
*सेवा की कहानी
*- सोलर इंस्टॉलर के रूप में बेंगलुरू में बना रहे भविष्य*
राजनांदगांव 17 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना युवाओं को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण प्रदान कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। योजना के माध्यम से युवाओं को उनकी रूचि और रोजगार की संभावनाओं के अनुरूप कौशल प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे युवा प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार के अवसर हासिल कर रहे है। मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत राजनांदगांव शहर के पेण्ड्री निवासी श्री पंकज कुमार साहू ने कौशल प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार का अवसर हासिल किया है।
श्री पंकज कुमार साहू ने बताया कि मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना अंतर्गत लाइवलीहुड कॉलेज राजनांदगांव से सोलर पैनल इंस्टॉलर का प्रशिक्षण प्राप्त किया। उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान सौर ऊर्जा से संबंधित तकनीकी कार्यों का ज्ञान और आवश्यक कौशल हासिल किया। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद उन्हें बेंगलुरू स्थित निजी कंपनी में रोजगार प्राप्त हुआ है। उन्हें वर्तमान में 22 हजार रूपए प्रतिमाह वेतन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने और अपने भविष्य को बेहतर बनाने का अवसर मिला है। कौशल प्रशिक्षण ने उनके लिए रोजगार की राह आसान की है। उन्होंने कहा कि अन्य युवाओं भी कौशल विकास प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने हुनर को रोजगार में बदल सकते हैं। श्री पंकज कुमार साहू ने मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना अंतर्गत सोलर पैनल इंस्टॉलर का प्रशिक्षण के माध्यम से रोजगार मिलने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के माध्यम से युवाओं को कौशल आधारित प्रशिक्षण प्रदान कर रोजगार से जोड़ा जा रहा है। यह योजना युवाओं की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने तथा आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।









