Ro no D15139/23

शहर में सड़क मरम्मत, स्वच्छता एवं पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने नगर निगम द्वारा लगातार किए जा रहे कार्य

राजनांदगांव 29 अक्टूबर 2026। नगर पालिक निगम राजनांदगांव द्वारा शहर में नागरिक सुविधाओं के विस्तार, सड़कों की मरम्मत, स्वच्छता, पेयजल आपूर्ति एवं यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। नागरिकों की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण करने के साथ ही शहर में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में आवश्यक पहल की जा रही है।

 

*सड़कों की मरम्मत एवं यातायात व्यवस्था में सुधार*

 

नगर निगम द्वारा अस्पताल रोड में पैचवर्क कर सड़क की मरम्मत की गई है। सड़क के डामरीकरण के लिए विभागीय प्रक्रिया की जा रही है। लोक निर्माण विभाग द्वारा ओवरब्रिज की मरम्मत के दौरान सड़क पर फैली निर्माण सामग्री की सफाई कराई जा रही है। शहर में बारिश के कारण क्षतिग्रस्त सड़कों एवं गड्ढों की मरम्मत के लिए पैचवर्क किया जाएगा। इसी क्रम में नवीन विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सामने सड़क के गड्ढों को भी भरा जाएगा। क्षेत्रवासियों की मांग पर यातायात सुरक्षा के मद्देनजर स्पीड ब्रेकर लगाए गए हैं। कुछ स्थानों पर वाहनों की आवाजाही के लिए स्पीड ब्रेकर का हिस्सा हटाए जाने की शिकायतें भी सामने आई हैं।

 

*स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने नियमित सफाई अभियान*

 

नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियमित रूप से कचरे का उठाव एवं नालियों की सफाई कराई जा रही है। विभिन्न स्थानों पर सड़क किनारे अस्थायी रूप से एकत्रित कचरे का उसी दिन उठाव सुनिश्चित किया जाता है। शासकीय प्रेस के समीप रिक्त भूमि पर एकत्रित कचरे की भी नियमित सफाई कराई जा रही है। आसपास के रहवासियों को निर्धारित स्थान पर ही कचरा डालने तथा सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी नहीं फैलाने की समझाइश दी जा रही है। सर्विस लेन की नालियों की समय-समय पर सफाई कर कचरे का उठाव किया जाता है। बारिश के पूर्व भी सर्विस लेन की सभी नालियों की सफाई कराई गई थी। कलेक्टोरेट के सामने सर्विस रोड की क्षतिग्रस्त नाली की मरम्मत राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग द्वारा की जाएगी।

 

*पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ करने पाइपलाइन विस्तार का कार्य जारी*

 

नगर निगम द्वारा शहर के पेयजल संकट वाले वार्डों में सुचारू जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 15वें वित्त आयोग की योजना अंतर्गत पाइपलाइन विस्तार का कार्य किया जा रहा है। इसके तहत गंज चौक से मोहारा तक पाइपलाइन बिछाई जा रही है। इस कार्य के पूर्ण होने से लखोली एवं कन्हारपुरी क्षेत्र में पेयजल की समस्या दूर करने में मदद मिलेगी। पाइपलाइन विस्तार के कारण नंदई क्षेत्र में आवागमन अस्थायी रूप से प्रभावित हो रहा है। पाइपलाइन बिछाने के पश्चात खोदे गए गड्ढों को भरकर आवागमन सुगम बनाया जाएगा।

 

*अवैध मांस विक्रय पर कार्रवाई, दस्तावेजों की जांच जारी*

 

नगर निगम द्वारा शहर में अवैध मांस विक्रय के विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है। गौरीनगर में अवैध मांस विक्रय की जानकारी मिलने पर संबंधित व्यक्ति का ठेला हटाया गया। साथ ही संबंधित द्वारा किए गए अवैध आवास निर्माण को जेसीबी के माध्यम से हटाने की कार्रवाई की गई। शहर में मांस विक्रय करने वाले व्यवसायियों के लाइसेंस एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच के लिए टीम गठित की गई है। संबंधित व्यवसायियों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। इसके अलावा गोल बाजार स्थित मटन मार्केट को नंदई में निर्मित मटन मार्केट में स्थानांतरित करने के लिए सर्वेक्षण किया जा रहा है।

 

*सिटी बस सेवा को बेहतर बनाने शासन को भेजा गया प्रस्ताव*

 

