Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना बनी किसान रामकुमार के लिए आर्थिक सहायता

*सेवा की कहानी*

*- चना फसल की क्षति पर मिला 18 हजार रूपए का बीमा दावा भुगतान*

*- फसल नुकसान की भरपाई से किसान को मिली आर्थिक राहत*

राजनांदगांव 17 अक्टूबर 2026। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसानों के लिए फसल नुकसान की स्थिति में आर्थिक सुरक्षा का महत्वपूर्ण माध्यम बन रही है। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम पंचायत कांकेतरा निवासी किसान श्री रामकुमार को योजना के अंतर्गत चना फसल की क्षति होने पर 18 हजार रूपए की बीमा दावा राशि प्राप्त हुई है। इस राशि से उन्हें फसल नुकसान की भरपाई में आर्थिक राहत मिली है।

किसान श्री रामकुमार ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2025-26 में अपनी 3 एकड़ कृषि भूमि में चना फसल की बोआई की थी। फसल को नुकसान होने से उन्हें आर्थिक क्षति उठानी पड़ी। ऐसे समय में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना उनके लिए सहारा बनी। योजना के अंतर्गत उन्हें 18 हजार रूपए की क्षतिपूर्ति राशि प्राप्त हुई, जिससे फसल नुकसान से हुए आर्थिक बोझ को कम करने में मदद मिली। श्री रामकुमार ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसानों को विपरीत परिस्थितियों में आर्थिक सुरक्षा प्रदान कर रही है। फसल नुकसान के समय मिली बीमा राशि से उन्हें बड़ी राहत मिली है। उन्होंने योजना का लाभ मिलने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने अन्य किसानों से भी अपनी फसलों का बीमा कराकर योजना का लाभ लेने की अपील की।

  • Related Posts

    पीएम आशा योजना से किसान भूपेश साहू को मिला चना का बेहतर मूल्य

    *सेवा की कहानी*   *- 5850 रूपए प्रति क्विंटल की दर से चना बेचकर मिला लाभकारी मूल्य*   *- योजना से प्रोत्साहित होकर चना की खेती का रकबा बढ़ाने की…

    Read more

    प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी से हर्षद पटेल के जीवन में आई खुशियों की नई सुबह

    *सेवा की कहानी*   *- योजना से मिला सुरक्षित आशियाना*   *- वर्षों की परेशानियों से मिली मुक्ति, अब पक्के मकान में सुकून से रह रहा परिवार*   राजनांदगांव 17…

    Read more

    NATIONAL

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम