Ro no D15139/23

लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश बंसल, E-in-C एवं CE ने निर्माण और सड़क संधारण कार्यों का किया निरीक्षण

निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं समय-सीमा में पूर्णता पर दिया जोर

 

अम्बिकापुर 21 नवम्बर 2026/ लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश बंसल, इंजीनियर-इन-चीफ (E-in-C) श्री वी. के. भटपहारी एवं मुख्य अभियंता (CE) श्री के. पी. संत द्वारा विगत 19 एवं 20 दिसंबर को अम्बिकापुर संभाग के अंतर्गत विभिन्न निर्माण एवं सड़क संधारण कार्यों का स्थल निरीक्षण किया गया। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान सोनतराई–मैनपाट मार्ग, दरिमा–मैनपाट मार्ग, बरियो–धौरपुर मार्ग एवं दरिमा एयरपोर्ट मार्ग का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने कमलेश्वरपुर कॉलेज भवन एवं मेडिकल कॉलेज अस्पताल भवन के निर्माण कार्यों की प्रगति का भी अवलोकन किया। इसके साथ ही लोक निर्माण विभाग के संभागीय कार्यालय परिसर का निरीक्षण कर विभागीय व्यवस्थाओं एवं परिसंपत्तियों के रखरखाव की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता, सड़क संधारण एवं विभागीय परिसंपत्तियों के समुचित रखरखाव की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने निर्माण कार्यों को निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप समय-सीमा में पूर्ण करने तथा सड़क संधारण कार्यों में नियमित निगरानी और तत्परता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। इस दौरान विभागीय अधिकारियों को निर्माण एवं संधारण कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने, कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

  • Related Posts

    जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक में 11 खेलों में खिलाड़ी दिखाएंगे दम, 23-24 नवम्बर को आयोजन

    रायपुर. 21 नवम्बर 2026. जिला मुख्यालय कांकेर में 23 नवम्बर और 24 नवम्बर को जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का आयोजन किया जाएगा। जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक में कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल,…

    Read more

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के पमशाला में 1 करोड़ 97 लाख 56 हजार रुपये की लागत के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

    चार गांवों में 1.20 करोड़ रुपये की लागत से बनेंगे महतारी सदन, महिलाओं को मिलेगा सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण का अवसर   *सड़क, पुलिया और सामुदायिक भवनों के निर्माण से…

    Read more

    NATIONAL

    नीतीश सेतु पर लगा भीषण जाम, वैशाली में पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी पूरी

    नीतीश सेतु पर लगा भीषण जाम, वैशाली में पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी पूरी

    भावुक कर देगा ये मां की याद में फूट-फूटकर रोए सीएम योगी आदित्यनाथ

    भावुक कर देगा ये मां की याद में फूट-फूटकर रोए सीएम योगी आदित्यनाथ

    रूसी तेल सप्लाई बढ़ाने और एटमी हथियार खत्म करने पर बिग थ्री सहमत; भारत को APEC बैठक से क्या फायदा

    रूसी तेल सप्लाई बढ़ाने और एटमी हथियार खत्म करने पर बिग थ्री सहमत; भारत को APEC बैठक से क्या फायदा

    आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रखंड प्रमुख मोहम्मद के चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी

    आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रखंड प्रमुख मोहम्मद के चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी

    9 साल बाद ईसाइयों को पछाड़ दुनिया में सबसे ज्यादा होंगे मुस्लिम, जानें कितनी होगी हिंदुओं की आबादी

    9 साल बाद ईसाइयों को पछाड़ दुनिया में सबसे ज्यादा होंगे मुस्लिम, जानें कितनी होगी हिंदुओं की आबादी

    Video: चीन में पुतिन के साथ रूस का ‘न्यूक्लियर ब्रीफकेस’ क्यों है? जानिए क्या है चेगेट और कितनी है इसकी ताकत

    Video: चीन में पुतिन के साथ रूस का ‘न्यूक्लियर ब्रीफकेस’ क्यों है? जानिए क्या है चेगेट और कितनी है इसकी ताकत