शहर में सार्वजनिक परिवहन सुविधा को बेहतर बनाने के लिए नगर निगम द्वारा आवश्यक पहल की जा रही है। वर्तमान में दो सिटी बसों का संचालन किया जा रहा है। पुरानी सिटी बसों की मरम्मत के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। इसके साथ ही नागरिकों को आधुनिक एवं पर्यावरण अनुकूल सार्वजनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नवीन ई-बसों के लिए भी शासन को प्रस्ताव प्रेषित किया गया है।

नगर निगम द्वारा शहर में सड़क, सफाई, पेयजल, यातायात एवं अन्य नागरिक सुविधाओं से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। नागरिकों की सुविधा एवं शहर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए संबंधित विभागों के समन्वय से आवश्यक कार्य किए जा रहे हैं।

  • Related Posts

    (अम्बिकापुर समाचार)बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत विद्यार्थियों को दी गई बाल अधिकारों एवं सुरक्षा कानूनों की जानकारी सरस्वती शिशु मंदिर अंबिकापुर में ‘सुरक्षित बचपन’

    जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 250 प्रतिभागी हुए शामिल पॉक्सो अधिनियम, साइबर सुरक्षा, बाल विवाह रोकथाम और चाइल्ड हेल्पलाइन के प्रति विद्यार्थियों को किया गया जागरूक अम्बिकापुर 29 अक्टूबर 2026/  जिले में…

    Read more

    पीपर रानी मत्स्योद्योग सहकारी समिति केराकछार के मतदाता सूची जारी’

    ’दावा- आपत्ति 05 नवम्बर  तक आमंत्रित कोरबा 27 अगस्त 2026/पीपर रानी मत्स्योद्योग  सहकारी समिति मर्यादित केराकछार विकासखण्ड  करतला पंजीयन क्रमांक 72 के सदस्यों का मतदाता सूची 29 अक्टूबर 2026 को…

    Read more

    NATIONAL

    ​बैलेट पेपर से हुए एमएलसी चुनावों में कांग्रेस का ‘शून्य’ पर सिमटना राहुल गांधी के राजनीतिक पाखण्ड और झूठे नैरेटिव को करारा तमाचा : रूपकुमारी चौधरी

    ​बैलेट पेपर से हुए एमएलसी चुनावों में कांग्रेस का ‘शून्य’ पर सिमटना राहुल गांधी के राजनीतिक पाखण्ड और झूठे नैरेटिव को करारा तमाचा : रूपकुमारी चौधरी

    केन्द्रीय मंत्री द्वय जेपी नड्डा व शिवराज सिंह चौहान और भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी 30 को रायपुर आ रहे

    केन्द्रीय मंत्री द्वय जेपी नड्डा व शिवराज सिंह चौहान और भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी 30 को रायपुर आ रहे

    दुनिया के लिए खतरा बना अल नीनो-ग्लोबल वॉर्मिंग का कॉम्बिनेशन, 30 डिग्री पहुंचा महासागरों का तापमान

    दुनिया के लिए खतरा बना अल नीनो-ग्लोबल वॉर्मिंग का कॉम्बिनेशन, 30 डिग्री पहुंचा महासागरों का तापमान

    Israel Election: नेतन्याहू के पास 53 सीटें, विरोधियों के पास 67; फिर भी सरकार बनाने में फंसा पेच, क्या अरब पार्टियां बनेंगी किंगमेकर?

    Israel Election: नेतन्याहू के पास 53 सीटें, विरोधियों के पास 67; फिर भी सरकार बनाने में फंसा पेच, क्या अरब पार्टियां बनेंगी किंगमेकर?

    प्रधानमंत्री ने सभी के कल्याण और समृद्धि के लिए प्रकृति की रक्षा और पोषण पर बल देने वाले संस्कृत सुभाषितम् को साझा किया

    प्रधानमंत्री ने सभी के कल्याण और समृद्धि के लिए प्रकृति की रक्षा और पोषण पर बल देने वाले संस्कृत सुभाषितम् को साझा किया

    चोरी या गुम हुए मोबाइल लौटाने में गुजरात देश में दूसरे स्थान पर, CEIR पोर्टल से 74 हजार से ज्यादा फोन बरामद

    चोरी या गुम हुए मोबाइल लौटाने में गुजरात देश में दूसरे स्थान पर, CEIR पोर्टल से 74 हजार से ज्यादा फोन बरामद