
विधानसभा के सेंट्रल हॉल में की पुष्पांजलि अर्पित
भोपाल : IMNB NEWS AGENCY
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्री नरेश चंद्र सिंह (राजा) की जयंती पर मध्य प्रदेश विधानसभा के सेंट्रल हॉल में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर तथा विधायक श्री भगवानदास सबनानी भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर मीडिया से चर्चा में कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में स्व. नरेश चंद्र सिंह का कार्यकाल भले ही अल्प अवधि का रहा, लेकिन प्रदेश के विकास और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।









