Ro no D15139/23

भागलपुर में कोसी स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए मतदान जारी

अतीश दीपंकर
स्टेट ब्यूरो हेड
बिहार

26 केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

भागलपुर भागलपुर में कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव को लेकर मतदान जारी है।

जिले के सभी 26 मतदान केंद्रों पर सुबह से ही स्नातक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।

जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी अलंकृता पांडे और एसएसपी विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदान प्रक्रिया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं।

सभी केंद्रों पर पुलिसकर्मियों और सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है, ताकि मतदान के दौरान किसी तरह की गड़बड़ी न हो।

VO-1:

कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव को लेकर भागलपुर जिले में मतदान प्रक्रिया जारी है। जिले में कुल 26 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां मतदाता बारी-बारी से अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं।

आंकड़ों के मुताबिक, भागलपुर जिले में कुल 24 हजार 514 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 17 हजार 838 पुरुष, 6 हजार 674 महिला और दो अन्य मतदाता शामिल हैं।

जिले के विभिन्न प्रखंड कार्यालयों के साथ शहरी क्षेत्रों में भी मतदान केंद्र बनाए गए हैं। प्रशासन की ओर से मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि मतदाताओं को वोट डालने में किसी तरह की परेशानी न हो।

VO-2

मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष नजर रखी जा रही है। जिलाधिकारी अलंकृता पांडे और एसएसपी अलग-अलग मतदान केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रहे हैं।

वहीं, पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क है। मतदान केंद्रों पर तैनात पुलिसकर्मी शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए निगरानी कर रहे है।

  • Related Posts

    बिहार MLC चुनाव: वोटिंग से पहले RJD प्रत्याशी के घर पहुंची पुलिस, तेजस्वी बोले- हम डरने वाले नहीं

    अतीश दीपंकर स्टेट ब्यूरो हेड बिहार Bihar MLC Election: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों के लिए वोट डाले जायेंगे. मतदान केंद्रों पर सुबह से सुरक्षा व्यवस्था टाइट कर दी गई…

    Read more

    NTPC कहलगांव में दुर्गा पूजा एवं रावण दहन समारोह का भव्य आयोजन, उमड़ा जनसैलाब

      अतीश दीपंकर स्टेट ब्यूरो हेड बिहार भागलपुर | जिले के कहलगांव स्थित NTPC परिसर में दुर्गा पूजा के अवसर पर भव्य मेले, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और रावण दहन समारोह का…

    Read more

    NATIONAL

    बिहार-बंगाल सहित इन राज्यों के 22 शहर में पेट्रोल-डीजल निकालने वाले तेल रिफाइनरी प्लांट, अमेरिका को जामनगर ही क्यों भाया?

    बिहार-बंगाल सहित इन राज्यों के 22 शहर में पेट्रोल-डीजल निकालने वाले तेल रिफाइनरी प्लांट, अमेरिका को जामनगर ही क्यों भाया?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी