Ro no D15139/23

युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर

 

0 23 नवंबर को भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में होंगे शामिल

*रायपुर।* भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी अपने दो दिवसीय प्रवास पर रायपुर आ रहे हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी 22 नवंबर को रात्रि 9 बजे राजधानी रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचेंगे। विमानतल में प्रेस ब्रीफिंग करेंगे। प्रदेश युवा मोर्चा द्वारा स्वामी विवेकानंद विमानतल में भव्य स्वागत के पश्चात बाइक रैली निकाली जाएगी। इस दौरान जैनम मानस भवन, पीटीएस चौक, टेमरी चौक, फुंडहर चौक, मॉल श्री विहार चौक, राम मंदिर में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। रात्रि विश्राम बेबीलॉन इंटरनेशनल, रायपुर में करेंगे।

युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी 23 नवंबर को प्रातः 7:30 बजे साइंस कॉलेज, रायपुर में खेल गतिविधि एवं खिलाड़ियों से संवाद करेंगे। प्रात 8:30 अग्रसेन भवन में युवती संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके साथ ही प्रातः 11 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में शामिल होंगे। दोपहर 02 बजे रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय, रायपुर में आयोजित युवा जोहार (युवा संवाद) कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 04 बजे प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के प्रभावशाली युवाओं के साथ विशेष संवाद करेंगे, जिसमें विधि, तकनीकी, चिकित्सा, सोशल मीडिया, खेल, कृषि के युवा उद्यमी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं युवा प्रतिनिधि सहित अन्य क्षेत्रों के युवा सम्मिलित होंगे।

भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जोशी शाम 05 बजे छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र के युवाओं के साथ नक्सल मुक्त बस्तर के विषय पर विशेष चर्चा करेंगे। शाम 06 बजे कार्यकर्ता गृह संपर्क के अंतर्गत भाठागांव, रायपुर स्थित मोहित सोनी जी के निवास जाकर उनसे भेंट करेंगे। कार्यक्रम पश्चात डॉ. जोशी रात्रि 08 बजे दिल्ली प्रस्थान करेंगे।

  • Related Posts

    बेमेतरा में “स्पेशल लोक अदालत” का सफल आयोजन, चेक बाउंस के 12 प्रकरणों का हुआ निपटारा

      आपसी समझौते से 51 लाख 4 हजार 294 रुपये का अवार्ड पारित, पक्षकारों के चेहरे पर लौटी मुस्कान रायपुर, 21 नवंबर 2026 । जिला न्यायालय परिसर बेमेतरा में आज…

    Read more

    धमतरी में कल होगा सेना भर्ती रैली ड्रिल एवं मेडिकल टेस्ट, 1600 मीटर दौड़ में दम दिखाएंगे प्रदेश के युवा

      प्रथम स्थान पर 5001 रु, द्वितीय पर 3001 रु, तृतीय पर 1001 रु नकद पुरस्कार, इंडोर स्टेडियम में सुबह 6 बजे से होगा आयोजन धमतरी, 21 नवंबर 2026 /देश…

    Read more

    NATIONAL

    नीतीश सेतु पर लगा भीषण जाम, वैशाली में पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी पूरी

    नीतीश सेतु पर लगा भीषण जाम, वैशाली में पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी पूरी

    भावुक कर देगा ये मां की याद में फूट-फूटकर रोए सीएम योगी आदित्यनाथ

    भावुक कर देगा ये मां की याद में फूट-फूटकर रोए सीएम योगी आदित्यनाथ

    रूसी तेल सप्लाई बढ़ाने और एटमी हथियार खत्म करने पर बिग थ्री सहमत; भारत को APEC बैठक से क्या फायदा

    रूसी तेल सप्लाई बढ़ाने और एटमी हथियार खत्म करने पर बिग थ्री सहमत; भारत को APEC बैठक से क्या फायदा

    आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रखंड प्रमुख मोहम्मद के चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी

    आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रखंड प्रमुख मोहम्मद के चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी

    9 साल बाद ईसाइयों को पछाड़ दुनिया में सबसे ज्यादा होंगे मुस्लिम, जानें कितनी होगी हिंदुओं की आबादी

    9 साल बाद ईसाइयों को पछाड़ दुनिया में सबसे ज्यादा होंगे मुस्लिम, जानें कितनी होगी हिंदुओं की आबादी

    Video: चीन में पुतिन के साथ रूस का ‘न्यूक्लियर ब्रीफकेस’ क्यों है? जानिए क्या है चेगेट और कितनी है इसकी ताकत

    Video: चीन में पुतिन के साथ रूस का ‘न्यूक्लियर ब्रीफकेस’ क्यों है? जानिए क्या है चेगेट और कितनी है इसकी ताकत