Ro no D15139/23

उन्नत खेती और बहुफसली उत्पादन से खुशहाल हुआ फूलसिंह सेठिया का परिवार

*धान के साथ मक्का और साग-सब्जी की खेती से अतिरिक्त आय अर्जित कर रहे किसान*

 

रायपुर, 22 नवंबर 2026/ बस्तर जिले के तोकापाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम राजूर के किसान फूलसिंह सेठिया ने अपनी मेहनत, लगन और खेती के प्रति नवाचार की सोच से कृषि को खुशहाली का माध्यम बना लिया है। परंपरागत धान की खेती के साथ रबी सीजन में मक्का और साग-सब्जियों का उत्पादन कर वे न केवल अपनी आमदनी बढ़ा रहे हैं, बल्कि परिवार की आर्थिक स्थिति को भी मजबूत बना रहे हैं। सीमित कृषि भूमि का बेहतर उपयोग और सालभर खेती से जुड़े रहकर उन्होंने आत्मनिर्भरता की एक प्रेरक मिसाल पेश की है।

 

किसान फूलसिंह सेठिया के पास तीन एकड़ पैतृक कृषि भूमि है। वे खरीफ सीजन में श्री विधि से धान की उन्नत खेती करते हैं, जिससे उन्हें अच्छी पैदावार प्राप्त होती है। गत दिवस वे तोकापाल धान उपार्जन केन्द्र में अपना धान विक्रय करने पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि इस वर्ष वे 38 क्विंटल धान लिंकिंग के माध्यम से विक्रय कर रहे हैं। इससे सहकारी समिति से लिए गए फसल ऋण की अदायगी करने में भी मदद मिलेगी। पिछले वर्ष भी उन्होंने 32 क्विंटल धान सहकारी समिति में विक्रय किया था, जिसकी अंतर की राशि सीधे उनके बैंक खाते में जमा हुई थी।

 

*नलकूप से सिंचाई ने खोली रबी खेती की राह*

फूलसिंह सेठिया के खेत में स्थापित नलकूप उनके लिए खेती में अतिरिक्त आय का महत्वपूर्ण आधार बना है। नलकूप के माध्यम से सिंचाई की सुविधा मिलने से वे खरीफ सीजन के बाद खेत खाली नहीं छोड़ते, बल्कि रबी सीजन में मक्का और विभिन्न प्रकार की साग-सब्जियों की खेती करते हैं। इससे उनकी कृषि भूमि का बेहतर उपयोग हो रहा है और परिवार को सालभर आमदनी का अवसर मिल रहा है।

वे अपने खेतों में उत्पादित साग-सब्जियों को तोकापाल, रायकोट और डिलमिली के स्थानीय बाजारों में बेचते हैं। इससे उन्हें सीजन के दौरान करीब तीन लाख रुपए की आय प्राप्त होती है। धान, मक्का और सब्जी उत्पादन से होने वाली आमदनी का उपयोग वे परिवार के भरण-पोषण, दैनिक जरूरतों और बच्चों की पढ़ाई-लिखाई पर करते हैं।

 

*किसान हितैषी निर्णयों से बढ़ा खेती के प्रति भरोसा*

किसान फूलसिंह सेठिया ने राज्य शासन की कृषक उन्नति योजना के तहत प्रति एकड़ 13,839 रुपए की आदान सहायता प्रदान करने के निर्णय को किसानों के हित में महत्वपूर्ण और सार्थक पहल बताया है। उन्होंने कहा कि शासन की किसान हितैषी योजनाओं और सहयोग से किसानों को खेती-किसानी में आगे बढ़ने का प्रोत्साहन मिलता है। उन्होंने इस संवेदनशील निर्णय के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    महानदी स्कूल में एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    नाटक एवं गायन के माध्यम से छात्राओं ने दिया जागरूकता का संदेश, रेड रिबन क्लब एवं रेडक्रॉस के तत्वावधान में विद्यार्थियों को दी गई संक्रमण, बचाव और उपचार की जानकारी…

    Read more

    नीमच औषधीय मण्डी की तर्ज पर विकसित होगी धमतरी की वनौषधि मण्डी, आधुनिक सुविधाओं के विस्तार की बनेगी कार्ययोजना

    अधिकारियों के दल ने नीमच मण्डी का किया अध्ययन सह भ्रमण, नीलामी, विपणन, गुणवत्ता परीक्षण, भंडारण एवं प्रसंस्करण की व्यवस्थाओं का लिया जायजा   किसानों और लघु वनोपज संग्राहकों को…

    Read more

    NATIONAL

    नीतीश सेतु पर लगा भीषण जाम, वैशाली में पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी पूरी

    नीतीश सेतु पर लगा भीषण जाम, वैशाली में पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी पूरी

    भावुक कर देगा ये मां की याद में फूट-फूटकर रोए सीएम योगी आदित्यनाथ

    भावुक कर देगा ये मां की याद में फूट-फूटकर रोए सीएम योगी आदित्यनाथ

    रूसी तेल सप्लाई बढ़ाने और एटमी हथियार खत्म करने पर बिग थ्री सहमत; भारत को APEC बैठक से क्या फायदा

    रूसी तेल सप्लाई बढ़ाने और एटमी हथियार खत्म करने पर बिग थ्री सहमत; भारत को APEC बैठक से क्या फायदा

    आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रखंड प्रमुख मोहम्मद के चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी

    आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रखंड प्रमुख मोहम्मद के चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी

    9 साल बाद ईसाइयों को पछाड़ दुनिया में सबसे ज्यादा होंगे मुस्लिम, जानें कितनी होगी हिंदुओं की आबादी

    9 साल बाद ईसाइयों को पछाड़ दुनिया में सबसे ज्यादा होंगे मुस्लिम, जानें कितनी होगी हिंदुओं की आबादी

    Video: चीन में पुतिन के साथ रूस का ‘न्यूक्लियर ब्रीफकेस’ क्यों है? जानिए क्या है चेगेट और कितनी है इसकी ताकत

    Video: चीन में पुतिन के साथ रूस का ‘न्यूक्लियर ब्रीफकेस’ क्यों है? जानिए क्या है चेगेट और कितनी है इसकी ताकत