Ro no D15139/23

‘विकसित भारत-जी राम जी’ से ग्राम पैरी में नाला पुनरुद्धार, दीपावली से पहले श्रमिकों को मिला रोजगार का संबल

*350 मीटर नाले का जीर्णोद्धार, 1011 मानव दिवसों के सृजन से ग्रामीणों के खिले चेहरे*

 

 

रायपुर, 26 अक्टूबर 2026/ ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन और स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन के उद्देश्य से संचालित ’विकसित भारत-जी राम जी’ ग्रामीणों के लिए आर्थिक संबल का सशक्त माध्यम बन रही है। बालोद जिले के गुण्डरदेही विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम पंचायत पैरी में स्थित मौसमी नाले में 350 मीटर का पुनरुद्धार कार्य कराया जा रहा है। दीपावली जैसे महत्वपूर्ण त्योहार से पूर्व गांव में ही काम मिलने से श्रमिक परिवारों में भारी उत्साह है।

 

*125 दिन का रोजगार और 300 रुपए तक बढ़ी मजदूरी दर से मिला बड़ा लाभ*

ग्राम पंचायत पैरी निवासी श्री कमल किशोर देशमुख ने खुशी व्यक्त करते हुए बताया कि ’वीबी- जीरामजी’ के तहत जल संरक्षण और पुनरुद्धार के कार्य होने से गांव का चौतरफा विकास हो रहा है। उन्होंने बताया कि पूर्व में जहां केवल 100 दिनों का रोजगार मिलता था, वहीं अब इसे बढ़ाकर 125 दिन कर दिया गया है। इसके साथ ही दैनिक मजदूरी दर भी 261 रुपए से बढ़कर 300 रुपए तक हो गई है, जिससे मजदूर परिवारों को सीधा आर्थिक लाभ पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि गांव में पक्के मकान, गलियों का सीमेंटीकरण, पौधरोपण और जल संरक्षण जैसे कार्यों से ग्रामीणों के जीवन में अभूतपूर्व सकारात्मक बदलाव आ रहा है।

 

कार्यस्थल पर काम कर रहीं ग्राम पैरी की महिला श्रमिक श्रीमती तामेश्वरी साहू एवं श्रीमती खोमिन यादव ने बताया कि नाला पुनरुद्धार के तहत पहले सप्ताह झाड़ियों व कचरे की साफ-सफाई की गई और अब गहरीकरण हेतु गोदी खुदाई का कार्य चल रहा है। उन्होंने बताया कि दीपावली से पहले गांव में ही रोजगार मिलने से उनकी आर्थिक चिंताएं दूर हो गई हैं। वहीं श्रीमती खोमिन यादव ने महतारी वंदन योजना का उल्लेख करते हुए बताया कि हर माह मिलने वाली 1000 रुपये की सहायता राशि से बच्चों की पढ़ाई-लिखाई में मदद मिल रही है और अब नाले में काम मिलने तथा मजदूरी भुगतान होने से वे दीपावली पर्व पूरी धूमधाम व हर्षोल्लास से मना सकेंगी।

 

*गांव में ही मिला आजीविका का सहारा*

ग्रामीण श्री आशीष कुमार सिन्हा ने बताया कि सामान्यतः इस समय रोजगार गारंटी के कार्यों का अभाव रहता था, लेकिन शासन द्वारा समय से पूर्व नाला निर्माण व जीर्णोद्धार कार्य स्वीकृत होने से ग्रामीणों को काम की तलाश में कहीं बाहर नहीं जाना पड़ रहा है। दीपावली त्योहार से पहले गांव में ही सम्मानजनक काम और समय पर निश्चित मजदूरी भुगतान ने मजदूरों के चेहरे पर मुस्कान ला दी है। इस कार्य से 1011 मानव दिवसों का रोजगार सृजित हो रहा है, जो स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती दे रहा है।

 

ग्राम पैरी के श्रमिक श्री कमल किशोर देशमुख, श्री आशीष कुमार सिन्हा, श्रीमती तामेश्वरी साहू और श्रीमती खोमिन यादव सहित सभी कामगारों ने दीपावली त्योहार से ठीक पहले रोजगार उपलब्ध कराने और गरीब परिवारों के जीवन में खुशहाली लाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति सहृदय आभार व धन्यवाद प्रकट किया है।

  • Related Posts

    धान खरीदी की तैयारियां समय पर पूर्ण करें, किसानों को न हो किसी प्रकार की असुविधा : कलेक्टर अबिनाश मिश्रा

    उपार्जन केन्द्रों में तौल, बारदाना, बिजली, इंटरनेट एवं भंडारण की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश   मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए किसानों को फसल सुरक्षा के लिए करें…

    Read more

    धमतरी की वनोपज मंडी में औषधीय उत्पादों के कारोबार को मिल रहा विस्तार

    श्यामतराई मंडी में स्थानीय सहित आसपास के जिलों से पहुंच रहे वनोपज संग्राहक और स्व-सहायता समूह   धमतरी, 26 अक्टूबर 2026/ धमतरी जिले की पहचान और समृद्ध व्यापारिक विरासत से…

    Read more

    NATIONAL

    एनटीपीसी कहलगाँव में सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का शुभारंभ कर्मचारियों ने ली भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ

    एनटीपीसी कहलगाँव में सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का शुभारंभ  कर्मचारियों ने ली भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ

    Investigation : स्ट्रीट फूड बिजनेस से घर चला रही बिहार की 52% महिलाएं, राष्ट्रीय औसत को पछाड़ पहुंची देश में दूसरे नंबर पर

    Investigation : स्ट्रीट फूड बिजनेस से घर चला रही बिहार की 52% महिलाएं, राष्ट्रीय औसत को पछाड़ पहुंची देश में दूसरे नंबर पर

    हर साल नया बवाल, डॉक्यूमेंट्री पर रोक से लेकर गोलीकांड तक, कब-कब जामिया बना ‘बवालिया’

    हर साल नया बवाल, डॉक्यूमेंट्री पर रोक से लेकर गोलीकांड तक, कब-कब जामिया बना ‘बवालिया’

    Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी के मानहानि केस में आज फैसला, सुल्तानपुर कोर्ट में होंगे पेश, जानें पूरा मामला

    Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी के मानहानि केस में आज फैसला, सुल्तानपुर कोर्ट में होंगे पेश, जानें पूरा मामला

    भागलपुर में 27 अक्टूबर को होगा ‘युगप्रवर्तक डॉ. हेडगेवार’ महानाट्य का मंचन, प्रवेश निःशुल्क

    भागलपुर में 27 अक्टूबर को होगा ‘युगप्रवर्तक डॉ. हेडगेवार’ महानाट्य का मंचन, प्रवेश निःशुल्क

    काश हर अफसर ऐसा हो ये तरीका जनता के लिये हितकारी बहुत साल पहले दुर्गा काॅलेज के प्रिंसिपल हुआ करते थे…. रणवीर सिंह शास्त्री।

    काश हर अफसर ऐसा हो ये तरीका जनता के लिये हितकारी बहुत साल पहले दुर्गा काॅलेज के प्रिंसिपल हुआ करते थे…. रणवीर सिंह शास्त्री।