Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत योगेश कुमार वर्मा को मिली 2 लाख रूपए की बीमा सहायता राशि

राजनांदगांव 28 अक्टूबर 2026। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना जरूरतमंद परिवारों को विपरीत परिस्थितियों में आर्थिक सुरक्षा प्रदान कर रही है। यह योजना परिवार के सदस्य के असामयिक निधन के बाद आश्रितों के लिए महत्वपूर्ण सहारा बन रही है। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम लिटिया निवासी श्री योगेश कुमार वर्मा को उनकी पत्नी स्वर्गीय श्रीमती अनसुईया बाई वर्मा के निधन के बाद 2 लाख रूपए की बीमा सहायता राशि प्राप्त हुई है।

श्री योगेश कुमार वर्मा ने बताया कि खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते है। श्री योगेश कुमार वर्मा के जीवन में पत्नी के निधन से कठिन परिस्थितियां उत्पन्न हो गई थी। दुख की इस घड़ी में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना उनके परिवार के लिए आर्थिक सहारा बनी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत उनकी पत्नी श्रीमती अनसुईया बाई वर्मा बीमित थी। उनके निधन के बाद बैंक के माध्यम से बीमा दावा प्रक्रिया पूर्ण होने पर 2 लाख रूपए की बीमा सहायता राशि प्राप्त हुई है। कठिन समय में योजना के तहत बीमा सहायता राशि से बड़ी राहत मिली। श्री योगेश कुमार वर्मा ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत आर्थिक सहायता मिलने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।

केन्द्र सरकार की प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना महत्वपूर्ण सामाजिक सुरक्षा योजना है। इसके अंतर्गत 18 से 50 वर्ष आयु वर्ग के पात्र व्यक्तियों को बैंक के माध्यम से 436 रूपए वार्षिक प्रीमियम पर 2 लाख रूपए का जीवन बीमा कवर प्रदान किया जाता है। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत पात्र बीमित व्यक्ति की मृत्यु होने पर नामांकित व्यक्ति को 2 लाख रूपए की बीमा राशि प्रदान की जाती है। यह योजना जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के साथ ही कठिन परिस्थितियों में आर्थिक संबल दे रही है।

  • Related Posts

    (अम्बिकापुर समाचार)बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत विद्यार्थियों को दी गई बाल अधिकारों एवं सुरक्षा कानूनों की जानकारी सरस्वती शिशु मंदिर अंबिकापुर में ‘सुरक्षित बचपन’

    जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 250 प्रतिभागी हुए शामिल पॉक्सो अधिनियम, साइबर सुरक्षा, बाल विवाह रोकथाम और चाइल्ड हेल्पलाइन के प्रति विद्यार्थियों को किया गया जागरूक अम्बिकापुर 29 अक्टूबर 2026/  जिले में…

    Read more

    पीपर रानी मत्स्योद्योग सहकारी समिति केराकछार के मतदाता सूची जारी’

    ’दावा- आपत्ति 05 नवम्बर  तक आमंत्रित कोरबा 27 अगस्त 2026/पीपर रानी मत्स्योद्योग  सहकारी समिति मर्यादित केराकछार विकासखण्ड  करतला पंजीयन क्रमांक 72 के सदस्यों का मतदाता सूची 29 अक्टूबर 2026 को…

    Read more

    NATIONAL

    ​बैलेट पेपर से हुए एमएलसी चुनावों में कांग्रेस का ‘शून्य’ पर सिमटना राहुल गांधी के राजनीतिक पाखण्ड और झूठे नैरेटिव को करारा तमाचा : रूपकुमारी चौधरी

    ​बैलेट पेपर से हुए एमएलसी चुनावों में कांग्रेस का ‘शून्य’ पर सिमटना राहुल गांधी के राजनीतिक पाखण्ड और झूठे नैरेटिव को करारा तमाचा : रूपकुमारी चौधरी

    केन्द्रीय मंत्री द्वय जेपी नड्डा व शिवराज सिंह चौहान और भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी 30 को रायपुर आ रहे

    केन्द्रीय मंत्री द्वय जेपी नड्डा व शिवराज सिंह चौहान और भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी 30 को रायपुर आ रहे

    दुनिया के लिए खतरा बना अल नीनो-ग्लोबल वॉर्मिंग का कॉम्बिनेशन, 30 डिग्री पहुंचा महासागरों का तापमान

    दुनिया के लिए खतरा बना अल नीनो-ग्लोबल वॉर्मिंग का कॉम्बिनेशन, 30 डिग्री पहुंचा महासागरों का तापमान

    Israel Election: नेतन्याहू के पास 53 सीटें, विरोधियों के पास 67; फिर भी सरकार बनाने में फंसा पेच, क्या अरब पार्टियां बनेंगी किंगमेकर?

    Israel Election: नेतन्याहू के पास 53 सीटें, विरोधियों के पास 67; फिर भी सरकार बनाने में फंसा पेच, क्या अरब पार्टियां बनेंगी किंगमेकर?

    प्रधानमंत्री ने सभी के कल्याण और समृद्धि के लिए प्रकृति की रक्षा और पोषण पर बल देने वाले संस्कृत सुभाषितम् को साझा किया

    प्रधानमंत्री ने सभी के कल्याण और समृद्धि के लिए प्रकृति की रक्षा और पोषण पर बल देने वाले संस्कृत सुभाषितम् को साझा किया

    चोरी या गुम हुए मोबाइल लौटाने में गुजरात देश में दूसरे स्थान पर, CEIR पोर्टल से 74 हजार से ज्यादा फोन बरामद

    चोरी या गुम हुए मोबाइल लौटाने में गुजरात देश में दूसरे स्थान पर, CEIR पोर्टल से 74 हजार से ज्यादा फोन बरामद