Ro no D15139/23

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव से धमतरी जिले में जनहानि, पशुहानि या मकानों की क्षति की सूचना नहीं

कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने कहा— प्रशासन सतर्क, किसानों की फसल क्षति का सर्वे जारी

 

धमतरी, 29 अक्टूबर 2026। चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव को देखते हुए धमतरी जिले में जिला प्रशासन द्वारा एहतियातन आवश्यक तैयारियां की गई थीं। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने बताया कि जिले में अब तक जनहानि, पशुहानि अथवा मकानों को क्षति पहुंचने की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है। संभावित मौसमी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने विभिन्न प्रचार माध्यमों के जरिए आम नागरिकों से सतर्कता बरतने और आवश्यक सावधानियां अपनाने की अपील की थी।

 

कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि मौसम की स्थिति में सुधार होने तक नागरिकों को आगामी दो से तीन दिनों तक विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। विशेष रूप से किसानों को अपनी फसलों की सुरक्षा के प्रति सजग रहना चाहिए। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार वर्षा की संभावना को देखते हुए किसानों को सलाह दी गई है कि धान, दलहन एवं तिलहन की खड़ी फसल यदि पकने की अवस्था में है, तो मौसम साफ होने तक दो से चार दिनों तक कटाई से बचें। इससे फसल को संभावित नुकसान से बचाने में मदद मिल सकती है।

 

उन्होंने बताया कि जिले में किसानों की फसलों को हुई संभावित क्षति का आकलन करने के लिए सर्वे के निर्देश दिए गए हैं। राजस्व एवं कृषि विभाग का अमला प्रभावित क्षेत्रों में सर्वे कर रहा है, ताकि वास्तविक स्थिति का आकलन कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा सके। कलेक्टर ने किसानों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं तथा फसल क्षति होने की स्थिति में संबंधित विभाग के अधिकारियों को जानकारी दें। पात्र किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रावधानों के अनुरूप दावा प्रक्रिया एवं नियमानुसार सहायता का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

 

भारत मौसम विज्ञान विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 29 अक्टूबर को प्रातः 5:30 बजे भारतीय मानक समय पर अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ कमजोर होकर अवदाब (डिप्रेशन) में परिवर्तित हो गया था। हालांकि, मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए नागरिकों और किसानों को अगले कुछ दिनों तक सतर्क रहने, मौसम संबंधी आधिकारिक सूचनाओं का पालन करने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अनुपालन करने की सलाह दी गई है

  • Related Posts

    (अम्बिकापुर समाचार)बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत विद्यार्थियों को दी गई बाल अधिकारों एवं सुरक्षा कानूनों की जानकारी सरस्वती शिशु मंदिर अंबिकापुर में ‘सुरक्षित बचपन’

    जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 250 प्रतिभागी हुए शामिल पॉक्सो अधिनियम, साइबर सुरक्षा, बाल विवाह रोकथाम और चाइल्ड हेल्पलाइन के प्रति विद्यार्थियों को किया गया जागरूक अम्बिकापुर 29 अक्टूबर 2026/  जिले में…

    Read more

    पीपर रानी मत्स्योद्योग सहकारी समिति केराकछार के मतदाता सूची जारी’

    ’दावा- आपत्ति 05 नवम्बर  तक आमंत्रित कोरबा 27 अगस्त 2026/पीपर रानी मत्स्योद्योग  सहकारी समिति मर्यादित केराकछार विकासखण्ड  करतला पंजीयन क्रमांक 72 के सदस्यों का मतदाता सूची 29 अक्टूबर 2026 को…

    Read more

    NATIONAL

    ​बैलेट पेपर से हुए एमएलसी चुनावों में कांग्रेस का ‘शून्य’ पर सिमटना राहुल गांधी के राजनीतिक पाखण्ड और झूठे नैरेटिव को करारा तमाचा : रूपकुमारी चौधरी

    ​बैलेट पेपर से हुए एमएलसी चुनावों में कांग्रेस का ‘शून्य’ पर सिमटना राहुल गांधी के राजनीतिक पाखण्ड और झूठे नैरेटिव को करारा तमाचा : रूपकुमारी चौधरी

    केन्द्रीय मंत्री द्वय जेपी नड्डा व शिवराज सिंह चौहान और भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी 30 को रायपुर आ रहे

    केन्द्रीय मंत्री द्वय जेपी नड्डा व शिवराज सिंह चौहान और भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी 30 को रायपुर आ रहे

    दुनिया के लिए खतरा बना अल नीनो-ग्लोबल वॉर्मिंग का कॉम्बिनेशन, 30 डिग्री पहुंचा महासागरों का तापमान

    दुनिया के लिए खतरा बना अल नीनो-ग्लोबल वॉर्मिंग का कॉम्बिनेशन, 30 डिग्री पहुंचा महासागरों का तापमान

    Israel Election: नेतन्याहू के पास 53 सीटें, विरोधियों के पास 67; फिर भी सरकार बनाने में फंसा पेच, क्या अरब पार्टियां बनेंगी किंगमेकर?

    Israel Election: नेतन्याहू के पास 53 सीटें, विरोधियों के पास 67; फिर भी सरकार बनाने में फंसा पेच, क्या अरब पार्टियां बनेंगी किंगमेकर?

    प्रधानमंत्री ने सभी के कल्याण और समृद्धि के लिए प्रकृति की रक्षा और पोषण पर बल देने वाले संस्कृत सुभाषितम् को साझा किया

    प्रधानमंत्री ने सभी के कल्याण और समृद्धि के लिए प्रकृति की रक्षा और पोषण पर बल देने वाले संस्कृत सुभाषितम् को साझा किया

    चोरी या गुम हुए मोबाइल लौटाने में गुजरात देश में दूसरे स्थान पर, CEIR पोर्टल से 74 हजार से ज्यादा फोन बरामद

    चोरी या गुम हुए मोबाइल लौटाने में गुजरात देश में दूसरे स्थान पर, CEIR पोर्टल से 74 हजार से ज्यादा फोन बरामद