Ro no D15139/23

अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर कार्रवाई, 1237 क्विंटल धान जब्त

मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज, कोचियों एवं अन्य के विरुद्ध कार्रवाई जारी*

 

रायपुर. 22 नवम्बर 2026. धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी बनाने तथा अवैध धान परिवहन, भंडारण एवं कोचियों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने राज्य शासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। कांकेर जिले में भी विभिन्न स्थानों पर जांच के दौरान अवैध धान के प्रकरण दर्ज कर धान जब्ती की कार्रवाई की गई है।

 

कांकेर के जिला खाद्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में कोचियों एवं अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध अब तक कुल 16 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। इन कार्रवाईयों में 1237 क्विंटल धान जब्त किया गया है। संबंधित प्रकरणों में मंडी अधिनियम, 1972 के तहत कार्रवाई की गई है। दो मामलों में मंडी अधिनियम की धारा 19 एवं 23 के उल्लंघन पर भी कार्रवाई की गई है।

 

जांच के दौरान चारामा, पखांजूर, कोयलीबेड़ा, कांकेर, अंतागढ़ एवं दुर्गूकोंदल सहित विभिन्न क्षेत्रों में धान जब्ती की कार्रवाई की गई। इसमें धान व्यापार से जुड़े फर्म संचालकों, कोचियों एवं अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किए गए हैं। चारामा क्षेत्र में कोटतरा, जेपरा, टांहकापार एवं हाराडुला के व्यापारियों तथा अन्य संबंधित व्यक्तियों से धान जब्त किया गया। इसी तरह पखांजूर क्षेत्र के मरोड़ा, ताड़वेयली एवं सावनपुर, कोयलीबेड़ा क्षेत्र के कोयलीबांडा, दुर्गूकोंदल क्षेत्र के दुगूकोंदल तथा अंतागढ़ क्षेत्र में भी कार्रवाई की गई। प्रशासन द्वारा अवैध धान के परिवहन एवं भंडारण पर निगरानी रखी जा रही है। धान खरीदी व्यवस्था में अनियमितता करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

  • Related Posts

    अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन

    रायपुर, 22 नवंबर 2026/ भारत व्यापार संवर्धन संगठन (ITPO) द्वारा आयोजित 45वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (नई दिल्ली पर्व 2026) में छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत की झलक दिख…

    Read more

    दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप

    रायपुर, 22 नवंबर 2026/ जनजातीय समाज के महानायकों के संघर्ष, त्याग और बलिदान की गाथाओं से नई पीढ़ी को जोड़ने के उद्देश्य से दंतेवाड़ा जिले में जनजातीय गौरव वाटिका विकसित…

    Read more

    NATIONAL

    नीतीश सेतु पर लगा भीषण जाम, वैशाली में पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी पूरी

    नीतीश सेतु पर लगा भीषण जाम, वैशाली में पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी पूरी

    भावुक कर देगा ये मां की याद में फूट-फूटकर रोए सीएम योगी आदित्यनाथ

    भावुक कर देगा ये मां की याद में फूट-फूटकर रोए सीएम योगी आदित्यनाथ

    रूसी तेल सप्लाई बढ़ाने और एटमी हथियार खत्म करने पर बिग थ्री सहमत; भारत को APEC बैठक से क्या फायदा

    रूसी तेल सप्लाई बढ़ाने और एटमी हथियार खत्म करने पर बिग थ्री सहमत; भारत को APEC बैठक से क्या फायदा

    आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रखंड प्रमुख मोहम्मद के चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी

    आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रखंड प्रमुख मोहम्मद के चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी

    9 साल बाद ईसाइयों को पछाड़ दुनिया में सबसे ज्यादा होंगे मुस्लिम, जानें कितनी होगी हिंदुओं की आबादी

    9 साल बाद ईसाइयों को पछाड़ दुनिया में सबसे ज्यादा होंगे मुस्लिम, जानें कितनी होगी हिंदुओं की आबादी

    Video: चीन में पुतिन के साथ रूस का ‘न्यूक्लियर ब्रीफकेस’ क्यों है? जानिए क्या है चेगेट और कितनी है इसकी ताकत

    Video: चीन में पुतिन के साथ रूस का ‘न्यूक्लियर ब्रीफकेस’ क्यों है? जानिए क्या है चेगेट और कितनी है इसकी ताकत