Ro no D15139/23

बिहार MLC चुनाव: वोटिंग से पहले RJD प्रत्याशी के घर पहुंची पुलिस, तेजस्वी बोले- हम डरने वाले नहीं

अतीश दीपंकर
स्टेट ब्यूरो हेड
बिहार

Bihar MLC Election: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों के लिए वोट डाले जायेंगे. मतदान केंद्रों पर सुबह से सुरक्षा व्यवस्था टाइट कर दी गई है. वोटिंग से पहले पटना स्नातक सीट से राजद के प्रत्याशी डॉ. संजीव सिंह के घर पुलिस पहुंची. बताया जा रहा है कि गुरुवार की देर रात पुलिस 7 गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंची थी. तेजस्वी यादव ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर जानकारी दी.

एमएलसी प्रत्याशी ने क्या कहा?

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपने पोस्ट में एमएलसी प्रत्याशी डॉ. संजीव सिंह का वीडियो शेयर किया था. इसमें देखा गया कि डॉ. संजीव सिंह आवास पर थे, तभी पुलिस पहुंची थी. इस दौरान डॉ. संजीव सिंह आरोप लगा रहे हैं कि पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने पहुंची थी. पुलिस का इरादा उनके घर की तलाशी लेना था. इस दौरान डॉ. संजीव सिंह नवल किशोर यादव और सरकार के इशारे पर कार्रवाई का आरोप लगाते रहे. लेकिन थोड़े देर बाद पुलिस एमएलसी प्रत्याशी के आवास से लौट गई.

डॉ. संजीव सिंह ने लगाया आरोप

एमएलसी प्रत्याशी डॉ. संजीव सिंह ने यह दावा किया कि पुलिस उनके घर बिना किसी सर्च वारंट के ही पहुंची थी. बिना सर्च वारंट के ही कार्रवाई करने का दबाव बना रही थी. डॉ. संजीव सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि चुनाव से ठीक पहले उन्हें परेशान किया जा रहा है. एमएलसी प्रत्याशी के आवास पर पहुंचे थाना प्रभारी का कहना था कि उनको सूचना मिली है कि यहां रुके कुछ लोग चुनाव को प्रभावित कर सकते हैं, इसलिए पहुंचे हैं.

तेजस्वी यादव ने सरकार पर निकाली भड़ास

तेजस्वी यादव ने एक्स पोस्ट के जरिए अपनी भड़ास निकाली. उन्होंने बिहार सरकार पर हमला किया. एक्स पर उन्होंने लिखा, ‘कल होने वाले शिक्षक और स्नातक निर्वाचन में हमारे उम्मीदवार के घर पर बिना किसी सर्च वारंट के रात एक बजे पुलिस भेज कर हताश करने की असफल कोशिश की गई.’ तेजस्वी यादव ने यह भी लिखा कि लालू प्रसाद और RJD के कार्यकर्ता और नेता डरने वाले नहीं है.

  • Related Posts

    NTPC कहलगांव में दुर्गा पूजा एवं रावण दहन समारोह का भव्य आयोजन, उमड़ा जनसैलाब

      अतीश दीपंकर स्टेट ब्यूरो हेड बिहार भागलपुर | जिले के कहलगांव स्थित NTPC परिसर में दुर्गा पूजा के अवसर पर भव्य मेले, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और रावण दहन समारोह का…

    Read more

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

      भागलपुर | राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, कहलगांव खंड की ओर से विजयादशमी उत्सव हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपरांत 101वें वर्ष…

    Read more

    NATIONAL

    बिहार-बंगाल सहित इन राज्यों के 22 शहर में पेट्रोल-डीजल निकालने वाले तेल रिफाइनरी प्लांट, अमेरिका को जामनगर ही क्यों भाया?

    बिहार-बंगाल सहित इन राज्यों के 22 शहर में पेट्रोल-डीजल निकालने वाले तेल रिफाइनरी प्लांट, अमेरिका को जामनगर ही क्यों भाया?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी