

भागलपुर | जिले में सरकारी एवं सार्वजनिक भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराने के उद्देश्य से की जा रही कार्रवाई के तहत आज मौजा- सिमरिया, थाना संख्या-333 में अतिक्रमण वाद संख्या-02/2026-27 के अंतर्गत अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।
उक्त कार्रवाई के तहत खाता संख्या-223 के विभिन्न खेसरों की भूमि, जिसका विवरण निम्नवत है, को अतिक्रमणमुक्त कराने की कार्रवाई की गई—
1. खेसरा संख्या-494: रकबा 29 डिसमिल, किस्म–पुरानी परती।
2. खेसरा संख्या-613: रकबा 01 एकड़ 95 डिसमिल, किस्म–बाँध।
3. खेसरा संख्या-616: रकबा 02 एकड़ 68 डिसमिल, किस्म–पोखर।
उक्त अतिक्रमण वाद में कुल 21 अतिक्रमणकारियों को चिह्नित किया गया था, जिनमें से 19 अतिक्रमणकारियों से अतिक्रमित स्थल को अतिक्रमणमुक्त करा लिया गया है।
शेष दो व्यक्तियों, प्रशांत कुमार सिंह एवं पवन कुमार सिंह, के नाम से संबंधित भूमि की जमाबंदी वर्तमान में संचालित है। उक्त जमाबंदी के रद्दीकरण हेतु सक्षम प्राधिकार के समक्ष प्रस्ताव भेजा गया है। जमाबंदी रद्दीकरण की प्रक्रिया के उपरांत नियमानुसार अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।
जिला प्रशासन द्वारा सरकारी एवं सार्वजनिक भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराने तथा जनहित से जुड़ी संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।









