Ro no D15139/23

बस्तर में खेलों का महाकुंभ, ‘बस्तर ओलंपिक 3.0’ के लिए बस्तर जिले के हर विकासखं

रायपुर, 26 अक्टूबर 2026/ बस्तर की खेल प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें एक बड़ा मंच प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित होने जा रहे ‘बस्तर ओलंपिक 2026-27′ (बस्तर ओलंपिक 3.0) को लेकर पूरे अंचल में उत्साह का माहौल है। इस खेल महाकुंभ में अधिक से अधिक युवाओं और खिलाड़ियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आगामी बुधवार 28 अक्टूबर को सुबह 6.30 बजे इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम जगदलपुर सहित बस्तर जिले के सभी विकासखंड मुख्यालयों में एक साथ जनजागरूकता अभियान और पंजीयन अपील का आयोजन किया जा रहा है।

 

इस विशेष अभियान के दौरान बस्तर ओलंपिक में शामिल प्रमुख खेलों जैसे फुटबॉल, वॉलीबॉल, रस्साकसी, हॉकी, कराते, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन और एथलेटिक्स का जीवंत प्रदर्शन मैदान पर देखने को मिलेगा। इस आयोजन की अनूठी बात यह होगी कि इसमें केवल नियमित खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि उपस्थित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और आम नागरिक भी स्वयं इन खेलों के प्रदर्शन में शामिल होकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाएंगे।

प्रशासन ने इस महाकुंभ के लिए जनजागरूकता अभियान में जिले एवं ब्लॉक स्तर के सभी विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों, खेल संघों, मीडिया, सामाजिक संगठनों तथा स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं से बड़ी संख्या में उपस्थित होने की अपील की है, ताकि खेलों के इस उत्सव का व्यापक प्रचार-प्रसार हो सके और इच्छुक प्रतिभागी 30 अक्टूबर की अंतिम तिथि से पूर्व अपना पंजीयन अनिवार्य रूप से करा लें।

  • Related Posts

    प्रकृति, रोमांच और आस्था का अनूठा संगम बन रहा धमतरी

    जबर्रा के जंगलों में नाइट ट्रेकिंग और कैंपिंग से वनांचल पर्यटन को मिली नई उड़ान   *तीन राज्यों के 11 शहरों से पहुंचे 46 प्रतिभागी, पर्यटन से स्थानीय युवाओं के…

    Read more

    प्रसव के बाद जानलेवा हृदय रोग से जूझ रही प्रसूता को अम्बेडकर अस्पताल में मिला नया जीवन

    *स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल की पहल पर प्रसूता को आईसीडी पेसमेकर निःशुल्क लगाया गया, एसीआई में कार्डियोलॉजी विभाग ने दो चरणों में किया उपचार*   रायपुर, 26 अक्टूबर…

    Read more

    NATIONAL

    एनटीपीसी कहलगाँव में सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का शुभारंभ कर्मचारियों ने ली भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ

    एनटीपीसी कहलगाँव में सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का शुभारंभ  कर्मचारियों ने ली भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ

    Investigation : स्ट्रीट फूड बिजनेस से घर चला रही बिहार की 52% महिलाएं, राष्ट्रीय औसत को पछाड़ पहुंची देश में दूसरे नंबर पर

    Investigation : स्ट्रीट फूड बिजनेस से घर चला रही बिहार की 52% महिलाएं, राष्ट्रीय औसत को पछाड़ पहुंची देश में दूसरे नंबर पर

    हर साल नया बवाल, डॉक्यूमेंट्री पर रोक से लेकर गोलीकांड तक, कब-कब जामिया बना ‘बवालिया’

    हर साल नया बवाल, डॉक्यूमेंट्री पर रोक से लेकर गोलीकांड तक, कब-कब जामिया बना ‘बवालिया’

    Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी के मानहानि केस में आज फैसला, सुल्तानपुर कोर्ट में होंगे पेश, जानें पूरा मामला

    Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी के मानहानि केस में आज फैसला, सुल्तानपुर कोर्ट में होंगे पेश, जानें पूरा मामला

    भागलपुर में 27 अक्टूबर को होगा ‘युगप्रवर्तक डॉ. हेडगेवार’ महानाट्य का मंचन, प्रवेश निःशुल्क

    भागलपुर में 27 अक्टूबर को होगा ‘युगप्रवर्तक डॉ. हेडगेवार’ महानाट्य का मंचन, प्रवेश निःशुल्क

    काश हर अफसर ऐसा हो ये तरीका जनता के लिये हितकारी बहुत साल पहले दुर्गा काॅलेज के प्रिंसिपल हुआ करते थे…. रणवीर सिंह शास्त्री।

    काश हर अफसर ऐसा हो ये तरीका जनता के लिये हितकारी बहुत साल पहले दुर्गा काॅलेज के प्रिंसिपल हुआ करते थे…. रणवीर सिंह शास्त्री।