Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से प्रदीप कुमार कुंभकार को मिला आर्थिक संबल

*सेवा की कहानी*

*- होटल व्यवसाय को आगे बढ़ाने में मिली मदद*

राजनांदगांव 17 अक्टूबर 2026। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना छोटे व्यवसायियों और पथ विक्रेताओं को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के माध्यम से व्यवसायियों को अपना काम आगे बढ़ाने और आजीविका को सुदृढ़ करने के लिए ऋण की सुविधा प्रदान की जाती है। इससे छोटे व्यवसायियों को आर्थिक संबल मिल रहा है और वे अपने व्यवसाय को निरंतर आगे बढ़ाने में सक्षम हो रहे हैं।

नगर पंचायत छुरिया के वार्ड क्रमांक 09 कुंभकार पारा निवासी श्री प्रदीप कुमार कुंभकार होटल संचालित करते हैं। वह अपने होटल व्यवसाय को बेहतर ढंग से संचालित करने और आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत हैं। इसी दौरान उन्हें प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना अंतर्गत 15 हजार रूपए का ऋण प्राप्त हुआ। योजना के तहत प्राप्त आर्थिक सहायता से होटल व्यवसाय की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग मिला। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत प्राप्त ऋण छोटे व्यवसायियों के लिए आर्थिक सहयोग का महत्वपूर्ण माध्यम बन रहा है। इससे उन्हें अपने व्यवसाय को व्यवस्थित करने, दैनिक व्यावसायिक जरूरतों को पूरा करने और आजीविका के साधन को बनाए रखने में सहायता मिलती है। श्री प्रदीप कुमार कुंभकार के लिए भी यह ऋण उनके होटल व्यवसाय को आगे बढ़ाने की दिशा में उपयोगी साबित हुआ है। श्री प्रदीप कुमार कुंभकार ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत ऋण सहायता मिलने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद व्यक्त किया है।

  • Related Posts

    पीएम आशा योजना से किसान भूपेश साहू को मिला चना का बेहतर मूल्य

    *सेवा की कहानी*   *- 5850 रूपए प्रति क्विंटल की दर से चना बेचकर मिला लाभकारी मूल्य*   *- योजना से प्रोत्साहित होकर चना की खेती का रकबा बढ़ाने की…

    Read more

    प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना बनी किसान रामकुमार के लिए आर्थिक सहायता

    *सेवा की कहानी*   *- चना फसल की क्षति पर मिला 18 हजार रूपए का बीमा दावा भुगतान*   *- फसल नुकसान की भरपाई से किसान को मिली आर्थिक राहत*…

    Read more

    NATIONAL

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम