Ro no D15139/23

रायपुर में कल मनेगा पीएम-किसान उत्सव दिवस

*प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किश्त में छत्तीसगढ़ के लगभग साढ़े 24 लाख किसानों को मिलेगी समृद्धि की सौगात*

 

रायपुर, 29 अक्टूबर 2026/छत्तीसगढ़ शासन के कृषि एवं जैव प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा 30 अक्टूबर 2026 को राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानन्द ऑडिटोरियम (कृषि महाविद्यालय परिसर) में सुबह 10 बजे से राज्य स्तरीय पीएम. किसान उत्सव दिवस का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस गरिमामयी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत देश के प्रधानमंत्री द्वारा गुजरात के बनासकांठा से ऑनलाइन माध्यम से देश के करोड़ों किसानों को सम्मान निधि की राशि उनके खाते में अंतरित की जाएगी। इसमें छत्तीसगढ़ प्रदेश के लगभग 24 लाख 60 हजार किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि की राशि 498 करोड़ 48 लाख रुपये उनके खातों मे अंतरित की जाएगी। रायपुर में आयोजित इस मुख्य कार्यक्रम में प्रदेश के मंत्रीगण, सांसद, विधायक एवं वरिष्ठ जनप्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

 

इस ऐतिहासिक अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के किसान भाईयों को बधाई देते हुए कहा है, हमारी सरकार किसानों के आर्थिक सुदृढ़ीकरण और कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में पीएम किसान सम्मान निधि योजना देश के अन्नदाताओं के लिए एक संबल बनकर उभरी है। यह 24वीं किस्त हमारे छत्तीसगढ़ के मेहनती किसानों की खुशहाली और कृषि क्षेत्र के विकास में एक मील का पत्थर साबित होगी। राज्य सरकार केंद्र की कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारकर प्रत्येक पात्र किसान तक इसका लाभ शत-प्रतिशत पहुंचा रही है।

  • Related Posts

    जनजातीय अंचलों में पर्यटन से खुलेंगे रोजगार के नए द्वार, होम-स्टे से आत्मनिर्भर बनेंगे आदिवासी परिवार

    *सरगुजा, जशपुर, कबीरधाम और बस्तर के जनजातीय हितग्राहियों को होम-स्टे संचालन एवं डिजिटल मार्केटिंग का विशेष प्रशिक्षण*   *जनजातीय संस्कृति और प्राकृतिक सौंदर्य को पर्यटन से जोड़कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को…

    Read more

    आधुनिक विद्युत चाक से जयराम कुम्भकार के हुनर को मिली नई पहचान, स्वरोजगार को मिला नया आधार

    *माटीकला बोर्ड की पहल से पारंपरिक व्यवसाय में आया बदलाव, कम समय और श्रम में तैयार हो रहे अधिक मिट्टी के बर्तन*   *आधुनिक तकनीक बनी आजीविका का सहारा, उत्पादन…

    Read more

    NATIONAL

    दुनिया के लिए खतरा बना अल नीनो-ग्लोबल वॉर्मिंग का कॉम्बिनेशन, 30 डिग्री पहुंचा महासागरों का तापमान

    दुनिया के लिए खतरा बना अल नीनो-ग्लोबल वॉर्मिंग का कॉम्बिनेशन, 30 डिग्री पहुंचा महासागरों का तापमान

    Israel Election: नेतन्याहू के पास 53 सीटें, विरोधियों के पास 67; फिर भी सरकार बनाने में फंसा पेच, क्या अरब पार्टियां बनेंगी किंगमेकर?

    Israel Election: नेतन्याहू के पास 53 सीटें, विरोधियों के पास 67; फिर भी सरकार बनाने में फंसा पेच, क्या अरब पार्टियां बनेंगी किंगमेकर?

    प्रधानमंत्री ने सभी के कल्याण और समृद्धि के लिए प्रकृति की रक्षा और पोषण पर बल देने वाले संस्कृत सुभाषितम् को साझा किया

    प्रधानमंत्री ने सभी के कल्याण और समृद्धि के लिए प्रकृति की रक्षा और पोषण पर बल देने वाले संस्कृत सुभाषितम् को साझा किया

    चोरी या गुम हुए मोबाइल लौटाने में गुजरात देश में दूसरे स्थान पर, CEIR पोर्टल से 74 हजार से ज्यादा फोन बरामद

    चोरी या गुम हुए मोबाइल लौटाने में गुजरात देश में दूसरे स्थान पर, CEIR पोर्टल से 74 हजार से ज्यादा फोन बरामद

    लैंडफॉल के बाद अर्नब का कहर, आंध्र में घरों में घुसा पानी, ओडिशा में तेज तूफान

    लैंडफॉल के बाद अर्नब का कहर, आंध्र में घरों में घुसा पानी, ओडिशा में तेज तूफान

    इजराइल चुनाव 2026: नेतन्याहू के लिए क्यों तय है सत्ता और सियासी भविष्य?

    इजराइल चुनाव 2026: नेतन्याहू के लिए क्यों तय है सत्ता और सियासी भविष्य?