Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण से हरकराम के परिवार का पक्के मकान का सपना हुआ साकार

*सेवा की कहानी*

राजनांदगांव 17 अक्टूबर 2026। प्रधानमंत्री आवास योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराकर उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को आवास निर्माण के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। जिससे हितग्राही कच्चे मकानों से निकलकर सुरक्षित और सुविधाजनक आवास में निवास कर रहे है। डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम अर्जुनी निवासी श्री हरकराम को प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत पक्का मकान निर्माण के लिए 1 लाख 20 हजार रूपए की स्वीकृत राशि मिली। उन्होंने स्वीकृत सहायता राशि से अपने पक्के मकान का निर्माण पूरा कर लिया है। पहले उनका परिवार कच्चे मकान में रहता था। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण पक्का मकान बनाना उनके लिए कठिन था। योजना से मिली आर्थिक सहायता ने उनके परिवार के पक्के मकान के सपने को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

श्री हरकराम की पत्नी श्रीमती सोनबती ने बताया कि पहले उनका परिवार कच्चे मकान में रहता था। आर्थिक परेशानी के कारण पक्का मकान बनाना संभव नहीं हो पा रहा था। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत सहायता मिलने से उनका पक्का मकान बनकर तैयार हो गया है। पक्का मकान बनने से परिवार को सुरक्षित और सुविधाजनक आवास उपलब्ध हुआ है। इससे परिवार को मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों से सुरक्षा मिलने के साथ ही जीवन स्तर में सुधार आया है। उनका परिवार अब अपने पक्के घर में सम्मान और सुकून के साथ जीवनयापन कर रहा है। श्रीमती सोनबती ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत पक्का आवास निर्माण के लिए सहयोग मिलने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु भैया के प्रति आभार व्यक्त किया है।

  • Related Posts

    पीएम आशा योजना से किसान भूपेश साहू को मिला चना का बेहतर मूल्य

    *सेवा की कहानी*   *- 5850 रूपए प्रति क्विंटल की दर से चना बेचकर मिला लाभकारी मूल्य*   *- योजना से प्रोत्साहित होकर चना की खेती का रकबा बढ़ाने की…

    Read more

    प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना बनी किसान रामकुमार के लिए आर्थिक सहायता

    *सेवा की कहानी*   *- चना फसल की क्षति पर मिला 18 हजार रूपए का बीमा दावा भुगतान*   *- फसल नुकसान की भरपाई से किसान को मिली आर्थिक राहत*…

    Read more

    NATIONAL

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम