता रामटेके ने मिशन क्लीन सिटी के माध्यम से रोजगार के अवसर मिलने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु भैया के प्रति आभार व्यक्त किया है।

  • Related Posts

    पीएम आशा योजना से किसान भूपेश साहू को मिला चना का बेहतर मूल्य

    *सेवा की कहानी*   *- 5850 रूपए प्रति क्विंटल की दर से चना बेचकर मिला लाभकारी मूल्य*   *- योजना से प्रोत्साहित होकर चना की खेती का रकबा बढ़ाने की…

    Read more

    प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना बनी किसान रामकुमार के लिए आर्थिक सहायता

    *सेवा की कहानी*   *- चना फसल की क्षति पर मिला 18 हजार रूपए का बीमा दावा भुगतान*   *- फसल नुकसान की भरपाई से किसान को मिली आर्थिक राहत*…

    Read more

    NATIONAL

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम